Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 19 जनवरी 2021

Written by  PTC NEWS -- January 19th 2021 12:17 AM -- Updated: January 18th 2021 10:22 PM
आज का राशिफल 19 जनवरी 2021

आज का राशिफल 19 जनवरी 2021

Forecast for 19th Jan 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- नियमित व्यायाम और स्वस्थ खानपान सेहत के लिए अच्छा रहेगा। किसी स्कीम में पैसा लगाने के लिए समय शुभ है। कार्यक्षेत्र पर किसी जटिल काम को करने में सहकर्मी मदद करेंगे। शॉर्ट नोटिस पर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रहने के लिए उचित घर की तलाश जल्द पूरी होगी। किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेने से पहचान मिलेगी। प्रेम संबंधों में किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – क्रीम वृषभ- सेहत के प्रति जागरुक लोगों का साथ पाने में सफल होंगे। किसी भी स्कीम में निवेश करने से पहले क्रॉस चेक ज़रूर करें। कार्यक्षेत्र पर आपकी मेहनत और समर्पण का ईनाम मिलेगा। परिवार करियर को लेकर बनाई गई योजनाओं में सहयोग करेगा। बजट में कहीं छुट्टियों पर जाने की सोच रहे लोगों को अच्छी डील मिलेगी। दूसरों को परिवार के सीक्रेट बताने से बचें। प्रेम संबंधों में एकतरफा निर्णय ना लें। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – क्रीम मिथुन- सेहतमंद रहने के लिए खानपान पर नियंत्रण रखना सीखें। किसी चीज़ में निवेश करने के लिए एक्सपर्ट की सलाह लें। आपके सहकर्मी आपके नए प्लान का पूरा समर्थन करेंगे। घर में चल रहे विवाद को प्राथमिकता के साथ संभालने की ज़रूरत है। रियल स्टेट में निवेश करने से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। अपने साथी के साथ गुस्से में कुछ भी कहने से बचें। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – हल्का लाल कर्क- किसी नए व्यायाम को अपनाने से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी चीज़ में निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर नई योजनाएं बनाने के लिए उपयुक्त समय है। भाई-बहन के साथ चल रहे विवाद को चतुरता से संभालने की ज़रुरत है। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर यादगार अनुभव साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने से पहले ज़रूरी कागजी कार्यवाही पूरी कर लें। प्रेम संबंधों को नए आयाम तक पहुंचाने में सफल होंगे। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – ब्राउन सिंह- आज का दिन आपके लिए आपकी अच्छा साबित होगा। अच्छी आय के बावजूद खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने पर ध्यान लगाएं। विदेश यात्रा कर रहे लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। कोई खरीददारी पैसा वसूल साबित होगी। फिट रहने के लिए सेहत के प्रति जागरुक रहें। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे कन्या- पीआर और सेल्स से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। छोटे भाई-बहन का विवाह तय हो सकता है। किसी बीमारी में घरेलू उपचार अपनाना फायदेमंद रहेगा। जल्दबाज़ी में किसी लॉंग टर्म स्कीम में निवेश करने से बचें। किसी यात्रा पर अकेले जाने से बचने की कोशिश करें। कमर्शियल प्रॉप्रर्टी में निवेश करना लाभदायक साबित होगा। प्रेम संबंधों में विवादित मामलों को उठाने से बचने की कोशिश करें। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – कॉफी तुला- गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को योग और ध्यान लगाने से फायदा होगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत करने में सफल होंगे। इंजीनियरिंग और एकांउटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा होगा। किसी भावनाओं को आहत पहुंचाने से बचें। यात्रा के दौरान अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। आध्यामिकता की तरफ झुकाव बढ़ेगा। किसी से अपनी भावनाओं का इज़हार कर सकते हैं। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – डार्क ब्लू वृश्चिक- स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ सोच ज़रूरी होती है। समय पर मिले लोन से बिजनेस बढ़ाने में मदद मिलेगी। इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के सफल परिणाम मिलेंगे। परिवार में किसी मुद्दे पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। रिहाइशी प्रॉप्रर्टी में निवेश करना लाभदायक रहेगा। अपने साथी के साथ गहराई से बात करने से संबंध मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – रोज़ी ब्राउन धनु- अच्छी सेहत के चलते किसी स्पोर्ट्स में हिस्सा ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के चलते रुका हुआ पैसा चुकाने में सफल होंगे। खुद पर आत्मविश्वास कार्यक्षेत्र पर अच्छा करने में मदद करेगा। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना मज़ेदार साबित होगा। किराए पर प्रॉप्रर्टी देने की सोच रहे लोगों को अच्छे किराएदार मिलेंगे। दोस्तों के बीच में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी के साथ प्रेम संबंधों का इज़हार करते समय सतर्क रहें। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – टरक्वॉइश मकर- सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। वित्तीय लेन-देन करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। अपने खाली समय को अपनी टेक्नीकल क्षमता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें। अपने भविष्य की योजनाओं के लिए परिवार को विश्वास में लें। विदेश घूमने जाने का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ रहेगा। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – लेमन कुंभ- धन संबंधित मामलों को लेकर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को हल्के में लेना छोड़ दें। सेहत में सुधार के चलते ऊर्जावान और प्रोत्साहित महसूस करेंगे। किसी यात्रा पर जाना उत्साहजनक साबित होगा। किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेने से लोकप्रियता बढ़ेगी। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। रिश्तों को मज़बूत करने के लिए आपसी समझ और विश्वास बढ़ाएं। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – टरक्वॉइश मीन- सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। पिछले किए गए किसी निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र पर हर काम को परफेक्ट तरीके से करने में सफल होंगे। परिवार के सदस्यों से मिला सहयोग मानसिक तनाव करने में मदद करेगा। कहीं छुट्टियों पर जाने के लिए समय अच्छा है। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामले में किसी से मिला मार्गदर्शन गलती करने से बचाएगा। कोई आपमें दिलचस्पी दिखा सकता है। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – हल्का लाल


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...