Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 20 अप्रैल 2021

Written by  PTC NEWS -- April 20th 2021 12:01 AM -- Updated: April 19th 2021 11:15 PM
आज का राशिफल 20 अप्रैल 2021

आज का राशिफल 20 अप्रैल 2021

Forecast for 20th April 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष आप में से कुछ लोगों के लिए बिजनेस ट्रिप काफी सफल रहने वाला है। मेडिकल इंजिनियरिंग फिल्ड में काम करने वालों को पहचान मिल सकती है। आपके द्वारा रखा गया फैमिली गेदरिंग सबको उत्साहित करने वाला है। किसी रोचक इंसान के साथ यात्रा पर जाना बेहद खूबसूरत अनुभव होगा। आज आपको किसी के साथ अपना प्लान कोऑर्डिनेट करना पड़ सकता है । शुभ अंक : 8 शुभ रंग : गहरा फिरोजा वृष आपको अपने किसी करीबी की जरुरत में काम आना पड़ सकता है। बॉस के करीब जाने के लिए काम की प्राथमिकता समझने की जरुरत है। परिवार के साथ घूमने जाना बेहद रोमांचक और ताजगी से भरा होगा। आज का दिन खास बनाने के लिए जो सेविंग की है वो उड़ा सकते हैं। मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर सतर्क रहना सेहत के लिए जरुरी है। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : पीच मिथुन आज किसी ऐसे इंसान से मिलने वाले हैं जो जीवन भर के लिए दोस्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने काम से बॉस को प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं। पढाई के स्तर पर अच्छा परिणाम आगे और बेहतर करने की प्रेरणा देगा। परिवार के किसी नौजवान का व्यवहार आपको चिंतित करने वाला है। आमदनी में हुए बदलाव देखकर सेविंग का तरीका बदलना पड़ सकता है। सेहत का जिस तरह ख्याल रख रहे हैं सबकुछ अनुरुप रहने की उम्मीद है। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : बैंगनी कर्क अपने आस पास के लोगों को पहले से ज्यादा रिजर्व महसूस कर सकते हैं। समाजिक क्षेत्र में आपके किसी काम से अचानक शोहरत मिलने की उम्मीद है। प्रोफेशनल स्तर पर हुए बदलाव आपके अनुकूल काम करने की संभावना है। आमदनी में आई कमी देखकर अपने खर्च में कटौती करनी पड़ सकती है। फिटनेस के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता के संकेत मिलने शुरु होंगे। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : स्काई ब्लू सिंह जिस काम में फिलहाल लगे हैं उसमें उत्सहित करने वाला परिणाम मिलेगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में अपनी बात से दूसरों को सहमत कर पाना आसान नहीं है। पजेशन मिलने में देरी देखकर किसी अन्य विकल्प पर विचार कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग नया हाउस होल्ड आइटम खरीदने का मन बनाएंगे। जीवन की एकरसता तोड़ने के लिए घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। फिटनेस के शौकिन लोग आज कोई नया एक्सरसाइज ट्राई करने वाले हैं । शुभ अंक : 2 शुभ रंग : लेमन कन्या किसी खास जगह घूमने जाने का वर्षों पुराना सपना आज पूरा होने वाला है। प्रोफेशनल स्तर पर सिनियर को आपका आइडिया प्रभावहीन लग सकता है। पढाई के क्षेत्र में फोकस की कमी आपके परिणाम में नजर आने के संकेत हैं। आज परिवार में कोई बड़ा सेलिब्रेशन होने की संभावना बन रही है,तैयार रहें। समझदारी से खर्च करना भविष्य के लिए कुछ बचा पाने में मदद करेगा। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : क्रीम तुला कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत काम में नजर आने वाली है। प्रोफेशनल स्तर पर कुछ बड़े क्लाइंट बनने की संभावना दिख रही है। प्रोफिट मेकिंग स्किम में पैसा लगाना एक सफल कदम साबित होगा। फिटनेस के प्रति सजग लोगों के साथ समय बिताकर उत्साहित महसूस करेंगे। परिवार के साथ किसी रोमांचक जगह की यात्रा पर जाने की संभावना है। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : चॉकलेट वृश्चिक समाजिक क्षेत्र में आप अपना अच्छा समीकरण बनाने में सफल रहेंगे । परिवार के किसी नौजवान की उपलब्धि पर सर उंचा होने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से करियर में सुनहरा मौका मिल सकता है। आज प्रॉपर्टी संबंधी निर्णय लेने में देर होने की संभावना बन रही है। फिटनेस के स्तर पर आपके द्वारा उठाया गया कदम सफल रहेगा। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : हल्का लाल धनु प्रोफेशनल स्तर पर क्षमता से अधिक काम का बोझ परेशान कर सकता है। कोई प्रभावशाली इंसान वित्तीय मामले में आपकी दिलचस्पी बढाने वाला है। हेल्थ एक्टिविटी में शामिल होना आज आपका फिटनेस मंत्र बनने वाला है। आपके द्वारा लिया गया प्रॉपर्टी संबंधी फैसला फायदेमंद रहने की उम्मीद है। पढाई के स्तर पर आप अपना ध्यान लक्ष्य पर बनाए रखने में सफल होंगे। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : गहरा फिरोजा मकर पढाई संबंधी सभी डाउट किसी से शेयर करने का सही मौका है,आगे बढें। भावनात्मक स्तर पर तालमेल की कमी महसूस होगी,खुलकर बोलना सीखें। कार्यक्षेत्र में किसी परियोजना को सफल बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। सेहत के मामले में लापरवाही ठीक नहीं है,आपको सतर्क रहने की जरुरत है। समाजिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की नीयत से सक्रिय रहने वाले हैं। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : परपल कुंभ काम में हुए बदलाव से परेशानी बढने वाली है,हलांकि सब अनुकूल रहेगा। बिजनेस का विस्तार करने का प्लान कर सकते हैं,आपके पास साधन है। आमदनी में बढोतरी होने से सेविंग को लेकर कोई चिंता नहीं रहने वाली है। परिवार के किसी परेशान सदस्य को अपने हाल पर छोड़ देना बेहतर होगा। सही खान पान और व्यायाम की बदौलत सेहत को लेकर निश्चिंत रहेंगे। शुभ अंक : 9 शुभ रंग :लाल मीन प्रोफेशनल स्तर पर आप अपना लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। आपकी दूरदृष्टि और योजनाबद्ध काम कार्यक्षेत्र में कामयाबी दिलाएगा। समाजिक क्षेत्र में नेटवर्किंग के जरिये अपनी पहचान बढा सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलर सबके साथ संपर्क में रहने का प्रयास सफल रहने वाला है। परिवार में साकारात्मक माहौल रहने की संभावना नजर आ रही है । शुभ अंक : 3 शुभ रंग : ऑलिव ग्रीन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...