Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 20 जुलाई 2021

Written by  PTC NEWS -- July 20th 2021 12:01 AM -- Updated: July 19th 2021 09:23 PM
आज का राशिफल 20 जुलाई 2021

आज का राशिफल 20 जुलाई 2021

Forecast for 20th July 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष आपकी दुरदर्शिता और सही मैनेजमेंट आमदनी की रफ्तार बनाए रखेगा। जॉब में नए लोग अपना पैर जमाने के लिए अथक प्रयास करते रहेंगे,धैर्य रखें। फिटनेस के लिए व्यायाम की गति बनाए रखने की जरुरत है,इसका पालन करें। आज आपके दिमाग में घर को नए सिरे से सजाने की योजना चलने वाली है। रियल स्टेट मार्केट से जुड़ा कोई बड़ा तनाव आपके उपर से गुजर जाएगा। आप में से कुछ लोगों को किसी बड़ी कंपनी में कैपस प्लेसमेंट मिल सकता है। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : गहरा फिरोजी वृष आज आप अपने समय का काफी रचनात्मक उपयोग करने वाले हैं,उत्साहित रहेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर कई सारे काम के बीच संतुलन बनाकर काबिलियत दिखा सकेंगे। आप में से कुछ लोग सेहत के स्तर पर चल रही परेशानी को दूर करने में सफल रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उतार चढाव लगा रहेगा,सही मैनजमेंट से समस्या को दूर किया जाएगा। आप अपने घरेलू काम का बोझ हल्का करने के लिए किसी को काम पर रख सकते हैं। मार्केटिंग का काम करने वलों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : गहरा आसमानी मिथुन आर्थिक स्तर पर अपने आप को लगातार उपर बढता हुआ महसूस करेंगे। जिन लोगों ने हाल ही में व्यायाम करना शुरु किया है उन्हें थोड़ा सब्र रखना है। धर्मिक प्रवृति वाले लोग किसी तिर्थ यात्रा पर निकलने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आपको सड़क से गुजरते समय विशेष सावधानी रखने की जरुरत होगी। पैतृक संपत्ति का कोई हिस्सा बेचने से आपको अच्छी आमदनी होने वाली है। आप में से कुछ लोग किसी कठिन प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर सकते हैं। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : मरुन कर्क शैक्षणिक स्तर पर अपनी प्रेरणा जीवंत बनाए रखने में सफल हो सकते हैं। अपने ट्रैक पर वापस आकर खोई हुई जमीन वापस पाने का प्रयास करेंगे। आप जो करना चाहते हैं उसमें शुभचिंतको का सहयोग मिलने की अपेक्षा है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता लाने के प्रयास में परिवार आपके साथ खड़ा नजर आएगा। धीरे धीरे आमदनी में बढोतरी होने की संभावना नजर आ रही है,हौसला रखें। आपके व्यवसाय को बढाने के लिए प्रतिबद्ध कर्मचारी की सैलरी बढा सकते हैं। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : रोजी ब्राउन सिंह प्रोफेशनल क्षेत्र में कुछ नया तरीका अपनाने से आपका काम आसान हो जाएगा। समाजिक क्षेत्र में आज आपको अपना लो प्रोफाइल रखने की जरुरत पड़ सकती है। आर्थिक स्तर पर अब स्थिरता आने की संभावना दिखाई दे रही है,इत्मिनान रखें। घरेलू वातावरण की साकारात्मकता आपके तनाव को दूर करने में सहायक होगी। किसी लंबी यात्रा पर निकलने के लिए उचित तैयारी रखना अत्यावश्यक होता है। कोई स्वेच्छा से आपकी मदद कर रहा है ऐसे में ज्यादा अपेक्षा रखना सही नहीं। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : लेवेन्डर कन्या जिस लक्ष्य के लिए आपने जी जान लगाया था अततः उसमें सफलता मिलेगी। आपके पास जैसे जादू की छड़ी है जिससे प्रोफेशनल क्षेत्र में तरक्की पाएंगे। लहर का विरोध करने के बदले उसके साथ चल लेने में ही समझदारी होगी। आप में से कुछ लोगों की कमाई बढने की उम्मीद दिख रही है,प्रयास जारी रखें। फिटनेस को लेकर गंभीर रहेंगे, व्यायाम में कोई कमी नहीं आने दे सकते। घरेलू स्तर पर किसी तरह की उलझान बने रहने की संभावना नजर आ रही है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : गहरा फिरोजा तुला करियर के क्षेत्र में बहुत कुछ ऐसा हो रहा है जिससे आपका उत्साह चरम पर रहेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए आपकी मेहनत से ज्यादा लगन काम आने वाला है। किसी अनअपेक्षित श्रोत से आमदनी आने के कारण वित्तीय स्तर पर मजबूती रहेगी। परिवार के किसी बुजुर्ग को तिर्थ यात्रा पर ले जाने का संयोग बन सकता है,तैयार रहें। आज आप उर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे अपने व्यायाम का समय बढा सकते हैं। जीवनसाथी को आपके सहयोग की जरुरत पड़ने वाली है,उपस्थित रहना होगा। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : परपल वृश्चिक आज किसी करीबी की शैक्षणिक सफलता पर रोमांचित रहने की उम्मीद है। परिवार से दूर रहने वाले लोग घर आने के लिए समय निकाल पाने में सक्षम होंगे। अपेक्षित श्रोत से आमदनी होने से आर्थिक स्तर पर मजबूती आएगी,इंतजार करें। अच्छी सेहत और फिटनेस के लिए जरुरी सभी काम करना शुरु कर सकते हैं। आज दोस्तों के साथ अच्छा वक्त गुजारने वाले हैं,रोमांचक दिन बीतने वाला है। आपके उपर कई सारे काम की जिम्मेदारी रहेगी,काफी मेहनत की जरुरत है। शुभ अंक : 18 शुभ रंग :पिंक धनु आप प्रोफेशनल जीवन का आनंद ले पाएंगे,आपसे दूसरे भी प्रभावित होने वाले हैं। पढाई के क्षेत्र में आप सुरक्षित स्थिति में हैं, लक्ष्य हासिल करने के लिए गति बढाएं। किसी तरह के सेल परचेज के काम में आपको बड़ा मुनाफा होने की उम्मीद है। विज्ञापन या इवेंट के क्षेत्र में काम करने वालों को कुछ रचनात्मक सोचने की जरुरत है। नियमित दिनचर्या का पालन और साकारात्मकता रहने से ही सेहत का आनंद ले सकेंगे। परिवार का कोई नौजवान आपकी नाकारात्मकता दूर करने का प्रयास कर सकता है। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : नारंगी मकर करियर से जुड़ी किसी जानकारी तक खुद तक ही सीमित रखना जरुरी होगा। आपकी आमदनी अब बढने वाली है,आर्थिक स्तर पर मजबूत स्थिति में रहेंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में आज आपके दक्षता की डिमांड बढने की उम्मीद दिख रही है। आज उर्जा से पूर्ण महसूस करेंगे, निजी और प्रोफेशनल दोनों जगह अच्छा करेंगे। प्रॉपर्टी के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए आज सुनहरा मौका है,रोमांचित रहेंगे। पढाई के स्तर पर आज बचे हुए काम को पूरा करने का लक्ष्य तय कर सकते हैं। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : गहरा नीला कुंभ आपके पास आज जो समय है उसका सदुपयोग अधूरे काम को पूरा करने में कर सकेंगे। जो लोग आपके लिए प्रोफेशनल क्षेत्र में महत्व रखते हैं उन्हें प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र की किसी जटिल समस्या को हल कर अपनी उपयोगिता साबित कर सकते हैं। परिवार आपको कोई लक्जरी आइटम खरीदने के लिए राजी कर सकता है,तैयार रहें। लंबे समय से बीमार चल रहे किसी करीबी की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। पेंडिंग पड़ा प्रॉपर्टी का मामला सुलझा सकते हैं,सौदा आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : लाल मीन पढाई के स्तर पर जिस तरह नए सिरे से दिलचस्पी बढी है बेहतर कर पाएंगे। रुका हुआ एरियर मिल जाने से बैंक बैलेंस मजबूत होने के उम्मीद दिख रही है। प्रॉपर्टी की खरीद में ज्यादा से ज्यादा छूट लेने का प्रयास सफल रहने वाला है। व्यायाम करने की प्रक्रिया नियमित रहने वाली है,इसका लाभ महसूस कर पाएंगे। परिवार का कोई सदस्य आपके कंधे से जिम्मेदारी का बोझ हल्का कर सकता है। आप अपने रोमांटिक व्यवहार का खुलासा कर पार्टनर को सरप्राइज कर सकते हैं। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : बैंगनी


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...