Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 22 जुलाई, 2020

Written by  PTC NEWS -- July 22nd 2020 12:08 AM
आज का राशिफल 22 जुलाई, 2020

आज का राशिफल 22 जुलाई, 2020

मेष औसत रिटर्न देने वाला उद्यम अचानक लाभदायक हो सकता है। व्यावसायिक व आर्थिक स्तर पर कमर कसने की ज़रूरत है। पहली बार जिम जाने वाले जातकों को सावधानी बरतनी होगी। परिवार में सद्भावना बनी रहेगी। आपके नाम पर संपत्ति होना संभव है। छात्र महत्वपूर्ण लोगों की नज़रों में आएंगे। किसी अनोखी घटना में उपस्थित होने का आमंत्रण मिल सकता है। दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदलती दिख रही है। शुभ अंक - 6 शुभ रंग - कथई वृष विरासत या उपहार के माध्यम से धन प्राप्त हो सकता है। परेशान करने वाली बीमारी पर क़ाबू कर पाएंगे। परिवार को समय दे पा रहे हैं। इससे आपसी संबंध सुधरते जा रहे हैं। आप छोटी छोटी गड़बड़ियों पर ध्यान दें। इन गड़बड़ियों के कारण आपकी छवि धूमिल हो सकती है। संपत्ति का फ़ैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। शिक्षा के स्तर पर अपने सपने साकार करने में सफल होंगे। आनंद भरा दिन रहने वाला है। जीवनसाथी की चुप्पी आपके लिए पहेली बनी रहेगी, निराश करेगी। शुभ अंक - 15 शुभ रंग - लाल मिथुन आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी, धन बचाना ही आपकी प्राथमिकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का यह उत्तम समय है। अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए खानपान में नियंत्रण बहुत ज़रूरी है। किसी पार्टी या समारोह में भाग लेने का निमंत्रण मिल सकता है। छात्र पढ़ाई में पीछे रह सकते हैं। उन्हें अपनी कमर कस कर मेहनत करने की ज़रूरत है। बाहर काम करने वालों को अत्यधिक यात्रा करनी पड़ सकती है। लव पार्टनर का संदिग्ध स्वभाव रोमांटिक ईवनिंग ख़राब सकता है। शुभ अंक - 22 शुभ रंग - इंडिगो कर्क मज़बूत आर्थिक स्थिति कुछ बड़ा सोचने के लिए प्रोत्साहित करेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने के लिए अच्छा दिन है। कुछ जातक जिम ज्वाइन कर सकते हैं। योगा या मेडिटेशन की क्लास भी ज्वाइन कर सकते हैं। घर में गेट टुगेदर रखने के लिए अच्छा समय है। नए अपार्टमेंट या नए मकान का क़ब्ज़ा मिलना मुमकिन है। छात्रों को अपनी प्रतिभाओं के बारे में मालूम है। किसी ख़ास व्यक्ति को प्रभावित करने मंक कोई समस्या नहीं होगी। प्रेम जीवन को फिर से जीवंत करने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक - 5 शुभ रंग – ऑफ व्हाइट सिंह आर्थिक चिंताएं समाप्त होंगी। सुरक्षित स्कीमों में ही निवेश करने का विचार पक्का करेंगे। कार्यक्षेत्र में मनचाहे रूप से परिस्थितियां उभरेंगी। आराम के महत्व को समझें, खुद को बहुत ज़्यादा थकाएं नहीं। पारिवारिक स्तर पर ग़लतफ़हमी होना मुमकिन है। कुछ जातकों को घूमने फिरने का कीड़ा काट सकता है। छात्र जिस असमंजस की परिस्थिति से गुज़र रहे थे अब वो दूर होगी। अपने वाहन में किसी को उसके निवास स्थान पर छोड़ सकते हैं। रोमांटिक लाइफ़ के लिए समय निकाल पाना मुमकिन होगा। शुभ अंक - 18 शुभ रंग - केसरिया कन्या धन निवेश से फल प्राप्त करने का समय आ गया है। नई डाइट का आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। व्यस्तता के कारण पारिवारिक समारोह में भाग लेना मुश्किल होगा। यात्रा के दौरान किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाक़ात होने की संभावना है। शिक्षा के स्तर पर किसी का मार्गदर्शन काम आएगा। ये मार्गदर्शन आपको सबसे आगे रखने में मदद करेगा। प्रोजेक्ट पूरा करने में निर्धारित समय सीमा से अधिक समय लग सकता है। रोमांस में रोमांच बरकरार रहेगा। शुभ अंक - 8 शुभ रंग - कथई तुला आर्थिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। अपने करियर की तरक़्क़ी को देखकर संतुष्ट होंगे। कसरत के साथ साथ खाने पीने की आदतों पर भी ध्यान देना ज़रूरी है। परिवार का कोई सदस्य आप पर हावी होने की कोशिश करेगा। सम्पत्ति के मुद्दे सौहार्द पूर्वक तरीक़े से निपटने की संभावना है। छात्रों को असाइनमेंट पूरा करने में ज़रूरी मदद मिल जाएगी। कोई आपको पसंद करता है लेकिन यह बताने से झिझकता है। शुभ अंक - 17 शुभ रंग - हल्का हरा वृश्चिक लंबे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। तरक़्क़ी के योग बन रहे हैं, आगे बढ़ने के मौक़े मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छी पोज़ीशन मिल सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहेंगे लेकिन चिंता ना करें। घर में मेहमान आने की संभावना बनी रहेगी। छात्रों के लिए भाग्यशाली समय है। विशेष सफलता के योग बन रहे हैं। प्रेम के रिश्ते में आपसी समझ बढ़ती जा रही है। शुभ अंक - 14 शुभ रंग - क्रीम धनु किसी परियोजना के लिए धन जुटाना संभव हो पाएगा। कार्यक्षेत्र में अपनी ज़िम्मेदारियों को बख़ूबी निभाने में सफल होंगे।। अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए संतुलित आहार का सेवन ज़रूरी है छात्र पिछड़ते प्रतीत हो रहे हैं, उन्हें कमर कसनी होगी। किसी शुभचिंतक की मदद उन्हें मक़सद पूरा करने में सफलता दिलाएगी। तुच्छ विचारों का त्याग करेंगे। अपना ध्यान परिस्थितियों की बड़ी तस्वीर पर केंद्रित करें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, संभलें। शुभ अंक - 4 शुभ रंग - वॉयलेट मकर धन सम्पदा जोड़ने में सफलता मिल रही है। व्यवसायी आकर्षक सौदे करने में सफल होंगे। आज फिट व एनर्जेटिक महसूस करेंगे। परिजनों से मिलने की सोच ही आपको उत्साहित कर देगी। दृष्टि की स्पष्टता और उद्देश्य की निरंतरता करियर में बहुत आगे ले जाएगी। जीवन के कुछ ख़ास पहलुओं पर ध्यान देने की ज़रूरत है। किसी सामाजिक काम के लिए धन जुटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। पुराना प्यार फिर से दरवाज़े पर दस्तक दे सकता है। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – लेमन कुंभ आनंद भरा समय है। विभिन्न स्रोतों से धन आगमन बना हुआ है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण समय रह सकता है। दिन ख़त्म होते होते है सफलता आपके क़दम चूमेगी। बैलेंस डाइट और आपकी लाइफ़ स्टाइल आपको फ़िट रखेगी। घर में रोमांचक बदलाव होने मुमकिन हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा सफल और रोमांचक भी रहेगी। प्रॉपर्टी पाने के प्रयास विफल हो सकते हैं। शिक्षा के स्तर पर कुछ जातकों को सम्मान या मान्यता मिलने की संभावना है। किसी को आकर्षित करने के लिए अपनी छवि में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक - 9 शुभ रंग - मेजेंटा मीन रुकी हुई पेमेंट देर सवेर मिल ही जाएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी परफॉर्मेंस असाधारण रहने वाली है। कार्यस्थल पर अपना सिक्का ज़माने में सफल होंगे। फिट और हेल्दी रहने के लिए दृढ़ निश्चयी रहेंगे। परिजन आपके प्रयासों की सराहना करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधित मसलों का सौहार्दपूर्ण समाधान निकल आएगा। छात्रों की परफॉर्मेंस बेहतर से बेहतरीन हो रही है।किसी खोई हुई वस्तुओं को ढूंढने की कोशिश विफल हो सकती है। समय बर्बाद न करें। किसी की तरफ झुकाव बढ़ता ही जा रहा है। शुभ अंक - 1 शुभ रंग - पीच


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...