Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 1 दिसंबर 2020

Written by  PTC NEWS -- December 01st 2020 12:10 AM -- Updated: November 30th 2020 10:14 PM
आज का राशिफल 1 दिसंबर 2020

आज का राशिफल 1 दिसंबर 2020

Forecast for 1st Dec 2020 By: Dr.Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist &Vastu Consultant) मेष- सामाजिक मोर्चे पर अपनी साफ-सुधरी छवि बनाने में सफल होंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। अच्छे दाम में किसी प्रॉप्रर्टी के खरीदने की संभावना है। किसी यात्रा को लेकर उत्साहित महसूस करेंगे। आज आपकी कोई इच्छा पूरी होने की संभावना है। करियर को लेकर योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है। अपने साथी के लिए कुछ विशेष योजना बना सकते हैं। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – डार्क ब्राउन वृषभ- ज़रूरत के समय किसी की मदद कर संतुष्टी महसूस होगी। जीवन में सकारात्मकता का आनंद उठाएंगे। किसी विवादित प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। टूरिज़्म और हॉस्पैटिलिटी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। किसी पारिवारिक समारोह का आयोजन कर सकते हैं। किसी प्रतिष्ठितित संस्था के साथ जुड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – सफेद मिथुन- इस समय पढ़ाई पर ध्यान देने की ज़रूरत है। बिल्डर्स और प्रॉप्रर्टी डीलर्स के लिए दिन लाभदायक होगा। परिवार के कुछ विवाद को समय रहते सुलझा लें। आर्थिक स्थिति पहले से मज़बूत होगी। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों को मज़बूत करने के लिए दिन उपयुक्त है। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन कर्क- आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। पढ़ाई में मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। रियल स्टेट में किए गए निवेश के सफल परिणाम मिलेंगे। किसी ऑफिशियल ट्रिप में व्यस्त रह सकते हैं। आपके मार्गदर्शन से किसी युवा का आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास किसी के करीब ला सकते हैं। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – गुलाबी सिंह- सामाजिक मोर्चे पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवनशैली में बदलाव करना आपके लिए अच्छा रहेगा। घर के नवीनीकरण के काम से नियमित दिनचर्या पर असर पड़ेगा। किसी यात्रा पर जाना महंगा पड़ सकता है। परिवार के युवा किसी मामले पर आपके सुझावों से सहमत होंगे। किसी को दिया गया उधार वापिस पाने के लिए प्रयास करने होंगे। आज आप रोमांटिक विचारों में खोए रह सकते हैं। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – पीच कन्या- धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। कोई आपसे मिलने के लिए पारिवारिक समारोह का आयोजन करा सकता है। काम को लेकर दिन संतोषजनक रहेगा। सेहत को लेकर दी गई किसी की सलाह फायदेमंद साबित होगी। प्रेम संबंधों की शुरुआत के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – लेवेंडर तुला- प्रॉप्रर्टी के किसी विवाद को सुलझाना आपके हित में रहेगा। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना लाभदायक साबित होगा। परिवार के किसी सदस्य से मिलने विदेश जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। सामाजिक मोर्चे पर लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। अपने साथी के साथ बात करते समय सतर्क रहें। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – नारंगी वृश्चिक- किसी नए जगह शिफ्ट होने के योग बन रहे हैं। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होने से आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। कोई चीज़ उपहार में मिल सकती है। कार्यक्षेत्र पर सभी आपके सुझावों से सहमत होंगे। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। अपने साथी से अपनी भावनाओं का इज़हारर करने के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – मजेंटा धनु- नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोगों को अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। रियल स्टेट में निवेश से अच्छे रिटर्नस मिलने की संभावना है। किसी समारोह का निमंत्रण मिल सकता है। अच्छी आय के चलते खुलकर खर्च करने में सफल होंगे। सेहत को लेकर किए गए प्रयास लाभदायक रहेंगे। माता-पिता किसी रिश्ते के लिए हां कहने में समय ले सकते हैं। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन मकर- कहीं छुट्टियों पर जाने की योजना बना सकते हैं। जीवन में सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर किए गए प्रयास लाभदायक साबित होंगे। घर पर शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र पर लक्ष्य प्राप्ति के योग बन रहे हैं।. आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। आज आपके साथी का मूड अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – गुलाबी कुंभ- कोई प्रॉप्रर्टी आपके नाम हो सकती है। किसी नए वाहन की खरीददारी के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर आपकी स्थिति में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के लिए मेहनत करनी होगी। सामाजिक मोर्चे पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नवविवाहित जोड़ों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – बोटल ग्रीन मीन- किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलना लाभदायक साबित होगा। पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा रहेगा। रियल स्टेटस से धन लाभ की संभावना है। रिश्तेदारों से मिलने विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के किसी युवा पर गर्व महसूस करेंगे। करियर को लेकर कोई आपकी सलाह को मान सकता है। वैचारिक मतभेदों को बढ़ने ना दें। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – पीच


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...