Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 23 मई, 2020

Written by  PTC NEWS -- May 23rd 2020 12:01 AM -- Updated: May 22nd 2020 10:46 PM
आज का राशिफल 23 मई, 2020

आज का राशिफल 23 मई, 2020

Forecast for 23rd May 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष किसी व्यवसाय के लिए पैसों का इंतज़ाम करना मुश्किल नहीं होगा। नए काम को करने से पहले सीनियर्स को प्रोत्साहित करने की ज़रूरत है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। किसी सीनियर को अपने घर आमंत्रित कर सकत हैं। प्रॉप्रर्टी के विवाद से दूर रहना ही अच्छा है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को भावनात्मक सहयोग की ज़रूरत है। शुभ अंक – 22 शुभ रंग - टरक्वॉइश वृषभ धन संबंधित मामलों को लेकर यथार्थवादी रहने की ज़रूरत है। किसी व्यवसाय को शुरू करने से लाभ होगा। सेहत में सुधार के योग हैं। भाई-बहन या किसी बच्चे के विवाह की योजना बना सकते हैं। पढ़ाई में अपने प्रयासों से दूसरों से आगे निकलने में सफल होंगे। सामाजिक मोर्चे पर किसी नापसंद व्यक्ति से उसका बेहतर प्राप्त करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – गाढ़ा पीला मिथुन शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। तरक्की पाने के लिए अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने में सफल होंगे। सेहतमंद रहने के लिए दवाईयां समय पर लेते रहें। विवाह योग्य लोगों पर विवाह का दबाव रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। दूसरों की बातों को ध्यान से सुनने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों को लेकर स्वार्थी ना बनें। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन कर्क किसी महत्वपूर्ण चीज़ की खरीददारी में बचाया गया पैसा काम आएगा। किसी काम को लेकर असमंजस की स्थिति को सुलझाने की ज़रूरत है। बदलते मौसम के कारण कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। वैवाहिक मोर्चे पर चल रहे मतभेदों को सुलझाने की कोशिश करें। शैक्षणिक मोर्चे पर हालात काबू में करने में सफल होंगे। प्रॉप्रर्टी के किसी भी तरह के मामलों से दूर रहें। सामाजिक मोर्चे पर आपकी सही अनुमान दूसरों से आगे रखेगा। आज अपने साथी की बातों को ध्यान से सुनें। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – बेज़ सिंह किसी चीज़ को महंगे दामों में खरीदेंगे। कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव रहेगा। नियमित व्यायाम का असर सेहत पर दिखेगा। परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। कोई आपका अपने घर चलने के लिए आमंत्रित कर सकता है। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। उम्र में अपने से काफी छोटे व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – मरुन कन्या धन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी। वज़न कम करने के लिए इच्छा शक्ति मज़बूत करनी होगी। करियर को लेकर लिया गया निर्णय आपके पक्ष में रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय सतर्क रहें। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर मिला कोई असाइनमेंट पूरा कर संतुष्ट महसूस करेंगे। माता-पिता और जीवनसाथी के स्वभाव में आए बदलाव से खुश होंगे। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – पीच तुला किसी बेकार की चीज़ को खरीदने में पैसे बर्बाद ना करें। वज़न नियंत्रित करना थोड़ा मुश्किल साबित होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर अचानक मदद मिलेगी। बिजनेस पार्टनर और प्रतिद्वंदियों पर नज़र रखना लाभदायक रहेगा। अपने से ईर्ष्या रखने वाले किसी व्यक्ति का मुकाबला कर पाएंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके अफेयर का राज़ खुल सकता है। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – लाल वृश्चिक अचानक धन लाभ होने से धन संबंधित चिंताएं दूर होंगी। सेहत को लेकर किसी दोस्त की सलाह काम आएगी। पेशेवर मोर्चे पर चल रही समस्याओं को तुरंत सुलझाने की ज़रूरत है। परिवार में शांति के लिए विवादों से दूर रहें। किसी प्रॉप्रर्टी को बुक कराने की सोच सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर सभी आपकी तारीफ करेंगे। प्रेम संबंधों में दूरी के चलते प्यार को तरस सकते हैं। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – खाकी धनु आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। सेहत को लेकर जागरुक होंगे। करियर को बदलने की सोच सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। पढ़ाई में सफल होने के लिए मेहनत करते रहें। एक दूसरे का ख्याल रखने से रिश्ते मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – केसरिया मकर धन लाभ के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी. कोई दोस्त सेहत के प्रति जागरुक कर सकता है। किसी मेहमान के आने से अच्छा महसूस करेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर खुशियों का माहौल रहेगा। गाड़ी चलाते समय शांत रहने की कोशिश करें। शैक्षणिक मोर्चे पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – ऑलिव कुंभ अतिरिक्त आय का मौका मिल सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। कार्यक्षेत्र पर सभी आपके विचारों से सहमत होंगे। परिवार के किसी संवेदनशील मामले को सुलझाने में सफल होंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देना लाभदायक रहेगा। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – हल्का लाल मीन आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से सेहत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र पर किसी का सहयोग काम में दिलचस्पी बढ़ाएगा। पारिवारिक मोर्चे पर विवाह से जुड़ी गतिविधियां हो सकती हैं। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। काफी समय से परेशान कर रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। अपने संबंधों को मज़बूत करने की कोशिश करें। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – पर्पल


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...