Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 23 मार्च, 2020

Written by  PTC NEWS -- March 22nd 2020 11:45 PM
आज का राशिफल 23 मार्च, 2020

आज का राशिफल 23 मार्च, 2020

Forecast for 23rd Mar 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष किसी चीज़ में किए गए निवेश से लाभ होगा। सेहत को लेकर जागरुक लोग वैट ट्रेनिंग की सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर सतर्क रहें। परिवार में किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। करीबी लोगों के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार होगा। निजी मामलों में अपने जज खुद बनें। प्रेम संबंधों में सकारात्मक जबाव मिलेगा। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – नारंगी वृषभ काम को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की ज़रूरत है। आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें। घर के बजट का सख्ताई से पालन करें। कहीं यात्रा पर जाने के योग हैं। पढ़ाई में किसी सदस्य मदद करने से संतुष्ठी महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ब्लू मिथुन सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में किया बदलाव लाभदायक साबित होगा। किसी लोन को पास कराने में मुश्किल होगी। गृहणियां को घर को दोबारा व्यवस्थित करने की सोच सकती है। परिवार के साथ छुट्टियों पर जा सकते हैं। कोई करीबी पढ़ाई में आपकी मदद करेगा। रोमांस के मूड में रहेंगे। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – गोल्डम ब्राउन कर्क सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के तरक्की के योग हैं। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। खेलों में हिस्सा लेने से फिट रहने में मदद मिलेगी। किसी भी गलफहमी से बचने के लिए परिवार के लोगों को अपनी जानकारी दें। किसी यात्रा में जाने में देरी हो सकती है। पढ़ाई को लेकर चल रहा दबाव कम होगा। आपका साथी आपको खुश करने की कोशिश करेगा। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – क्रीम सिंह प्रोफेशनल्स को धन लाभ होगा। किसी चीज़ में सोच समझकर निवेश करने से लाभ होगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित दिनचर्या का पालन करें। परिवार के किसी बच्चे पर गर्व महसूस करेंगे। लंबी यात्रा की पैकिंग में व्यस्त रहेंगे। पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। आपका साथी आपको इग्नोर कर सकता है। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – बैज़ कन्या कार्यक्षेत्र पर कोई अच्छा सरप्राइज़ आपका इंतज़ार कर रहा है। फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। सेहत को लेकर जागरुक होंगे। घर की साफसफाई के लिए दिन अच्छा है। किसी खूबसूरत जगह घूमने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई में आपके प्रदर्शन की सभी तारीफ करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – गुलाबी तुला धन कमाने के मौके मिलेंगे। नियमित व्यायाम से थोड़ा ब्रेक लें। करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों को मनाने के लिए मेहनत करनी होगी। यात्रा पर जाते समय सुरक्षा का ख्याल रखें। पढ़ाई पर ध्यान देने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों के लिए समय कठिन है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – हल्का नीला वृश्चिक करियर को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। सोच समझकर निवेश करने से लाभ होगा। आज के दिन फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यस्तता के चलते घर पर शांति से समय बिताने का मूड करेगा। किसी दोस्त के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करने की सोचेंगे। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शुभ अंक – 12 शुभ रंग – ऑफ व्हाइट . धनु धन के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार के योग हैं। कामकाजी महिलाओं घर और ऑफिस में सामांजस्य बिठाने में मुश्किल होगी। परिवार के किसी सदस्य को मार्गदर्शन की ज़रूरत है। किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करने से लाभ होगा। अपने साथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – सैंडी ब्राउन मकर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। उधार वापिस करने में सफल होंगे। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करें। किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी दोस्त के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। प्रॉप्रर्टी के लेनदेने से जुड़े लोगों को लाभ होगा। अपने व्यवहार से अपने साथी को खुश करेंगे। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – कॉफी कुंभ कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। किसी चीज़ में सोच समझकर निवेश करने से लाभ होगा। नियमित व्यायाम करने में समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर अपनी स्थिति को मज़बूत करने की कोशिश करें। परिवार में चल रही गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। प्यार की तलाश कर रहे लोगों की तलाश जल्द खत्म होगी। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – इंडिगो मीन सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। बजट बनाकर चलने से पैसे बचाने में कामियाब होंगे। कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव रहेगा। परिवार के किसी मामले पर ध्यान देने की ज़रूरत है। किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैँ। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। प्रेम संबंधों में कोई आपको प्रतिस्पर्धा दे सकता है। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – लेवेंडर


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...