Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 20 अक्टूबर 2020

Written by  PTC NEWS -- October 20th 2020 12:07 AM -- Updated: October 19th 2020 09:51 PM
आज का राशिफल 20 अक्टूबर 2020

आज का राशिफल 20 अक्टूबर 2020

Forecast for 20th Oct 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- कोई आर्थिक रूप से आपकी मदद कर सकता है। कार्यक्षेत्र पर बुरे को बुरा कहने की सभी प्रशंसा करेंगे। कोई थैरिपी सेहत के लिए लाभदायक साबित होगी। परिवार में किसी समारोह का आयोजन कराने में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छा समय है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – हल्का नीला वृषभ- आय में वृद्धि के लिए नए साधन तलाश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी जटिल समस्या को सुलझाने की सभी तारीफ करेंगे। किसी बीमारी को नियंत्रित करने में सफल होंगे। किसी करीबी के साथ समय बिताना मज़ेदार रहेगा। कहीं ड्राइव पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी घर या प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए अभी थोड़ा इंतज़ार करें। रिश्तों को मज़बूत करने के प्रयास असफल साबित होंगे। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – ऑफ व्हाइट मिथुन- अच्छी कमाई के कारण खर्च बढ़ने का फर्क नहीं पड़ेगा। बातचीत का कौशल और ग्राहकों को अच्छे से संभालना फायदेमंद रहेगा। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग और सलाह मिलेगी। लंबी यात्रा पर जाने के लिए दिन अच्छा है। शैक्षणिक मोर्चे पर परिवार के किसी युवा पर गर्व महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ समय बिताकर खुशी महसूस होगी। नवविवाहित जोड़ों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – हरा कर्क- फिज़ूलखर्चों को कम करना सही दिशा में उठाया गया कदम साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर कोई आपकी मदद करेगा। सेहत से जुड़ी कुछ एक्टिविटी शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर किसी उत्सव के आयोजन में व्यस्त रहेंगे। लंबी यात्रा पर जाने की तैयारियां सुचारू रूप से होंगी। शैक्षणिक मोर्चे पर चीज़ों को नियंत्रण में रखना ज़्यादा मुश्किल नहीं होगा। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – सफेद सिंह- अच्छा खाने से सेहत अच्छी रहेगी। अतिरिक्त कमाई का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर अपनी पहचान बनाने के लिए मेहनत करनी होगी। किसी प्रॉप्रर्टी को बेचने की सोच रहे लोगों को अच्छे ग्राहक मिल सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर कुछ बदलाव करने के लिए समय अच्छा चल रहा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र समय को सदुपयोग कर पाएंगे। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – लेवेंडर कन्या- फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण काम की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। फिट रहने के लिए नए आइडिया पर काम कर सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर खुशियों का माहौल रहेगा। कोई यात्रा बिना किसी अड़चन के पूरी होगी। दूसरों के सामने प्रॉप्रर्टी से जुड़ी किसी मामले पर बात ना करें। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – मजेंटा तुला- आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। पेशेवर मोर्चे पर चीज़ें आपके पक्ष में होंगी। सेहत को लेकर जागरुक हो सकते हैं। अपने दोस्तों और करीबियों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। किसी खूबसूरत जगह यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। शैक्षणिक मोर्च पर मेहनत करने से सफलता मिलेगी। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन वृश्चिक- आपके मानसिक बदलाव का सेहत पर सकारात्मक असर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा शुरू किए गए काम के अप्रत्याशित परिणाम आएंगे। आर्थिक रूप से मदद मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। शहर से बाहर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की योजना बना सकते हैं। किसी रिलेशनशिप को मज़बूत करने के लिए प्रयास करने होंगे। शुभ अंक – 12 शुभ रंग – आइवरी धनु- धन संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र पर अपनी उम्मीद से बेहतर करने की कोशिश करेंगे। बीमार लोगों की सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताना मज़ेदार साबित होगा। किसी खूबूसरत जगह यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। गृहणियां घर को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगी। प्रेम संबंधों को लेकर रोमांचक समय चल रहा है। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – सी ग्रीन मकर- कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण काम की ज़िम्मेदारी मिलेगी। सेहत को लेकर चिंता ना करें। धन संबंधित परेशानियां नहीं होंगी। किसी पारिवारिक स्थिति में उकसाने के बावजूद शांत रहने में सफल होंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने की योजना बना सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – ब्राउन कुंभ- अच्छी आय के चलते जीवन का आनंद लेने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा। स्वस्थ खानपान अपनाना सेहत के लिए लाभदायक साबित होगा। घरेलू मोर्चे पर अधूरे पड़े कामों को पूरा करने के लिए समय उपयुक्त है। परिवार किसी समारोह में शामिल होने के लिए आप पर दबाव बना सकता है। आपमें से कुछ लोगों के तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – गुलाबी मीन- सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत अपनाएं। कई स्त्रोत से धन लाभ के योग बन रहे हैं। पेशेवर मोर्चे पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। किसी के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी समारोह के उद्घाटन का निमंत्रण मिल सकता है। कोई आपकी भावनाओं को समझेगा। शुभ अंक – 20 शुभ रंग – पीच


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...