Advertisment

आज का राशिफल 19 अप्रैल 2021

author-image
PTC NEWS
New Update
आज का राशिफल 19 अप्रैल 2021
Advertisment
Forecast for 19th April 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com Url:
Advertisment
http://www.premastrologer.com मेष प्रोफेशनल स्तर पर परेशान करने वाले मामले को हल करने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी अतिथि के आगमन को लेकर काफी व्यस्त रहने वाले हैं। सही खान पान और व्यायाम की बदौलत आप फिट और तंदरुस्त बने रहेंगे। यात्रा के दौरान किसी अजनबी से ज्यादा मेल जोल बढाना सही नहीं होगा। मकान के लिए अच्छा किरायेदार ढूंढना आपके लिए आसान नहीं लग रहा। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : परपल वृष अपना मकान खरीदने का सपना जल्द हकिकत में बदलने वाला है। मजबूत बैंक बैलेंस से आपका आत्मविश्वास उंचा रहने की उम्मीद है। प्रोफेशनल स्तर पर हाथ आया कोई मौका फिसल सकता है,सतर्क रहें। आपकी प्रतिरोधक क्षमता अब पहले से बेहतर रहने की उम्मीद है। परिवार का कोई सदस्य जो परेशान चल रहा है,उसे कुरेदने से बचें। किसी समाजिक समारोह में शामिल होकर ताजगी का अनुभव होगा।
Advertisment
शुभ अंक : 22 शुभ रंग : क्रीम मिथुन जॉब की तलाश में लगे लोगों को सफलता मिलने की उम्मीद है। प्रोफेशनल स्तर पर आपके कार्यकुशलता की तारीफ हो सकती है। बेवजह के प्रलोभन देने वाली खरीददारी करने से बचना चाहिए। आप में से कुछ लोगों के लिए घर में कोई सरप्राइज हो सकता है। प्रॉपर्टी के मामले में कठिन मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। आज आराम करने की नीयत से भारी वर्कआउट करना छोड़ देंगे। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : लेवेन्डर कर्क आज आप खुद को जोश और उर्जा से भरा हुआ महसूस करने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में बढ रही समस्या को समय रहते सुलझा लेने की जरुरत है। आप अपने इनोवेटिव आइडिया की बदौलत पढाई में अच्छा स्कोर करेंगे। परिवार के किसी नौजवान को आपकी पहुंच और अनुभव का लाभ मिलेगा। किसी समारोह या इवेंट में शामिल होने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : लाइट ब्राउन सिंह कार्यक्षेत्र में किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपको भी जोड़ा जा सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के कारण फ्यूचर प्लानिंग कर पाएंगे। स्वास्थ सही रहने पर काम को साकारात्मक तरीके से ले सकेंगे। नया वेंचर खरीदने में परिवार के गार्जियन का साथ मिल सकता है। जीवन में एकरसता तोड़ने के लिए कहीं घूमने जाने की उम्मीद है।
Advertisment
शुभ अंक : 5 शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन कन्या आप में से कुछ लोग कोई नया हुनर सीखने का प्लान कर सकते हैं। ऑफिस के काम से कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है,तैयार रहें। किसी निवेश से मिलने वाले फिक्स आमदनी में बदलाव संभव है। घर में बदलाव लाने के विचार को सभी का समर्थन नहीं मिलेगा। सेहत को देखते हुए हेल्थ फूड लेना शुरु करने की संभावना है। आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं शुभ अंक : 2 शुभ रंग : मरुन तुला किसी करीबी से मिलने के लिए आप दूर की यात्रा कर सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य पुरानी बात छेड़कर आपको परेशान करेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर काम के जरिये कोई प्रोजेक्ट लेना संभव होगा। आर्थिक स्तर पर मजबूत स्थिति में बने रहने की संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी,उर्जा और जोश से भरा हुए महसूस करेंगे। पढाई के क्षेत्र में फोकस बनाए रखना आपके लिए आसान होगा। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : सिल्वर ग्रे वृश्चिक समय आ गया गया है जब आपको अपना फैसला स्वयं लेना चाहिए। कार्यक्षेत्र में परेशान करने वाली परिस्थिति से निपटने में सफल रहेंगे। आप किसी ऐसे वेंचर को लेने जा रहे हैं जो फायदेमंद रहने वाला है। पढाई के स्तर पर मदद मिलते रहने से मनोबल उंचा बना रहेगा। सड़क मार्ग से यात्रा पर जाना सुविधाजनक साबित हो सकता है। आपको सेहत को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं रहेगी।
Advertisment
शुभ अंक : 4 शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे धनु सामने वाले का किसी खास मकसद से मिलना,आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार को प्राथमिकता देने का फायदा आपको प्यार के रुप में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपने फोकस से भटकने का कोई अवसर नहीं रहने दे सकते। तरक्की के लिए किया गया आग्रह स्वीकार हो जाने की संभावना है। व्यायाम में समय देने से पहले इसके लाभ को लेकर आश्वस्त हो जाएं। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : परपल मकर यदि किसी प्रॉपर्टी डील को लेकर आपके मन में शंका हो तो वक्त ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके उपर जिम्मेदारी बढने के संकेत हैं,इसे निभाने में सफल रहेंगे। प्रमोशन या आमदनी में बढोतरी का फायदा सुपिरियर के हाथ में जाने वाला है। लाइफस्टाइल में परिवर्तन का लाभ आपको सेहत के स्तर पर देखने को मिलेगा। परिवार से दूर रहने वाले किसी सदस्य के सेहत को लेकर चिंता रहने वाली है। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : ग्रे कुंभ अपने क्षेत्र में नाम बनाना चाहते हैं तो कमिटमेंट पूरा करने पर पूरा ध्यान दें। प्रोफेशनल स्तर पर आज स्थिति आपके प्रतिकूल हो सकती है,धैर्य बनाए रखें। लवर के साथ बिताया गया लम्हा आज के दिन का सबसे खास अवसर रहेगा। नई गाड़ी पर हाथ आजमाने के लिए आज लांग ड्राइव पर जाने की संभावना है। आर्थिक स्तर पर आने वाली समस्या को दूर करने में सफलता मिलने वाली है ।
Advertisment
शुभ अंक : 6 शुभ रंग : चॉकलेट मीन कार्यक्षेत्र में जिससे काम बन सकता है उससे अच्छा रिश्ता बनाकर रखेंगे। जिन लोगों को घर की याद ज्यादा सता रही है वो घर वापस जा सकते हैं। पैसे को लेकर भले ही कोई चिंता नहीं है लेकिन बचत की आदत जरुरी है। समाजिक क्षेत्र में सक्रियता आपको आकर्षित कर रहा है,आगे बढ सकते हैं। ट्रैवल पर जाने के लिए वाहन के साथ समझौता करना सही नहीं होगा । शुभ अंक : 4 शुभ रंग : ऑफ व्हाइट -
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment