Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 22 मई 2021

Written by  PTC NEWS -- May 22nd 2021 12:01 AM -- Updated: May 21st 2021 11:39 PM
आज का राशिफल 22 मई 2021

आज का राशिफल 22 मई 2021

Forecast for 22nd May 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma & Manisha Koushik (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष (मार्च 21 - अप्रैल 20) लव लाइफ खुशियों से भरी होगी। निजी जीवन में आप कुछ मुद्दों को लेकर व्याकुल रहेंगे। कुछ लोग दोस्तों के साथ वेकेशन पर जाने की तैयारी करेंगे। परिवार में विवादों के चलते तनाव का माहौल बना रहने की संभावना है। संदिग्ध स्कीम्स में पैसा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना होगा। वर्कप्लेस पर अपने अच्छे प्रदर्शन से आप सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल होंगे। लकी नंबर: 1 लकी कलर: हल्का पीला वृषभ (अप्रैल 21 - मई 20) परिवार के साथ वेकेशन पर जाने के योग बन रहे हैं। आर्थिक तंगी समाप्त होकर स्थिति संभली हुई होगी। लंबे समय से चल रहा मानसिक तनाव अब दूर होगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है। दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने के लिए प्रयत्न करने होंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ एकांत में समय व्यतीत करना परिपूर्णता दिलाएगा। वर्कप्लेस पर नया असाइनमेंट समय-सीमा में समाप्त करने की आवश्यकता होगी। लकी नंबर: 11 लकी कलर: बैंगनी मिथुन (मई 21 - जून 21) जल्द ही विदेश की यात्रा करने के योग बन रहे हैं। मेहमानों के आने से घर में चहल-पहल बनी रहेगी। स्वास्थ्य को सुधारने के लिए घरेलू उपचार काम आएगा। आपकी कार्यकुशलता पेशेवर जीवन में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। फ़िज़ूलखर्चों पर रोक लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। पढ़ाई के मामलों में विद्यार्थियों को अपने मित्रों की सहायता करने की आवश्यकता होगी। लव लाइफ को सुधारने के लिए अपने विचारों को व्यक्त करने से पहले सावधानी बरतनी होगी। लकी नंबर: 9 लकी कलर: केसरी कर्क (जून 22 - जुलाई 22) पारिवारिक जीवन में मतभेदों से बचें। कुछ लोगों के दोस्तों के साथ घूमने जाने के योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को नई उपलब्धियां मिलने के संकेत हैं। वर्कप्लेस पर आपके सहयोगी आपका कार्यभार संभालने में मदद करेंगे। नियमित एक्सरसाइज रूटीन आपको फिट बनाने में लाभदायक सिद्ध होगी। व्यावसायिक जीवन में आपके खास मित्र व्यवसाय की बढ़ोतरी में सहायता करेंगे। सरप्राइस गिफ्ट देने से आपके पार्टनर खुश होंगे और लव लाइफ में मिठास बढ़ेगी। लकी नंबर: 8 लकी कलर: पैरट ग्रीन सिंह (जुलाई 23 - अगस्त 23) कुछ लोग प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। आर्थिक तंगी के समय आपकी सेविंग्स काम आएगी। आप के प्रयत्नों से लव लाइफ में निखार आने की संभावना है। परिवार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने से संबंधों में सुधार होगा। पढ़ाई के मामले में आई मुश्किलें विद्यार्थी आसानी से सुलझा पाने में सक्षम होंगे। नियमित रूटीन का सख्ती से पालन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वर्कप्लेस पर बारीकी से किया हुआ काम बिना परेशानियों के पूरा होने की संभावना है। लकी नंबर: 17 लकी कलर: लैवेंडर कन्या (अगस्त 24 - सितम्बर 23) कुछ लोगों के लिए वेकेशन पर जाने के योग बन रहे हैं। स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद आसानी से सुलझाने में आप सफल होंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करना आपको चिंतामुक्त करेगा। सिंगल्स के लिए लव लाइफ की नई शुरुआत होने की संभावना है। कुछ लोग फिट रहने के लिए नया वर्कआउट रूटीन शुरू कर सकते हैं। अच्छा प्रदर्शन और कार्यकुशलता वर्कप्लेस पर आपको प्रमोशन दिलाने में कारगर साबित होंगे। लकी नंबर: 22 लकी कलर: इंडिगो तुला (सितम्बर 24 - अक्टूबर 23) आप नया घर खरीदने में सक्षम होंगे। लंबी यात्रा कुछ लोगों के लिए आनंदमय सिद्ध होगी। अनिश्चित स्रोतों से धनराशि मिलने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। फिटनेस से जुड़े मामलों में आप किसी की सहायता कर सकते हैं। सहकर्मी या करीबी मित्र के साथ आपके प्रेम संबंध शुरू होने के संकेत हैं। परिवार में नए सदस्य के आने के समाचार से खुशी का माहौल बना रहेगा। वर्कप्लेस पर जिम्मेदारियां, डेडलाइंस और नए असाइनमेंट आपको व्यस्त रखेंगे। लकी नंबर: 7 लकी कलर: मजेंटा वृश्चिक (अक्टूबर 24 - नवंबर 22) आर्थिक स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी। फिट बने रहने के लिए आपके प्रयत्न सफल होंगे। वर्कप्लेस पर आपको इंक्रीमेंट मिलने की संभावना है। आपके हर निर्णय में परिवार आपके समर्थन में होगा। कुछ लोगों के पक्ष में पैतृक संपत्ति आने की संभावना है। सामाजिक जीवन में आपके अच्छे कार्य सबको प्रभावित करेंगे। दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप पर जाने से आपका मन तरोताजा हो जाएगा। लव लाइफ में घनिष्ठता बढ़ाने के लिए पार्टनर को समय देने की आवश्यकता होगी। लकी नंबर: 6 लकी कलर: हल्का लाल धनु (नवंबर 23 - दिसंबर 21) प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद आसानी से सुलझ जाएंगे। दोस्तों के साथ वेकेशन पर जाने की संभावना है। कुछ लोगों के लिए लव लाइफ उत्साहजनक होगी। पेशेवर जीवन में आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। गृहिणियां घर के महत्वपूर्ण काम किसी कारणवश टाल देंगी। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगे। नए एक्सरसाइज रूटीन से आप पहले से ज्यादा फिट महसूस करेंगे। नया व्यवसाय सफल होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बन जाएगी। लकी नंबर: 1 लकी कलर: हल्का पीला मकर (दिसंबर 22 - जनवरी 21) योजनाबद्ध वेकेशन सुखद होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आने के संकेत हैं। दोस्तों के साथ बिताया समय आनंदमय होगा। पति/पत्नी आपके साथ समय व्यतीत करना चाहेंगे। पैतृक संपत्ति को आप किराए से देने के बारे में सोच सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल होने की संभावना है। रिटेल व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों को मुनाफा बढ़ने के लिए परिश्रम करना होगा। फिजूलखर्चों पर रोक लगाने से आप आवश्यकता की वस्तु खरीदने में सक्षम होंगे। लकी नंबर: 2 लकी कलर: पीच कुम्भ (जनवरी 22 - फरवरी 19) वर्कप्लेस पर नए प्रोजेक्ट आपको व्यस्त रखेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके हित में हो सकते हैं। पार्टनर के साथ कैंडल-लाइट डिनर करने की संभावना है। लॉन्ग ड्राइव पर जाने से आपका मन तरोताजा हो जाएगा। गृहिणियां घर में खुशी का माहौल बनाए रखने में सफल होंगी। नियमित वर्कआउट आपको फिट रखने में लाभदायक सिद्ध होगी। अनिश्चित स्रोतों से मिली धनराशि आपकी आर्थिक परिस्थितियों को सुधार देगी। लकी नंबर: 18 लकी कलर: सैंडी ब्राउन मीन (फरवरी 20 - मार्च 20) फ़िज़ूलखर्चों पर नियंत्रण लगाना होगा। नया घर या जमीन खरीदने में आप सफल होंगे। विद्यार्थी शिक्षा क्षेत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। खानपान में बदलाव लाने से आपके स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ेगा। परिवार के किसी युवा को कैरियर के विकल्प चुनने में सहायता करनी होगी। कुछ लोगों के लिए परिवार के साथ विदेश की यात्रा करने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर को समय देने की आवश्यकता होगी। लकी नंबर: 9 लकी कलर: केसरी


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...