Tue, Apr 16, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 17 फरवरी, 2020

Written by  PTC NEWS -- February 16th 2020 11:48 PM -- Updated: February 16th 2020 11:51 PM
आज का राशिफल 17 फरवरी, 2020

आज का राशिफल 17 फरवरी, 2020

Forecast for 17th Feb 2020 by: Dr.Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist &Vastu Consultant) मेष धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी बीमारी में सुधार के योग हैं। कार्यक्षेत्र पर भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी नए क्षेत्र में दिलचस्पी ले सकते हैं। अपने साथी के साथ कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – सफेद वृषभ सेहत को लेकर चली आ रही चिंताएं दूर होंगी। सोचसमझकर ही पैसों का इस्तेमाल करें। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। जीवन का स्तर और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। प्रेम संबंधों के चलते महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – लेमन मिथुन अच्छी ब्याज़ दर पर कोई लोन मिल सकता है। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम को लेकर गंभीर होंगे। करियर में आगे बढ़ने के लिए अपने सहयोगियों को साथ लेकर चलें। गृहणियां घर को व्यवस्थित करने की सोच सकती हैं। जीवन में नकारात्मकता को छोड़ सकारात्मक होने की कोशिश करें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग कुछ दिन ब्रेक लेने की सोच सकते हैं। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – पर्पल कर्क आय में वृद्धि के चलते वाहन खरीदने की सोच सकते हैं। सेहत को लेकर संतुष्ठ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी स्थितिको काबू में करने की ज़रूरत है। परिवार के किसी सदस्य के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। किसी को की गई मदद का अच्छा परिणाम मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी काम में व्यस्त रहेंगे। अपने साथी की भावनात्मक बातों में आने से बचें। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – कॉफी सिंह सेहत में सुधार के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र पर किसी समारोह को सफलता पूर्वक कराने में कामियाब होंगे। परिवार के किसी समारोह में लंबे समय बाद लोगों से मिलना होगा। जीवन के उतारचढ़ाव को लेकर ज़्यादा ना सोचें। कार्यक्षेत्र पर स्थिरता महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर विचार कर सकते हैं। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – कॉफी कन्या धन संबंधित मामलों को लेकर किए गए प्रयास सफल होंगे। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में सुधार होगा। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को कुछ इंतज़ार करना होगा। अपने करीबियों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक तनाव कम होगा। परिवार के किसी सदस्य को आपकी सलाह की ज़रूरत है। आज आपका साथी आपको इंतज़ार करा सकता है। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – पीला तुला आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए खानपान की आदत पर ध्यान दें। अपनी कार्यक्षमताओं को निखारने की कोशिश करें। घर के अधूरे कामों को समय पर पूरा करने की ज़रूरत है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलकर प्रोत्साहित महसूस करेंगे। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। किसी के करीब आने में कामियाब हो सकते हैं। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – पीच वृश्चिक अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। किसी के साथ व्यवासायिक साझेदारी करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अपने साथी के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। किसी बुरी आदत से छुटकारा पाने में कामियाब होंगे। नया घर खरीदने का सपना जल्दी पूरा होगा। जीवनसाथी की भावनाओं के प्रति संवेदनशील रहें। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – हल्का लाल धनु किसी स्कीम में निवेश करने का मौका मिल सकता है। अपने प्रयासों से अच्छी सेहत का लुत्फ उठाएंगे। अपने बातचीत कौशल से किसी बिजनेस डील को करने में कामियाब होंगे। घर पर किसी विवादास्पद मामले को उठाने की कोशिश ना करें। किसी महत्वपूर्ण काम को अच्छे से करने में सफल होंगे। किसी प्रॉप्रर्टी मामले को आसानी से सुलझाने में कामियाब होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – डार्क टरक्वॉइश मकर किसी करीबी की सलाह के बाद आय में वृद्धि की संभावना है। बाहर खाना खाते समय हाइजीन का ख्याल रखें। किसी विशेष पेशे को अपनाने की इच्छा रखने वाले लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार के साथ कोई महत्वपूर्ण योजना बनाकर एंजॉय करेंगे। कुछ मुद्दों के बारे में ज़्यादा ना सोचें वरना बीमार हो सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देना लाभदायक साबित होगा। किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – मजेंटा कुंभ वज़न नियंत्रित करने में कामियाब होंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर संदेह का लाभ मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य को अनुशासन की ज़रूरत है। किसी अतिरिक्त कौशल को सीखने से आपकी प्रतिष्ठा में इज़ाफा होगा। पढ़ाई में एकाग्र होने की कोशिश करें। किसी के साथ प्रेम संबंधों का इज़हार करने की सोचेंगे। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – हरा मीन किसी का उधार चुकाने की व्यवस्था कर लेंगे। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र पर जल्दबाज़ी में काम करने से बचें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ चीज़ों को दूसरे के नज़रिए से भी देखने की कोशिश करें। पढ़ाई में कोई तारीफ कर सकता है। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – मरुन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...