Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 21 नवंबर 2020

Written by  PTC NEWS -- November 21st 2020 12:05 AM -- Updated: November 20th 2020 09:23 PM
आज का राशिफल 21 नवंबर 2020

आज का राशिफल 21 नवंबर 2020

Forecast for 21st Nov 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist &Vastu Consultant) मेष- आज आप सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। शैक्षणिक मोर्च पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। लंबे समय से किसी चीज़ को खरीदने की इच्छा जल्दी पूरी होगी। रिटेलर्स के धन लाभ के योग बन रहे हैं। खानपान पर नियंत्रण रखना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। बचपन की किसी हॉबी में व्यस्त रह सकते हैं। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक - 22 शुभ रंग - वॉयलेट वृषभ- घर के लिए किसी महंगी चीज़ की खरीददारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को जल्दी करने की आदत डालें। आज आप पर ज़िम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बीमार लोगों की सेहत में सुधार के योग हैं। धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कोई करीबी दोस्त आपको छुट्टियों पर जाने के लिए प्रेरित करेगा। हर तरफ प्यार का अहसास होगा। शुभ अंक - 6 शुभ रंग – रॉयल ब्लू मिथुन- कोई आपको अपने साथ किसी पार्टी या समारोह में ले जा सकता है। किसी को कुछ साबित करना मुश्किल काम होगा। कार्यक्षेत्र पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कोई पारिवारिक विवाद शांति से सुलझ जाएगा। फिज़ूल चीज़ों पर पैसा बर्बाद ना करें। नियमित व्यायाम ना करने का असर आपकी सेहत पर दिखेगा। प्रेम संबंधों की शुरुआत के योग बन रहे हैं। शुभ अंक - 5 शुभ रंग – मरुन कर्क- कोई आज आपको खुश करने की हर संभव कोशिश करेगा। आर्थिक मोर्चे पर चली आ रही समस्याएं जल्द दूर होंगी। बीमार लोगों की सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र पर आपके विचार लाभदायक साबित होंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी जटिल समस्या का समाधान करने में सफल होंगे। अपने साथी के करीब महसूस करेंगे। शुभ अंक - 8 शुभ रंग - हरा सिंह- पेशेवर मोर्चे पर मिला मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी युवा की सफलता पर गर्व करेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। शैक्षणिक मोर्चे पर मदद मांगना अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों को अगले स्तर पर ले जाने की सोच सकते हैं। शुभ अंक - 6 शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन कन्या- नियमित व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। किसी खूबसूरत जगह यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर मिली किसी की सलाह सही निर्णय लेने में मददगार रहेगी। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके हाथ से निकलती नज़र आ सकती हैं। खुद से हर चीज़ करने का खामियाजा उठाना पड़ सकता है। आज आपका मूड काफी रोमांटिक रहेगा। शुभ अंक - 7 शुभ रंग – गाढ़ा लाल तुला- कार्यक्षेत्र पर अपनी इमेज को लेकर सतर्क रहें। किसी प्रतियोगिता में बैठने के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार करें। घर पर किसी चीज़ को अलग अंदाज़ से करने के लिए सहमति ज़रूरी होगी। कहीं छुट्टियों पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखने की ज़रुरत है। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है। शुभ अंक - 18 शुभ रंग – लेमन वृश्चिक- गृहणियां किसी चीज़ की खरीददारी कर सकती हैं। सेहत के मोर्चे पर किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। पढ़ाई में आराम करने का आपके प्रदर्शन पर विपरीत असर पड़ सकता है। किसी प्रोजेक्ट में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कोई पारिवारिक विवाद जल्दी दूर हो सकती है। सामाजिक मोर्चे पर कोई खुशखबरी मिल सकती है। शुभ अंक - 6 शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन धनु- फिज़ूलखर्चों को कम करने के कारण आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। परिवार के साथ घूमने जाने मज़ेदार रहेगा। पहले से तैयारी करना लंबी यात्रा को आरामदायक बनाएगा। किसी नई जगह शिफ्ट होने के योग बन रहे हैं। यात्राओं के इंतज़ाम करने में व्यस्त रहेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर खुद को साबित करने का मौका मिल सकता है। अपने साथी के साथ कुछ विशेष प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक - 1 शुभ रंग – लाल मकर- किसी विशेष के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। दूसरों की चीज़ों को समझने की कोशिश करें। सीनियर्स से मिले समर्थन से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव महसूस करेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर आपके प्रदर्शन में सुधार होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर किसी असाइनमेंट में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। काफी लंबे समय बाद अपने करीबियों से मिलना होगा। शुभ अंक - 3 शुभ रंग – रोज़ कुंभ- सामाजिक मोर्चे पर किसी आयोजन में व्यस्त रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में आगे निकलने में कामियाब होंगे। किसी चीज़ में निवेश करने से तुरंत लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकतता रहेगी। धन साथ ले जाते समय सतर्क रहें। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। आपसी समझ और सम्मान के चलते नवविवाहित जोड़ों के रिश्ते मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – डार्क ब्राउन मीन- किसी की मदद करने की सभी सराहना करेंगे। किसी चीज़ पर पैसा खर्च कर सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर खुशी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर कोई आपकी टर्म से सहमत नहीं होगा। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल होंगे। प्रॉप्रर्टी संबंधित कामों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा होगा। शुभ अंक - 1 शुभ रंग – हल्का लाल


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...