Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 20 मार्च, 2020

Written by  PTC NEWS -- March 20th 2020 12:32 AM
आज का राशिफल 20 मार्च, 2020

आज का राशिफल 20 मार्च, 2020

Forecast for 20th Mar 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष व्यवसाय में लाभ के योग हैं। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी के प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – केसरिया वृषभ करियर में तरक्की के योग हैं। किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद होगा। स्वस्थ खानपान की आदत के चलते फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। छुट्टियों पर जाना मज़ेदार साबित होगा। नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। पढ़ाई पर ध्यान देने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों का राज़ खुल सकता है। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – नारंगी मिथुन किसी नए व्यवसाय की शुरुआत हो सकती है। अच्छे दाम में खरीददारी कर पाएंगे। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा है। परिवार के किसी समारोह में व्यस्त रहेंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। रियल स्टेट्स में लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग है। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने की सोच सकते हैं। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – वॉयलेट कर्क किसी प्रोजेक्ट के लिए पैसों का इंतज़ाम करने में कामियाब होंगे। वज़न नियंत्रित करने की सभी प्रशंसा करेंगे। कार्यक्षेत्र पर अपने विचारों से सभी का दिल जीतेंगे। किसी बच्चे की सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। एंडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए दिन मज़ेदार रहेगा। अपने जीवन से खुश नज़र आएंगे। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – वॉयलेट सिंह धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सकारात्मक विचारों से मानसिक और शारीरिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। किसी गोपनीय मामले में सहकर्मी को विश्वास में ना लें। परिवार का कोई सदस्य प्रोफेशनल मामलों में आपकी मदद करेगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर कुछ बदलाव हो सकते हैं। अपने साथी की छोटी छोटी बातों का ख्याल रखें। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – डार्क स्लेट ग्रे कन्या कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। आय के नए साधन खुल सकते हैं। सेहत को लेकर किए गए प्रयास लाभदायक रहेंगे। किसी दोस्त या रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं। पढ़ाई में आपकी कोई इच्छा जल्दी ही पूरी होगी। किसी चीज़ को पाने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों में सतर्क रहने की ज़रूरत है। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – पैरेट ग्रीन तुला आर्थिक स्थिति मज़बूत के चलते आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वस्थ जीवनशैली के कारण फिट महसूस करेंगे। प्रोफेशनल्स के लिए दिन अच्छा है। घर के कामों के कारण दबाव महसूस करेंगे। शहर से बाहर किसी यात्रा पर जाकर मज़ेदार साबित होगा। पुराने दोस्तों के साथ बातें करना अच्छा लगेगा। अपने साथी के साथ समय बिताने की योजना बना सकते हैं। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – डार्क ब्राउन वृश्चिक अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। रहने के लिए व्यायाम ज़रूर करें। नए व्यापारियों को लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी कुछ समय अकेले रहना पसंद करेगा। कहीं छुट्टियों पर जाने की सोच सकते हैं। किसी मामले को लेकर असमंजस महसूस करेंगे। अनुभवी लोगों की सलाह लेने में ना हिचकिचाएं। आपके प्रयासों के चलते प्रेम संबंध मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 18 शुभ रंग लाल धनु क्रिएटिविटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। किसी पारिवारिक मामले में चीज़ें अपने हाथ में लेनी पड़ सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर काम की अधिकतता रहेगी। सोशल नेटवर्किंग लाभदायक साबित होगी। अपने साथी के साथ बातचीत करते समय शब्दों का ख्याल रखें। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – पैरेट ग्रीन मकर करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। अपनी जीवनशैली के अनुसार अपना फिटनेस प्लान बनाएं। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ लंबी ड्राइव का आनंद उठांगे। पढ़ाई में आपकी मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – क्रीम कुंभ अच्छी सेहत के चलते मूड अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर गोपनीयता बनाए रखें। परिवार में किसी करीबी का रिश्ता तय हो सकता है। विदेश में छुट्टियां बनाने का मौका मिल सकता है। किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद नहीं रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से मिलने का मौका मिल सकता है। कोई आपके व्यवहार से आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – पीच मीन धन कमाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। नियमित व्यायाम से थोड़ा ब्रेक लेने की सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अपने मूड स्विंग्स पर नियंत्रण रखें। कहीं छुट्टियों पर जाना अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – गाढ़ा पीला


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...