Tue, Apr 23, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 24 जुलाई, 2020

Written by  PTC NEWS -- July 24th 2020 12:05 AM
आज का राशिफल 24 जुलाई, 2020

आज का राशिफल 24 जुलाई, 2020

मेष ज़रूरत से ज़्यादा कसरत शारीरिक तनाव का कारण बन सकती है। पुराने निवेशों के परिपक्व होने के कारण आर्थिक स्थिति स्थिर हो जाएगी। पेशेवर स्तर पर काम पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। घर परिवार में किसी को मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। मित्रों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए अनुकूल समय है। घर के लिए कोई महँगा सामान ख़रीद सकते हैं। छात्रों के लिए आशाजनक शुरुआत होने का समय है। लव लाइफ़ से उदासी दूर होगी, खुशियाँ लौटेंगी। शुभ अंक - 22 शुभ रंग - हल्का नीला वृषभ अच्छी कमाई होने की संभावना बनी हुई है। लग्ज़री आइटम पर खर्चा करना संभव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर द्वारा मार्गदर्शन काम को आसान बनाएगा। सही खानपान का असर आपकी शारीरिक स्वस्थता पर दिख रहा है। फ़िट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार से अलग रह रहे जातक घर लौट सकते हैं। कुछ जातकों के लिए विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। अचल सम्पत्ति के बाज़ार में अच्छा सौदा होना मुमकिन है। छात्रों को हर काम विधिपूर्वक करना होगा। ऐसा करने से समस्याएं हल होंगी और आप लीड में शामिल हो सकते हैं। नाराज़ प्रेमी या प्रेमिका का दिल जीत पाएंगे। शुभ अंक - 6 शुभ रंग - तोतिया हरा मिथुन अप्रत्याशित स्रोतों से धनागमन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका उत्साह दूसरों को प्रोत्साहित करेगा। इस कारण आपको अपनी परियोजना के लिए संपूर्ण समर्थन भी प्राप्त हो जाएगा। किसी बीमारी से निजात पाने के लिए घरेलू उपचार काम आ सकते हैं। नए उद्यम में परिवार का कुल समर्थन मिलने की उम्मीद करें। रोमांचक यात्रा की योजना बनाना मुमकिन है। प्रॉपर्टी डील से जुड़ी काग़ज़ी कार्रवाई जल्दी पूरी हो सकती है। अपने सपनों का घर बनाना मुमकिन होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपका अच्छा प्रदर्शन तरक्की के दरवाज़े खोल देगा। रोमांटिक लाइफ़ में एक ख़ुशनुमा सरप्राइज़ आपके इंतज़ार में है। शुभ अंक - 7 शुभ रंग - गुलाबी कर्क धन बचाने की कवायद जारी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से ज़रूरी मदद मिल जाएगी। इस मदद के बल पर अपना काम आसानी से और समय पर कर पाएंगे। स्पोर्ट्स में दिलचस्पी बढ़ेगी। माता पिता या जीवनसाथी के रवैये में सकारात्मक बदलाव होना मुमकिन है। युवाओं के लिए महत्वपूर्ण यात्रा करने का समय है। बहुत पहले बुक की गई संपत्ति पर क़ब्ज़ा मिलना मुमकिन है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले जातकों का प्रदर्शन असाधारण रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपसे ख़ास योगदान की उम्मीद की जा सकती है। आप जिसे पसंद करते हैं उसके क़रीब आने का मौक़ा मिलेगा। शुभ अंक - 2 शुभ रंग - हल्का पीला सिंह उधार दी हुई धन राशि देर से ही सही वापस हो जाएगी। बॉस की अनुपस्थिति में आपको प्रभारी बनाए जाने की संभावना है। जंक फ़ूड से तौबा करेंगे क्योंकि सेहत ही आपकी प्राथमिकता है। बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। संतान पक्ष से उनकी उच्च शिक्षा या नौकरी संबंधित खुशखबरी की उम्मीद है। किसी ख़ास परिजन से मिलने के लिए यात्रा मुमकिन है। बुक की गई संपत्ति जल्दी ही क़ब्ज़े के लिए तैयार हो जाएगी। शिक्षा स्तर पर अनुकूल परिणाम की उम्मीद की जा सकती है। सिंगल जातकों के जीवन में प्यार की दस्तक सुनाई देगी। शुभ अंक - 4 शुभ रंग - वॉयलेट कन्या अचानक किसी काम के लिए धन की ज़रूरत पड़ सकती है। ज़रूरत के समय पर आपको धन मुहैया हो जाएगा। निजी जीवन से जुड़े काम आपके किये बिना पूरे नहीं होंगे। खाने पीने की आदतों को लेकर सावधान हो रहे हैं। इसी कारण