Advertisment

आज का राशिफल 22 मार्च, 2020

author-image
PTC NEWS
Updated On
New Update
आज का राशिफल 22 मार्च, 2020
Advertisment
Forecast for 22nd Mar’2020 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant)
Advertisment
मेष कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल होंगे। धन संबंधित परेशानी के बावजूद किसी मंहगी चीज़ की खरीददारी कर पाएंगे। परिवार के किसी समारोह में लंबे समय बाद लोगों से मिलना होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। वज़न नियंत्रित करने के लिए व्यायाम करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। कुछ परिस्थितियों के कारण अपने साथी से मिलना संभव नहीं हो पाएगा। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – ब्रांज़ यैलो वृषभ व्यस्तता के बावजूद छुट्टियों के लिए समय निकाल लेंगे। आय में वृद्धि की सोच सकते हैं। कोई दोस्त या रिश्तेदार आपके घर ठहरने के लिए आ सकता है। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। सेहतमंद रहने के लिए एक्सपर्ट की सलाह लें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते समय अपने आंख और कान खुले रखें। किसी के साथ मुलाकात हो सकती है। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – लाइट ग्रे मिथुन कुछ परिस्थितियों के कारण एक महत्वपूर्ण मीटिंग रद्द करनी पड़ सकती है। किसी दोस्त के साथ शर्त लगाने से धन लाभ होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बनाएंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – बेज़
Advertisment
कर्क कार्यक्षेत्र पर धन संबंधित समस्या हो सकती है। पैसों की बचत करने में कामियाब होंगे। गृहणियां घर की साफृसफाई और पेटिंग का काम कराने की सोच सकती है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित दिनचर्या का पालन करें। शैक्षणिक मोर्चे पर अपने प्रतिद्वंदियों पर नज़र रखें। रहने के लिए अच्छे घर की व्यवस्था हो जाएगी। रिश्तों में अच्छा सामांजस्य होने के चलते संबंध मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – पैरेट ग्रीन
Advertisment
सिंह कार्यक्षेत्र पर चीज़ों से अवगत रहने की कोशिश करें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए प्रयास करते रहें। किसी समारोह की तैयारी में व्यस्त रह सकते हैं। जीवनसाथी के मूड स्विंग्स के चलते समस्या हो सकती है। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – लेवेंडर कन्या सोचसमझकर किए गए निवेश से लाभ होगा। गृहणियां घर में बदलाव की सोच सकती है। कार्यक्षेत्र पर राजनीति से दूर रहें। कहीं छुट्टियों पर जाने के आपके फैसले से परिवार के लोग सहमत होंगे। वज़न नियंत्रित करने के लिए व्यायाम करें। अपने आप को दूसरों से कम ना सोचें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – चॉकलेट
Advertisment
तुला कार्यक्षेत्र पर काम को लेकर संतुष्ठ महसूस करेंगे। सैलरी को लेकर कुंठित हो सकते हैं। संयुक्त परिवार में रह रहे लोग परिवार का सहयोग ना मिलने से चिंतित होंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए जिम ज्वाइन कर सकते हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में अतिआत्मविश्वास से बचें। किसी करीबी के साथ प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – टरक्वॉइश
Advertisment
वृश्चिक कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव रहेगा। किसी लोन को पास कराने में समस्या हो सकती है। परिवार में किसी समारोह में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। किसी के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। नियमित व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – हरा धनु कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को अपने पक्ष में रखें। किसी महंगी चीज़ की खरीददारी करेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर का मेकओवर करने में सफल होंगे। किसी करीबी के साथ खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। सेहत को लेकर कोई चांस ना लें। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों का कैंपिस रिक्रूटमेंट हो सकता है। पुराने प्यार से मिलने की संभावना है। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – गुलाबी
Advertisment
मकर कार्यक्षेत्र पर चीजों को सही तरीके से सफल होंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। परिवार के किसी समारोह का आयोजन करने में मेहनत करेंगे। घूमने के शौकीन लोग किसी के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी में लाभ होगा। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। अपने साथी के साथ संबंधों को मज़बूत करने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – वॉयलेट
Advertisment
कुंभ कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा कर पाएंगे। किसी चीज़ में किया गया निवेश लाभदायक रहेगा। पारिवारिक मोर्चे पर किसी आइडिया पर काम करने से पहले सभी की राय लें। वज़न नियंत्रित करने में सफल होंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। नए परिवार के लोगों से मिलना होगा। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – लेमन मीन कार्यक्षेत्र पर मेहनत से ज़्यादा स्मार्ट तरीके से काम करें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी दूसरे शहर यात्रा पर जा सकते हैं। किसी बीमारी में किसी की सलाह फायदेमंद साबित होगी। पढ़ाई में सफल होने के योग हैं। नवविवाहित जोड़ों मतभेदों को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश करें। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – कॉफी -
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment