Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 19 नवंबर 2020

Written by  PTC NEWS -- November 19th 2020 08:15 AM
आज का राशिफल 19 नवंबर 2020

आज का राशिफल 19 नवंबर 2020

Forecast for 19th Nov 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- किसी चीज़ में निवेश करने से पहले विकल्पों को देख लें। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। सेहत को लेकर किए गए प्रयासों से फिट और ऊर्जावान रहेंगे। परिवार में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कामों को करने के लिए दिन अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छा है। आपका साथी आपके केयरिंग स्वभाव की प्रशंसा करेगा। शुभ अंक – 6 शुभ रंग - इंडिगो वृषभ- किसी डील को करने से धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में होने लगेंगी। सेहत को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कामों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा होगा। किसी की सादगी आपका दिल जीत सकती है। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – हल्का पीला मिथुन- निजी काम के लिए पैसों का इंतज़ाम करना ज़्यादा मुश्किल नहीं होगा। किसी अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। स्वस्थ खानपान अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी साबित होगा। परिवार से दूर रहे लोगों को अपने करीबियों से मिलने का मौका मिलेगा। यात्राओं पर जाने के लिए दिन अच्छा है। आपकी किसी प्रॉप्रर्टी के दाम बढ़ने की संभावना है। अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे कर्क- आप पैसे की कद्र करते हैं और फिज़ूलखर्चों पर बर्बाद नहीं करते हैं। अपनी बुद्धिमत्ता और चालाकी से प्रतिद्वंदियों से आगे रहने में सफल होंगे। स्वस्थ खानपान और एक्टिव रहना अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी होगा। लंबे समय बाद परिवार से मिलना होगा। किसी करीबी की मदद से आवागमन की समस्या सुलझेगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आने की संभावना है। लॉंग-टर्म रिलेशनशिप में समस्या हो सकती हैं। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – लेमन सिंह- आय के अतिरिक्त अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर कोई आपकी योजना में बदलाव कर सकता है। घरेलू मोर्चे पर कोई आपकी मदद कर सकता है। किसी खूबसूरत जगह घूमने जाना रोमांचक साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी से संबंधित आशंकाएं जल्दी ही दूर होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती हैं। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – हरा कन्या- किसी दोस्त के द्वारा बताया गया कोई व्यायाम सेहत के लिए अच्छा रहेगा। किसी बड़े समारोह का आयोजन करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर किए गए बदलाव एक बुद्धिमानी भरा निर्णय साबित होंगे। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। लंबी यात्रा पर जाना आरामदायक साबित होगा। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के धन लाभ के योग बन रहे हैं। अपने साथी के साथ दिलचस्प शाम बिताने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – लाल तुला- किसी लोन को चुकाने की लिए बचत करने की आवश्यकता है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। घरेलू मोर्चे पर किसी समारोह में हिस्सा लेकर खुशी महसूस होगी। ट्रैकिंग पर जाना रोमांचक और तरोताज़ा करने वाला होगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों में चीज़ें सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग बहन रहे हैं। रोमांटिक मूड के चलते अपने साथी के लाँग ड्राइव पर जाना पसंद करेंगे। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – गुलाबी वृश्चिक- किसी चीज़ को सस्ते दाम में पाने के लिए मोलभाव करना होगा। कार्यक्षेत्र पर आपकी प्रदर्शन में सुधार होने से चीज़ें आपके पक्ष में होगी। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करते रहेंगे। अपने सकारात्मक रवैये से घर का वातावरण खुशनुमा बनाने में सफल होंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने की संभावना है। प्रॉप्रर्टी से संबंधित चिंताएं जल्दी दूर होंगी। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – येलो धनु- अचानक पैसों का इंतज़ाम करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर अपने सपनों को साकार करने में कामियाब होंगे। सेहतमंद रहने के लिए स्ट्रीट फूड से परहेज़ करें। किसी शादी या समारोह में अपने करीबियों से मिलना होगा। किसी पिकनिक या यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने में सफल होंगे। रोमांटिक सोच के चलते काम पर फोकस करना मुश्किल होगा। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – ऑरेंज मकर- आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी लेकिन अचानक कोई खर्चा आ सकता है। रिटेल और बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। खानपान पर नियंत्रण और नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। माता-पिता या परिवार के किसी सदस्य के फेवरेट बन सकते हैं। कहीं छुट्टियों पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए गंभीर हो सकते हैं। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – गोल्डन कुंभ- धन संबंधित समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर किसी सीनियर को प्रभावित करने में सफल होंगे। किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। घरेलू मोर्चे पर आपके मददगार स्वभाव की सभी तारीफ करेंगे। किसी लॉग ड्राइव पर जाना रोमांचक होगा। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है। किसी मामले में कोई आपसे आंख मिलाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – गाढ़ा आसमानी मीन- आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर कोई बड़ा मौका मिल सकता है। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। किसी नए घर को फाइनल टच देने में व्यस्त रह सकते हैं। खुद को फिट और ऊर्जावान रखने के लिए नया व्यायाम शुरू कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्च पर अच्छे प्रदर्शन से मनोबल बढ़ेगा। आज अपने साथी को समय देना आपकी प्राथमिकता रहेगा। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – क्रीम


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...