Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2020

Written by  PTC NEWS -- October 21st 2020 12:01 AM -- Updated: October 20th 2020 11:34 PM
आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2020

आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2020

Forecast for 21st Oct 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- आय में वृद्धि की संभावना है। ध्यान भटकने के कारण पढ़ाई या काम में मन नहीं लगेगा। फिट रहने के लिए कोई नया व्यायाम अपना सकते हैं। घर पर चीज़ों को सुचारू रूप से चलाने के लिए मुखर होने की ज़रूरत है। अपनी पसंदीदा जगह यात्रा का प्लान बना सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक - 3 शुभ रंग - सफेद वृषभ- किसी डील को करना लाभदायक साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी सीनियर की सलाह से असहमत हो सकते हैं। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। घरेलू मोर्चे पर कुछ चीजें आपकी पसंद के मुताबिक नहीं हो पाएंगी। विदेश यात्रा पर जाना आरामदायक साबित होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे। प्रेम संबंधों में सकारात्मक संकेत मिलने की संभावना है। शुभ अंक - 11 शुभ रंग - नारंगी मिथुन- किसी महंगी चीज़ को खरीद पाना संभव होगा। कार्यक्षेत्र पर कोई सीनियर किसी निर्णय के लिए इंतज़ार करवा सकता है। सेहत के मोर्चे पर आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। चतुराई और कूटनीति से परिवार में किसी को संभालने में मदद मिलेगी। कहीं छुट्टियों पर जाने के दौरान समस्याएं हो सकती हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। शुभ अंक - 17 शुभ रंग - सफेद कर्क- किसी व्यापार को शुरू करना लाभदायक रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करना अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को लेकर अधिक सहिष्णु होने की ज़रूरत है। किसी यात्रा पर जाना आरामदायक रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा। किसी के साथ अपने रिश्ते सुधारने का अच्छा समय है। अपने साथी के नकारात्मक व्यवहार के कारण समस्या हो सकती है। शुभ अंक - 6 शुभ रंग - मरुन सिंह- कार्यक्षेत्र पर कोई चीज़ आपके मुताबिक होने की संभावना है। मानसिक शांति और खुशी महसूस करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ प्यार और नफरत भरा रिश्ता हो सकता है। लंबी यात्रा पर जाने की सोच रहे लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। किसी को निवेश के लिए दिया गया पैसा लाभदायक साबित नहीं होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर अपने सहपाठियों के साथ कुछ योजना बना सकते हैं। आपके प्रयासों के कारण कोई रिश्ता मज़बूत होगा। शुभ अंक - 4 शुभ रंग – रॉयल ब्लू कन्या- रिटेलर्स के लिए दिन लाभदायक साबित होगा। परिवार के कुछ मामले आपकी पसंद के अनुसार नहीं होंगे। किसी के मदद से वज़न कम करने में सफल होंगे। किसी के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी सुचारू रुप से करते रहेंगे। सामाजिक मोर्चे पर लोगों के साथ संबंध मज़बूत करने में कामियाब होंगे। प्रेम संबंधों को मज़बूत करने के लिए सकारात्मक कदम उठा सकते हैं। शुभ अंक - 7 शुभ रंग – बेबी पिंक तुला- आर्थिक स्थिति पहले से मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल होंगे। फिट रहने के लिए सेहत से जुड़ी चीज़ों को हल्के में ना लें। किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। गृहणियां घर के बजट में काम करने में सफल होंगी। आज आपको आपके साथी को चतुराई से संभालने की ज़रूरत है। शुभ अंक - 8 शुभ रंग - पर्पल वृश्चिक- जीवनशैली में किया गया बदलाव सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। आय में वृद्धि के चलते खर्च करने में समस्या नहीं होगी। परिवार के किसी बुज़ुर्ग की ज़रूरतों और इच्छा का ख्याल रखेंगे। किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लेकर एकाग्र होने के लिए प्रेरित होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक - 6 शुभ रंग - बर्गंडी धनु- आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर अधूरे पड़े कामों को पूरा करना पड़ सकता है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मोर्चे पर किसी को धैर्य से सुनने की ज़रूरत है। किसी पसंदीदा जगह यात्रा का मौका मिल सकता है। सामाजिक मोर्चे पर किसी समारोह के आयोजन को करने में सफल होंगे। किसी से अपने प्रेम का इज़हार करने के लिए समय उपयुक्त है। शुभ अंक - 1 शुभ रंग – गाढ़ा लाल मकर- धन संबंधित मामलों के लिए ये सप्ताह लाभदायक साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर अपने काम को निपुणता से करने में सफल होंगे। खुद को एक्टिव रख फिट रखने में सफल होंगे। परिवार के सदस्य आपकी सलाह से असहमत हो सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। उच्च शिक्षा पा रहे लोग अपनी पहचान बनाने में सफल होंगे। रोमांस के लिए दिन अच्छा साबित होगा। शुभ अंक - 6 शुभ रंग - मरुन कुंभ- व्यवसाय में अच्छे कांटेक्ट के चलते किसी डील को पाने में सफल होंगे। आर्थिक मोर्चे पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। सेहत को लेकर किए गए प्रयास लाभदायक साबित होंगे। किसी की कंपनी के चलते कोई यात्रा छोटी लगेगी। प्रतियोगी परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी दोस्त के साथ लंबे समय बाद मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। रोमांटिक मोर्चे पर अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। शुभ अंक - 18 शुभ रंग - लाल मीन- किसी अच्छी स्कीम में निवेश करना लाभदायक साबित होगा। पेशेवर मोर्चे पर अपनी बढ़ती प्रतिष्ठा से खुशी महसूस करेंगे। एक्टिव जीवनशैली अपनाना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के किसी युवा के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी करीबी के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। किसी घर या फ्लैट के कंस्ट्रक्शन का काम देखने जा सकते हैं। किसी दोस्त के साथ संबंध प्रेम संबंधों में बदलने की संभावना है। शुभ अंक - 9 शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...