Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 18 नवंबर 2020

Written by  PTC NEWS -- November 18th 2020 12:03 AM -- Updated: November 17th 2020 10:47 PM
आज का राशिफल 18 नवंबर 2020

आज का राशिफल 18 नवंबर 2020

Forecast for 18th Nov 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- शैक्षणिक मोर्चे पर समय का सदुपयोग करना फायदेमंद होगा। सामाजिक मोर्चे पर सभी लोगों से संपर्क करने में सफल होंगे। किसी यात्रा पर जाना आरामदाक साबित होगा। गृहणियों के लिए घर को व्यवस्थित पहली प्राथमिकता होगा। कार्यक्षेत्र पर काम के अतिरिक्त भार को एंजॉय करेंगे। रुका हुआ पैसा वापिस मिलने की संभावना है। अपने साथी के साथ को एंजॉय करने के लिए रोमांटिक वातावरण तैयार करें। शुभ अंक – 7 शुभ रंग - गोल्डन वृषभ- सामाजिक किसी संवेदनशील मामले को चतुराई से संभाल लेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपके प्रदर्शन की सभी प्रशंसा करेंगे। एक नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। अचानक परिवार के किसी सदस्य के आने से खुशी होगी। पैसा कमाने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करना लाभदायक होगा। प्रेम संबंधों की शुरूआत हो सकती है। शुभ अंक – 2 शुभ रंग - लेवेंडर मिथुन- शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। परिवार के कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। नए घर को व्यवस्थित कर उत्साहित महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर कुछ नया करना मज़ेदार साबित होगा। किसी डील को करने से धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर किए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। अपने साथी से अपने दिल की बात ज़रूर करें। शुभ अंक – 18 शुभ रंग - सफेद कर्क- कार्यक्षेत्र पर अपनी पहचान बनाने में सफल होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। खुद को तरोताज़ा करने के लिए किसी यात्रा का प्लान ज़रूर बनाएं। कॉमन फ्रैंड या रिश्तेदार के ज़रिए किसी खास से मुलाकात हो सकती है। आय में वृद्धि से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। सेहत को लेकर किए गए प्रयासों से खुद को फिट रखने में सफल होंगे। अपने साथी के साथ समय बिताना मज़ेदार होगा। शुभ अंक – 6 शुभ रंग - चॉकलेट सिंह- किसी प्रॉप्रर्टी को बेचने के लिए समय अच्छा चल रहा है। टूरिज़्म और हॉस्पिटेलिटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सामाजिक मोर्चे पर कोई आपकी तारीफ करेगा। सकारात्मक विचार जीवन को आशा और उम्मीद से भर देंगे। सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से हेल्थ सप्लीमेंट लेते रहें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति को अपने पक्ष में करने के लिए समय उपयुक्त है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – हल्का पीला कन्या- शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। खानदानी पैसा और संपत्ति मिलने की संभावना है। किसी यात्रा पर जाकर तनाव कम होगा। दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी करीबी को मनचाही नौकरी मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर चीज़ें आपके पक्ष में होंगी। विवाह योग्य लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ अंक – 18 शुभ रंग - पर्पल तुला- कार्यक्षेत्र पर किसी काम को करने से संतोष मिलेगा। वित्तीय योजनाओं को समय देने की ज़रूरत है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ी किसी डील को साइन करने से पहले अच्छे से जांच लें। कुछ पारिवारिक मामलों को तुरंत सुलझाने की ज़रूरत है। सेहतमंद रहने के लिए कोई नया व्यायाम करना फायदेमंद होगा। लंबी रिलेशनशिप को विवाह में बदलने की सोच सकते हैं। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – हल्का लाल वृश्चिक- लोगों का दिल जीतने का मौका मिलेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घर के लिए किसी महंगी चीज़ की खरीददारी कर सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छे संबंध लाभदायक साबित होंगे। कार्यक्षेत्र पर कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकते हैं। अपने साथी के साथ समय बिताना मज़ेदार साबित होगा। शुभ अंक – 6 शुभ रंग - कॉफी धनु- शैक्षणिक मोर्चे पर स्थिति स्थिर होगी। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। किसी ऑफिशियल ट्रिप पर शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के किसी समारोह में लंबे समय बाद लोगों से मिलना हो सकता है। आज कोई आपकी पर्सनल अंटेशन पाना चाहेगा। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक – 2 शुभ रंग - पीच मकर- पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए दिन अच्छा है। परिवार के साथ समय बिताना मज़ेदार होगा। परिवार के किसी समारोह में हिस्सा लेकर अच्छा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर खुद को साबित करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अपने साथी के साथ बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – हरा कुंभ- शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घर के मेकओवर के लिए किए गए प्रयासों से खुशी महसूस होगी। चीज़ों पर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को करने में भूमिका निभा सकते हैं। किसी लोन को पास कराने में सफल होंगे। कोई महंगा उपहार मिलने की संभावना है। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 8 शुभ रंग - वॉयलेट मीन- शैक्षणिक मोर्चे पर पढ़ाई का स्तर बनाए रखने में सफल होंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की योजना बना सकते हैं। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी तीर्थयात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। घरेलू मोर्चे पर शांति का माहौल रहेगा। फ्रीलांसिग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा पैसा कमाने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में भाग्य का साथ मिलेगा। शुभ अंक – 3 शुभ रंग - ब्राउन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...