अच्छी सेहत का आनंद ले रहे हैं। परिवार का कोई नौजवान आपका दिल जीत लेगा। लंबी यात्रा कष्टदायक हो सकती है। प्रॉपर्टी की ख़रीद फ़रोख़्त के योग बन रहे हैं। छात्रों को महत्वपूर्ण लोगों से मदद ले लेनी चाहिए। इससे आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ विचारों के मतभेद हो सकते हैं। शुभ अंक - 17 शुभ रंग - हरा तुला आर्थिक चिंताएं छूमंतर होंगी, धनागमन बना रहेगा। नई नौकरी में लगे जातकों के लिए अनुकूल समय चल रहा है। दिनचर्या में नियमित न होने के कारण सेहत बिगड़ सकती है। घर परिवार में शांति और सौहार्द बना रहेगा। झंझटों से बचने के लिए लंबी यात्रा के लिए पूरी तैयारी करें। बिना जांच पड़ताल के प्रोपर्टी पर पैसा लगाने में जोखिम है। छात्रों को अतिरिक्त मेहनत करने की ज़रूरत है। लव पार्टनर को दिया गया तोहफा सारी नाराज़गी दूर कर देगा। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – हरे रंग के सभी शेड्स वृश्चिक आर्थिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य व्यवसायियों के लिए संतोषजनक दिन रहेगा। जीवनशैली में बदलाव आपको फ़िट और एनर्जेटिक रखे हुए हैं। सड़क मार्ग से यात्रा करना रोमांचक रहेगा। नई प्रॉपर्टी बुक करने के शुभ योग बन रहे हैं। छात्रों की परफॉर्मेंस में सुधार हो रहा है। अपने अतीत में झाँकने की कोशिश करेंगे। अपनी गलतियों को सुधारते हुए निजी जीवन में बदलाव लाने के इच्छुक रहेंगे। प्रेमीजन के साथ दिल से दिल की बात आज मुमकिन है। शुभ अंक - 11 शुभ रंग - डंडेलियन धनु आर्थिक सुख समृद्धि का आनंद लेंगे। व्यावसाई अपने प्रयासों के बल पर अपनी दिशा निर्धारित कर सकते हैं। किसी का दिल जीतने में सफल होंगे। ठंडी जगह पर छुट्टी बिताने का शानदार मौक़ा मिल सकता है। कुछ जातकों के लिए नए घर में स्थानान्तरण करना संभव होगा। शिक्षा के स्तर पर रोमांचक ख़बर आपका इंतज़ार कर रही है। सस्ते दामों पर प्रॉपर्टी ख़रीदने की होड़ में लगे रह सकते हैं। सेहत साथ निभा रही है। शुभ अंक – 6 शुभ रंग - पीच मकर आर्थिक स्थिति बेहतर से बेहतरीन हो रही है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अपने मक़सद में क़ामयाब मिलेगी। सेहत के मामले में लापरवाही महँगी पड़ सकती है। ज़रूरत पढ़ने पर परिवार आपके साथ खड़ा होगा। दिनचर्या से ब्रेक लेकर शहर से बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। छात्र जिस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं उसी में अपना पूरा समय व्यतीत करेंगे। छात्रों की ये लगन जीवन में सफलता का मार्ग खोलेगी। किसी से अचनाक हुई मुलाक़ात प्यार में बदल सकती हैं। शुभ अंक - 18 शुभ रंग - सफ़ेद कुंभ आर्थिक रूप से ख़ुद को मज़बूत स्थिति में पाएंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ आपसी समझ बढ़ रही है। जंक फ़ूड आपकी सेहत को नुक़सान पहुँचा सकता है। घर में बच्चों को धन का महत्व समझाने की ज़रूरत होगी। घरेलू मुद्दों को ज़िम्मेदारी से निपटाया जाएगा। यात्रा के दौरान सड़क पर सावधान रहें, समस्या हो सकती है। शिक्षा के स्तर पर अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। सकारात्मक परिणाम आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आपके विचारों और तोहफों से प्रेमीजन ख़ुश हो जाएंगे। शुभ अंक - एक शुभ रंग - हल्का भूरा मीन फ़िज़ूलखर्ची में लिप्त रह सकते हैं। आपकी प्रवीणता उच्चाधिकारियों की नज़र में आएगी। इससे आपको व्यवसाय में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। अनुशासित जीवनशैली अपनाने से सेहत बनी रहेगी। सामाजिक स्तर पर सक्रिय रहने की संभावना है। गेट टुगेदर की योजना बना सकते हैं। लॉन्ग ड्राइव शरीर को तो थका सकती है लेकिन मन को आराम देगी। छात्र अपनी तैयारी से संतुष्ट रहेंगे। घर के नवीनीकरण में अपने समय और ऊर्जा को समर्पित करना होगा। लव पार्टनर अपना वादा निभा पाएँगे। शुभ अंक - 15 शुभ रंग - क्रिमसन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...