Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 18 अप्रैल 2021

Written by  PTC NEWS -- April 18th 2021 12:04 AM -- Updated: April 17th 2021 10:49 PM
आज का राशिफल 18 अप्रैल 2021

आज का राशिफल 18 अप्रैल 2021

Forecast for 18th April 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष अनअपेक्षित श्रोत से आमदनी आने के कारण आर्थिक स्थिति सुदृढ रहेगी। लंबी यात्रा पर निकलने से पहले गाड़ी की कंडिशन जान लेना जरुरी होगा। बिजनेसपर्सन के लिए आज अच्छा दिन है,नए क्लाइंट मिलने के संकेत हैं। परिवार के नौजवान पर नजर बनाए रखने की आवश्यकता महसूस होगी। सेहत में सुधार अब जिम्मेदारी अपने उपर लेने की इजाजत दे सकता है। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : रॉयल ब्लू वृष विदेश रहने वाले किसी सदस्य के आगमन से परिवार में खुशी रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी के प्रति द्वेश रखने पर प्रतिक्रिया झेलनी पड़ सकता है। अच्छे जीवनशैली के कारण आपकी उम्र लोगों को धोखे में रख सकती है। आर्थिक असंतुलन आपको साइड इनकम के लिए प्रेरित करने वाली है। पढाई के स्तर पर आत्मनियंत्रण और सतत प्रयास से लक्ष्य आसान होगा। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : गुलाबी मिथुन किसी के निजी जीवन में दखल देना सही नहीं है,इससे दूर रहें। काम संबंधी जानकारी सीनियर से साझा करके रखना सही होगा। सट्टेबाजी जैसे काम में पड़ने से बचें, सितारे प्रतिकूल लग रहे हैं। सेहत को लेकर छोटी सी समस्या आपको सुस्त बना सकती है। वेकेशन पर कहीं जाने की योजना बनाए जाने की संभावना है। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : हल्का ग्रे कर्क कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी, कोवर्कर के साथ ताममेल बना सकेंगे। कॉमन इंट्रेस्ट के कारण किसी के साथ परिवार जैसा घुल मिल सकते हैं। आप में से कुछ लोग वेकेशन पर जाने के लिए कोई टूर पैकेज लेने वाले हैं। मकान का पजेशन मिल जाने के कारण आपकी व्यस्तता बढ सकती है। सेविंग के प्रति चिंता बढ सकती है ,फिजूलखर्ची पर रखना होगा। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : हरा सिंह जीवन स्तर में आए बदलाव को प्रदर्शित करने जैसा व्यवहार रहेगा। आर्थिक स्तर पर कोई बड़ा ब्रेक मिलने की संभावना नजर आ रही है। होममेकर्स को काम करने की क्षमता बढाने की जरुरत महसूस होगी। किसी रोचक यात्रा पर जाना आपके लिए यादगार रहने वाला है। चालाक लोगों से दूरी बनाकर रहें,फायदा उठाने का प्रयास हो सकता है। जिस किसी काम को अपने हाथ में लिया है उस पर फोकस रहेगा। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : पीच कन्या परिवार में दिए गए योगदान को लेकर आपकी तारीफ होने की उम्मीद है। अपनी किसी चाहत को पूरी करने के लिए किसी को मोटिवेट कर सकते हैं। अपनी कार्यशैली और लगन से प्रोफेशनल क्षेत्र में लोगों को प्रभावित करेंगे। हॉबी आपको समय का कलात्मक ढंग से उपयोग करने में व्यस्त रखेगी । नए वेंचर के लिए वित्तीय मदद मिलने में कोई परेशानी नहीं होने वाली है। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : हरा तुला आज आपको किसी सम्मानित काम के लिए बुलाया जा सकता है। कर्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहने की संभावना है,वर्कलोड कम होगा। घर के किसी बुजूर्ग का गुस्सा शांत करने में सफलता मिल सकती है। आमदनी बढने के संकेत हैं, मनमर्जी के खर्च को लेकर स्वतंत्र रहेंगे। शेप में वापस आने के लिए किया जा रहा प्रयास सफल हो रहा है। पढाई के स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद दिख रही है। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन वृश्चिक परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर चिंता रहने वाली है। साधन उपलब्ध करा कर किसी को समस्या से बाहर निकाल सकते हैं। बॉडी के साथ ही मन मस्तिष्क के सुकून के लिए व्यायाम शुरु करेंगे। आप में से कुछ लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है। आज प्रॉपर्टी संबंधी कोई भी निर्णय स्वयं लेने से बचें, हितकर होगा। पढाई के स्तर पर अपेक्षानुकूल परिणाम की उम्मीद नजर आ रही है। शुभ अंक : 3 शुभ रंग :पीला धनु कहीं से धीरे धीरे आमदनी का श्रोत खुल रहा है,जल्द ही उन्नति होगी। गृहणियां रोजमर्रा के जीवन में बदलाव लाने के लिए कुछ प्लान करेंगी। मर्जी न होते हुए भी किसी करीबी को नौकरी पर रखना पड़ सकता है। काम में बेहतर प्रदर्शन कर सीनियर्स की नजर में जगह बनाने वाले हैं। सेहत के स्तर पर सबकुछ अच्छा रहने की संभावना है। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : रॉयल ब्लू मकर प्रोफेशनल स्तर पर कोई बड़ा ब्रेक मिलने की संभावना नजर आ रही है। स्कॉलरशिप की अपेक्षा रखने वालों के लिए आज का दिन शुभ होगा। परिवार में होने वाले किसी समारोह को लेकर व्यस्त और उत्साहित रहेंगे। किसी करीबी के स्वास्थ को लेकर आपको तनाव रहने की संभावना है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी फैसला आज टाल देना ही बेहतर रहेगा। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : डार्क ग्रे कुंभ प्रोफेशनल स्तर पर आपको कोई बड़ा अवसर मिलने की उम्मीद है। किसी से आर्थिक मदद मिलने की अपेक्षा पूरी होती नजर नहीं आ रही। समाजिक क्षेत्र में आप समय के अनुरुप अपनी अभिव्यक्ति दे सकते हैं। व्यायाम की अवधि को कम करना फिटनेस के लिहाज से गलत होगा। कहीं घूमने जाने के प्लान से पूरा आपका परिवार उत्साहित रहने वाला है। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : क्रीम मीन किसी खास मामले में मदद करने वाला इंसान ढूंढने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी वाला पद मिलने की संभावना है। समाजिक क्षेत्र में आप अपनी समझदारी से मजबूत छवि बना सकते हैं। पूर्व में किए गए निवेश की आमदनी आपकी कई समस्या हल कर देगा। घर के रेनोवेशन या इंटिरियर का काम करवाए जाने की संभावना है। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : बेज


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...