Tue, Apr 23, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 1 अगस्त 2021

Written by  PTC NEWS -- August 01st 2021 12:01 AM -- Updated: July 31st 2021 09:15 PM
आज का राशिफल 1 अगस्त 2021

आज का राशिफल 1 अगस्त 2021

Forecast for 1st Aug 2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष सेहत के स्तर पर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे,उर्जा और ताजगी से भरे रहेंगे। वित्तीय स्तर पर सुरक्षित रहने के लिए आपको सोच समझकर खर्च करना चाहिए। कोई नया स्किल सीखने से प्रोफेशनल स्तर पर आपकी अहमियत बढ सकती है। आप में से कुछ लोगों को अपने करीबी लोगों के साथ मुकात का अवसर मिलेगा। ट्रैवल के शौकिन लोगों के लिए आज का दिन खास रहने की उम्मीद दिख रही है। प्रॉपर्टी से आपको आमदनी होने वाला है ,इस संबंध में कोई विशेष निर्णय लने वाले हैं। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : हरा वृष शेप में वापस आने के लिए जिम या योगा क्लास ज्वाइन किए जाने के संकेत हैं। आप में से कुछ लोगों की आमदनी में बढोतरी होने की संभावना दिख रही है। कार्यक्षेत्र में कुछ रियायत मिलने की उम्मीद रखने वालों को थोड़ी निराशा रहेगी। समाजिक क्षेत्र में होने वाले समारोह का जमकर मजा करने का अवसर मिलेगा। आज एक छोटे लेकिन मजेदार ट्रिप पर जाने की संभावना बन रही है,तैयार रहें। जिन मकान मालिकों को एक अच्छे किरायेदार की तलाश थी वो सफल रहेंगे। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : स्काई ब्लू मिथुन व्यायाम में अनियमितता रहने का असर जल्द ही आपकी सेहत पर नजर आएगा। आप लक्जरी आइटम के उपर जी खोलकर पैसा बहा रहे इस पर काबू जरुरी है। प्रोफेशनल क्षेत्र की चुनौती का सामना कर लोगों के लिए उदाहरण बन सकते हैं। पुराने परिचितों के साथ आज एक यादगार दिन बिताने का अवसर मिलने वाला है। वेकेशन को लेकर द्वंद की स्थिति रहेगी लेकिन आपको बदलाव की सख्त जरुरत है। कोई नई गाड़ी या गजैट खरीदने के लिए सेविंग मोड में आने का प्रयास होने वाला है। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : रोजी ब्राउन कर्क सेहत को लेकर निश्चिंत रहेंगे,अच्छी सेहत का भरपुर आनंद ले सकते हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करने से वित्तीय स्तर पर स्थिरता रहने वाली है। आपके काम करने के तरीके की कार्यक्षेत्र में सराहना होने की उम्मीद है। आपकी सलाह परिवार के नौजवान द्वारा अनसुना कर दिए जाने के संकते हैं। एक छोटे से वेकेशन की तलाश करने वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। वर्तमान परिस्थिति में प्रॉपर्टी सेल से अच्छा फायदा होने की उम्मीद दिख रही है। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : बैंगनी सिंह शेप में बने रहने के लिए अपने आपको थोड़ा तैयार करने की जरुरत होगी। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र में अपने अंदर काम करने वालों के लिए एक उदाहरण बन सकते हैं। अपने करीबी लोगों से मुलाकात को लेकर आज उत्साहित रहने की उम्मीद है। सड़क पर यात्रा करते समय आज आपको विशेष सावधान रहने की जरुरत है। कानूनी मामले में फंसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई सुखद निर्णय होने की उम्मीद है। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : बेज कन्या एक अच्छे ट्रैनर के मिल जाने से आपके लिए शेप में वापस आना आसान होगा। अपने आप को उन चिजों में खर्च करने से रोकना होगा जो आपको उलझाती है। प्रोफेशनल क्षेत्र में कोई आपको निशाना बना सकता है,सावधान रहना जरुरी है। आपका उत्सहित मिजाज परिवार के अन्य लोगों को भी प्रभावित करने वाला है। जिन लोगों ने घर या प्लॉट के लिए आवेदन दिया है उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : सफेद तुला दर्द या पीड़ा से गुजर रहे लोगों को जल्द ही इससे छुटकारा मिलने वाला है। आर्थिक स्तर पर आने वाली समस्या से निजात मिलने का समय आ गया है। प्रमोशन के चूहा दौर में शामिल लोगों को खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। परिवार में चल रहे कलह को शांत करने के लिए कठिन प्रयास करना होगा। लंबी यात्रा पर जा रहे लोगों को बृहत तैयारी के साथ निकलने की जरुरत है। आज कोई आपको खास डिनर के लिए बाहर लिए जाने वाला है,तैयार रहें। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे वृश्चिक फिटनेस के लिए अपनाए गए नए तरीके का शानदार फायदा मिलने वाला है। आर्थिक स्तर पर सुदृढता आने के संकेत नजर आ रहे हैं,आमदनी बढ सकती है। प्रोफेशनल स्तर पर कुछ नया प्लान करने वालों को भाग्य का साथ मिलने वाला है। आप में से कुछ लोगों को जीआज वनसाथी के संग अनबन होने की संभावना है। रुटिन लाइफ से एक अवकाश पाने की इच्छा रखने वाले मकसद में सफल होंगे। किसी प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा असमंजस जल्द से जल्द दूर करने की जरुरत है। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : रॉयल ब्लू धनु सेहत को लेकर आप हद से ज्यादा लापरवाह रहने हैं ,थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है। फिजूलखर्ची रोक कर बचत पर ध्यान देने में सफल हो सकते हैं,आर्थिक मजबूती रहेगी। बिजनेस पार्टनर या प्रतिद्वंदि के क्रियाकलाप पर नजर रखना आवश्यक होता जा रहा है। परिवारिक किसी आयोजन में आपको सबका भरपुर प्यार और स्नेह मिलने की उम्मीद है। यदि आज आप किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जा रहे हैं तो अपने सामान का विशेष ध्यान रखें। आज आप अपने दोस्तों या करीबी लोगों से घिरे रहने वाले हैं,बेहद आनंदित महसूस करेंगे। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : मरुन मकर कोई आपको सेहत और फिटनेस को लेकर गाइड करने वाला है ,इसका फायदा होगा। आप छोटी छोटी फिजूलखर्ची रोक कर वित्तीय स्तर पर स्थिरता लाने में सफल रहेंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में बहुत सावधानीपूर्वक काम करना होगा,कोई गलती होने के संकेत हैं। गृहणियों को उनकी कलात्मकता और सौंदर्यबोध के लिए तारीफ मिलने की उम्मीद है। लांग ड्राइव पर जाने से आपको ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव हो सकता है,विचार करें। समाजिक गतिविधि में आपकी भागीदारी बढने और लोकप्रियता हासित होने वाला है। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : पिच कुंभ किसी शारिरीक समस्या से निकलने में घरेलू नुस्खा रामवाण साबित होने वाला है। लापरवाही से खर्च करने की आदत के बावजूद भी पैसे को लेकर चिंता नहीं होगी। जॉब की खोज में लगे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है ,खुशखबरी मिलेगी। घरेलू स्तर पर एक दूसरे के उपर छिंटाकशी से दूर रहने का प्रयास कर सकते हैं। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाना आपके लिए बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है। कोई प्रॉपर्टी भारी मार्जिन पर बेचने में कामयाब रहेंगे,सौदे को लेकर उत्साहित रहेंगे। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : गहरा आसमानी मीन सेहत के स्तर पर आप काफी सजग रहेंगे,फिटनेस आपकी प्राथमिकता रहेगी। आपके द्वारा किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने से आर्थिक मजबूती आएगी। मोटी कमाई की अपेक्षा रखने वालों को आंशिक सफलता मिलने के संकेत हैं। आप में से कुछ लोग आज परिवार के लोगों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। वेकेशन पर जाने की इच्छा रखने वालों को सुरक्षा को लेकर सुनिश्चित होना होगा। यदि आपके पास प्रॉपर्टी है तो इसका कई गुणा फायदा लेने का वक्त आ गया है। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : सुनहरा


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...