Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 17 अप्रैल 2021

Written by  PTC NEWS -- April 17th 2021 12:05 AM -- Updated: April 16th 2021 11:00 PM
आज का राशिफल 17 अप्रैल 2021

आज का राशिफल 17 अप्रैल 2021

Forecast for 17th April 2021. By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष आप अपने सतत प्रयास से फिजूलखर्ची पर काबू पा सकते हैं। सही डाइट प्लान के जरिये आप खुद को शेप में रख पाएंगे। समाजिक क्षेत्र के काम में दिलचस्पी बढने की संभावना है। अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए रेनोवेशन प्लान करेंगे। उच्च शिक्षा ले रहे लोग अपने परिणाम से असंतुष्ट हो सकते हैं। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : इंडिगो वृष आर्थिक स्तर पर कोई खुशखबरी आज आपका इंतजार कर रही है। सामजिक क्षेत्र में कोई आपकी छवि ख़राब करने की कोशिश कर सकता है । फिट रहने के लिए नियमित वाकिंग-जॉगिंग शुरु करने वाले हैं। आज आपको अपने काम के प्रति ज्यादा सतर्क रहने की जरुरत है। आपका ट्रांसफर होने की संभावना है,दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : चॉकलेट मिथुन कार्यक्षेत्र में किसी से अच्छे काम की अपेक्षा रखने वालों को आज मायूसी रहेगी। यदि अपेक्षा है कि लोग आपको गंभीरता से लें तो खुद को थोड़ा बदलना चाहिए। शोरुम के मालिक और रिटेलर्स को आज अच्छी आमदनी होने की संभावना है। बचपन के दोस्त के साथ समय बिताकर पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं। पढाई के क्षेत्र में अपनी गति बनाए रखने के लिए फोकस बनाए रखना होगा। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : पीला कर्क कार्यक्षेत्र में किसी की मदद करने के लिए आज आप आगे आ सकते हैं। पढाई के स्तर पर स्वयं के प्रदर्शन से असंतुष्ट रहने की संभावना है। अच्छी तैयारी के बिना यात्रा पर निकलने वालों को थोड़ी समस्या रहेगी। परिवार में किसी से मिली मदद को चुकाने का अवसर ढूंढने की जरुरत है। किसी समाजिक समारोह में शामिल होकर बेहद खुशी का अनुभव करेंगे। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : नारंगी सिंह प्रोफेशनल स्तर पर काम में अवरोध न हो इसके लिए तैयार रहना होगा। आपके द्वारा शुरु किए गए नए वेंचर से आमदनी आने की शुरुआत होगी। स्टॉक मार्केट में काम करने वालों के लिए दिन शुभ रहने की उम्मीद है। कुछ लोगों के लिए दोस्त से मिला लोन जीवनदायिनी साबित होने वाला है। आज आपको किसी समाजिक समारोह में बुलाए जाने की संभावना है। सुनसान रास्ते से गुजरते समय सतर्क रहे। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : बैंगनी कन्या सिनियर के साथ शार्ट नोटिस पर मिटिंग के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। फिटनेस और सेहत के लिए कोई शार्टकट काम नहीं करेगा,ख्याल रखें। किसी अच्छे काम में अकेले पैसा लगाने का विचार सही नहीं लग रहा। परिवार में नापसंद होते हुए भी कोई चुभने वाली बात करना उचित नहीं होगा। आज लांग ड्राइव पर जाने की इच्छा पूरी करने के लिए कहीं निकल सकते हैं। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : क्रीम तुला बजट बनाकर चलने से खर्च का नियंत्रण बना रहेगा,इसका ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आपका आइडिया अच्छा परिणाम देगा,लाभ के संकेत हैं। किसी पुरानी बीमारी को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खा असरकारक रहेगा। परिवार में किसी की उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल रहने वाला है। बिजनेस ट्रिप के दौरान नई संस्कृति और व्यंजन जानने का मौका मिलेगा। लंबे इंतजार के बाद आज आपका कोई प्रॉपर्टी डील फाइनल होने वाला है। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : हल्का लाल वृश्चिक पढाई के स्तर पर आपको अपनी क्षमता का अनुमान लगाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र की जटिल समस्या को सुलझाने का रास्ता निकालने में सफल रहेंगे। वित्तीय स्तर पर आ रही समस्या अब दूर होगी,आमदनी बढने के संकेत हैं। लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों की सेहत में तेजी से सुधार की संभावना है। परिवारिक मामले में संतोषजनक स्थिति रहेगी,साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : क्रिमसन धनु समाजिक क्षेत्र के किसी आयोजन में अपेक्षा से अधिक महत्व मिल सकता है। आज आपको किसी और की गाड़ी में लिफ्ट लेना पड़ सकता है,तैयार रहें। जिस प्रॉपर्टी को खरीदना चाहते थे, उसे लेकर अच्छी डील मिलने वाली है। घरेलू स्तर पर आपके कर्तव्य निष्ठा की सराहना होने की संभावना है। सैलरी में बढोतरी के संकेत मिल रहे हैं,लेकिन अभी इंतजार करना होगा। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : इंडिगो मकर काम के प्रति आपके जुनून और लगन की तारिफ होने की उम्मीद है। किसी पेमेंट में देरी होने का नुकसान झेलना पड़ सकता है,सतर्क रहें। घरेलू स्तर हुए बदलाव आपके जीवनसाथी को नापसंद हो सकता है। अच्छे स्वास्थ की वजह से सकारात्मक मनोदशा में रहने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी खरीदते या बेचते समय विशेष सतर्कता रखने की जरुरत होगी। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन कुंभ ऑफिस का नया सहकर्मी आपका अच्छा सपोर्ट सिस्टम बनने वाला है। कोई परिवारिक समस्या आपकी मनोदशा को असंतुलित कर सकती है। करीबी या दोस्तों के साथ कोई ट्रिप प्लान करने की संभावना बन रही है। ऑफिसियल कारणों से पेमेंट मिलने के अपेक्षित समय में बदलाव संभव है। शेप में वापस आने के लिए डाइट फॉलो करेंगे,जल्द ही असर दिखेगा। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन मीन प्रोफेशनल ट्रिप आपके लिए कई नए अवसर लेकर आने वाला है। आप में से कुछ लोग अपने प्रेम संबंध का खुलासा कर सकते हैं। लोन संबंधी कागजी प्रक्रिया आपके द्वारा पूरी कर ली जाएगी। किसी जमीन को बेचने का प्लान फिलहाल के लिए टाल सकते हैं। सही खानपान का फायदा मिलेगा,सेहत को लेकर निश्चिंतता रहेगी। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : हल्का पीला


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...