Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 22 फरवरी 2021

Written by  PTC NEWS -- February 22nd 2021 12:03 AM -- Updated: February 21st 2021 11:43 PM
आज का राशिफल 22 फरवरी 2021

आज का राशिफल 22 फरवरी 2021

Forecast for 22nd Feb 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- किसी को दिया गया उधार वापिस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर नए आइडिया लागू करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखने से सेहत अच्छी रहेगी। अपने महत्वपूर्ण सुझावों से परिवार के किसी सदस्य की मदद करेंगे। यात्रा के दौरान किसी का साथ काफी मज़ेदार साबित होगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ी कोई डील आपके अनुकूल रहेगी। आपसी समझ और सम्मान आपको आपके साथी के करीब लाएगा। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – चॉकलेट वृषभ- धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वज़न कम करने में सफल होंगे। ऑफिस में कोई चीज़ जिसे लेकर आप आशंकित थे आपके पक्ष में रहेगी। कुछ परिस्थितियों के चलते कोई यात्रा योजना मुताबिक नहीं हो पाएगी। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। आज सभी चीज़ें आपके हिसाब से होने की संभावना है। युवा जोड़े एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – लेमन मिथुन- धन लाभ की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर कोई अच्छा मौका मिल सकता है। किसी वैकल्पिक दवाई को अपनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार में कुछ मज़ेदार होने की संभावना है। किसी यात्रा पर जाने की इच्छा जल्द पूरी होगी। अच्छे ऑफर के चलते किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए गंभीर हो सकते हैं। अपने साथी के समय बिताना थोड़ा मुश्किल होगा। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – मरुन कर्क- अतिरिक्त पैसा कमाने के प्रयासों में सफल होंगे। अच्छे मैनेजमेंट के चलते किसी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा कर पाएंगे। सेहत को लेकर दी गई किसी की सलाह फायदेमंद रहेगी। परिवार के साथ बाहर घूमने जाकर अच्छा महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाने की संभावना है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने से पहले अच्छे से कागज़ी कार्यवाही कर लें। पुराने प्यार की वापसी हो सकती है शुभ अंक – 1 शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन सिंह- कार्यक्षेत्र पर अपनी पहचान बनाने में सफल होंगे। सेहतमंद रहने के लिए किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। माता-पिता या जीवनसाथी से किसी मुद्दे पर झगड़ा हो सकता है। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय सतर्क रहें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – लेवेंडर कन्या- अपने प्रयासों से आर्थिक स्थिरता पाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर एक ही काम के चलते बोरियत महसूस कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जाना मज़ेदार रहेगा। अचानक किसी यात्रा पर जाकर उत्साहित होंगे। कानूनी मामलों को सतर्कता से संभालने की ज़रुरत है। कोई बुज़ुर्ग समाज में आपकी छवि को बढ़ावा दे सकता है। आज आपके साथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – केसरिया तुला- प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। ऑफिस में चल रही राजनीति से दूर रहें। किसी बीमारी से छुटकारा मिलने के योग हैं। अपने समर्थन से परिवार के किसी युवा को सही राह पर लाएंगे। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। कोई प्रॉप्रर्टी अच्छे दाम में मिलने की संभावना है। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – टेन वृश्चिक- बढ़ते खर्चों के चलते कुछ समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर नई योजना बनाने वालों को भाग्य का साथ मिलेगा. गलत खानपान का सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। किसी खूबसूरत जगह जाकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला शांति से सुलझ जाएगा। जीवनसाथी के साथ गलफहमी से बचें। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – आसमानी धनु- स्थिर आय के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। किसी अवॉर्ड के मिलने से काम को पहचान मिलेगी। किसी आउटडोर स्पोर्ट्स एक्टिविटी में हिस्सा लेना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार में उत्साहजनक होने की संभावना है। कहीं छुट्टियों पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला शांति से सुलझ जाएगा। आज आप का साथी चुप रह सकता है। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – डार्क कॉफी मकर- किसी व्यवसाय से धन लाभ की संभावना है। अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा सरप्राइज़ मिल सकता है। सेहत को लेकर किए गए प्रयासों से फिट रहने में मदद मिलेगी। परिवार आपके सपनों को पूरा करने में आपका समर्थन करेगा। अकेले यात्रा पर जाना बोरिंग हो सकता है। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी को प्रभावित करने में सफल होंगे। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – नारंगी कुंभ- किसी लोन को चुकाने का मौका मिल सकता है। अपने काम को बढ़ाने योजना सुचारु रुप से चलेगी। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। किसी स्कॉलरशिप के मिलने की संभावना है। आज आपका साथी आपको कोई अच्छा सरप्राइज़ दे सकता है। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – गाढ़ा आसमानी मीन- आय में वृद्धि करने में सफल होंगे। समय पर लिए गए निर्णय फायदेमंद साबित होगा। सेहत को लेकर किए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेगे। परिवार में प्यार और स्नेह का माहौल रहेगा। किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस होगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ी कोई डील जल्दी पूरी हो सकती है। कोई आपके और आपके जीवनसाथी के बीच दूरी पैदा कर सकता है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – मरुन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...