Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 22 जून, 2020

Written by  PTC NEWS -- June 22nd 2020 12:01 AM -- Updated: June 21st 2020 10:34 PM
आज का राशिफल 22 जून, 2020

आज का राशिफल 22 जून, 2020

Forecast for 22nd June 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कोई अच्छा मौका आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकता है। नियमित दिनचर्या अपनाने से सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में किसी का विवाह तय हो सकता है। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। शैक्षणिक मोर्चे पर नेटवर्किंग को लेकर शर्म ना करें। रोमांटिक मोर्चे पर आपके प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। शुभ अंक – 2 शुभ रंग - नारंगी वृषभ किसी महंगी चीज़ की खरीददारी करने के लिए पैसे बचाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर अपने शब्दों का इस्तेमाल सोच समझकर करें। परिवार में किसी की शादी तय हो सकती है। किसी प्रॉप्रर्टी को अच्छे दाम में पाने में सफल होंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर चीज़ें आपके नियंत्रण में रहेंगी। सेहत को लेकर किया गया प्रयोग सफल साबित होगा। विवाह को लेकर गंभीर हो सकते हैं। शुभ अंक – 8 शुभ रंग - वॉयलेट मिथुन कोई नया व्यापार लाभदायक साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर आपके विचारों की सभी प्रशंसा करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। परिवार के सदस्य किसी नए प्रयोग में आपका समर्थन करेंगे। किसी संदिग्ध योजना में पैसा ना लगाने में ही समझदारी होगी। शैक्षणिक मोर्चे पर ग्रुप में पढ़ाई करना लाभदायक रहेगा। रोमांटिक मोर्चे पर किसी स्थिति के बारे में गंभीरता से सोच सकते हैं। शुभ अंक – 9 शुभ रंग - ब्राउन कर्क धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। काम पर जटिल मुद्दों को सुलझाने में अधिक आत्मविश्वास महसूस करेंगे। नियमित व्यायाम का असर सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के युवा को कुछ बड़ा काम करने के लिए प्रोत्साहन की ज़रूरत है। प्रॉप्रर्टी खरीदने की कोशिश कर रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। शैक्षणिक मोर्च पर किसी प्रतियोगिता के लिए भेजा जा सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय कठिन रहेगा। शुभ अंक – 12 शुभ रंग - पीला सिंह धन के बाद अब प्रसिद्धि की तलाश कर सकते हैं। प्रोफेशनली और पर्सनली खोए मौके पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सेहत से जुड़ी समस्यां दूर होंगी। परिवार के किसी युवा की सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी के किसी मामले को अपने पक्ष में कर पाएंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर आपके द्वारा किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। अपने साथी के साथ दिन का आनंद उठाएंगे। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – मजेंटा कन्या धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। नियमित व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी। किसी प्रोजेक्ट को खुशी से करना मज़ेदार रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी युवा के प्रदर्शन को लेकर चिंतित महसूस करेंगे। नए शैक्षणिक माहौल में खुद को फिट करने की कोशिश करेंगे। खुद का घर खरीदने का सपना जल्दी पूरा हो सकता है। प्रेम संबंधों में बोल्ड बनने की ज़रूरत है। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – डार्क ग्रे तुला किसी डील को अपने पक्ष में करने में कामियाब होंगे। वज़न नियंत्रित करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी स्थिति में अपने लाभ के लिए फेरबदल कर सकते हैं। परिवार के किसी समारोह में लंबे समय बाद किसी से मिलना होगा। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर मेहनत करने की ज़रूरत है। कोई आपकी भावनाओं को समझ सकता है। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – मरुन वृश्चिक अपने मन की किस चीज को खरीदने के लिए पैसे बचाने में सफल होंगे। व्यवसाय में सफलता पाने के लिए सही जॉब के लिए सही लोगों को रखें। सेहत को लेकर किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। परिवार के सदस्य फिज़ूलखर्चों को लेकर नाराज़ हो सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। पढ़ाई में किसी बुज़ुर्ग का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। पारस्परिक आकर्षण के चलते प्रेम संबंध मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – गोल्डन धनु खानदानी पैसा मिलने की संभावना है। किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए समय अच्छा है। जिम ज़्वॉइन करने से वज़न नियंत्रित करने में सफल होंगे। पारिवारिक मोर्चे पर चल रही गतिविधियों पर करीब से नज़र रखें। छात्रों के लिए किसी स्कूल प्रोजेक्टट को पूरा करना नया अनुभव होगा। अपने आवासीय परिसर में मरम्मत का काम करा सकते हैं। प्रेमी के साथ आपकी समझ के चलते प्रेम संबंध मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – पैरेट ग्रीन मकर पैसों की बचत करना इस समय उठाया गया सही कदम साबित होगा। प्रोफेशनल्स अपनी प्रतिष्ठा के चलते ग्राहको को खींचने में सफल होंगे। आत्म नियंत्रण अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। पारिवारिक मोर्चे पर किसी नापसंद व्यक्ति के साथ रहना पड़ सकता है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। स्कॉलरशिप की चाह रखने वाले छात्र भाग्यशाली साबित होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – सफेद कुंभ फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर अपने काम से पहचान बनाने में सफल होंगे। सेहतमंद रहने के लिए जंक फूड से दूरी बनाने में कामियाब होंगे। पारिवारिक समारोह का आयोजन करने के लिए समन्वय की ज़रुरत होगी। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज आप अपने साथी के ख्यालों में खोए रह सकते हैं। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – लेमन मीन कार्यक्षेत्र पर अपने क्लाइंट्स के मज़बूत संबंध बनाने की कोशिश करें। अच्छी सेहत को पाना ज़्यादा मुश्किल नहीं होगा। परिवार के किसी युवा को अनुशासित करने में ज़्यादा कठोर ना हों। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। किराए के घर में रह रहे लोगों को नई तलाश के लिए कहा जा सकता है। किसी महंगी चीज़ पर पैसा खर्च करने से बचने की कोशिश करें। तीसरे व्यक्ति के बारे में मतभेद प्रेम संबंधों में खटास पैदा कर सकते हैं। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – हल्का लाल


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...