Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 24 मई, 2020

Written by  PTC NEWS -- May 24th 2020 12:07 AM -- Updated: May 24th 2020 09:11 AM
आज का राशिफल 24 मई, 2020

आज का राशिफल 24 मई, 2020

Forecast for 24th May 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर आपके प्रयासों का लाभ मिलेगा। सेहत को लेकर जागरुक होंगे। किसी मेहमान के आने से परिवार का माहौल खुशनुमा होगा। पढ़ाई में नए शेडयूल को अपनाने के लिए बदलाव की ज़रूरत है। सामाजिक मोर्चे पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। दोस्ती में प्यार की खोज कर सकते हैं। शुभ अंक – 18 शुभ रंग - कॉफी वृषभ धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर किसी के साथ संबंध मधुर होंगे। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार के किसी युवा को मदद की ज़रूरत है। शैक्षणिक मोर्चे पर प्राथमिकता के आधार पर काम करें। आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। स्थान परिवर्तन से प्रेम संबंध मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – डार्क टरक्वॉइश मिथुन किसी चीज़ को अच्छे दाम में बेचकर लाभ कमा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को अपने काम के बारे में जानकारी देते रहें। सेहतमंद रहने के लिए ज़रूरी सावधानियां लेते रहें। स्वयं के हित के लिए पारिवारिक मोर्चे पर स्थिति पैदा कर सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों में ना सुनने की शक्ति भी रखें। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – डार्क ब्राउन कर्क आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके नियंत्रण में रहेंगी। अपने प्रयासों से सेहत अच्छी रखने में सफल होंगे। परिवार में किसी समारोह का आयोजन करने का प्रयास करेंगे। पढ़ाई में किसी की मदद मांगने में ना हिचकिचाएं। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अपने सहकर्मी से प्यार हो सकता है। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – हल्का पीला सिंह किसी बड़ी चीज़ में निवेश करने की सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर अच्छा मौका मिल सकता है। किसी बीमारी में घरेलू उपाय अपनाने से फायदा होगा। परिवार में किसी समारोह का आयोजन करने से खुशी मिलेगी। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक - 3 शुभ रंग – बेज़ कन्या धन संबंधित मामलों के लिए समय आपके पक्ष में है। कार्यक्षेत्र पर आपका आकंलन सही साबित होगा। सेहत में सुधार के योग हैं। पारिवारिक मोर्चे पर लोग आपके विचारों से असहमत हो सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी असाइनमेंट पर तुरंत काम करने की ज़रूरत है। सामाजिक मोर्चे पर मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपका साथी आपको खुश करने की कोशिश करेगा। शुभ अंक - 7 शुभ रंग – आसमानी तुला किसी को की गई आर्थिक मदद ज़रूरत के समय काम आएगी। कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को तुरंत निभाने की ज़रूरत है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। परिवार के किसी बुज़ुर्ग की बात माननी पड़ेगी। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देने से लाभ होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर अपनी पहचान बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपका साथी आपसे अपनी भावनाएं साझा कर सकता है। शुभ अंक - 22 शुभ रंग – सफेद वृश्चिक एक जैसा काम होने के बावजूद काम में दिलचस्पी रहेगी। नियमित व्यायाम का असर सेहत पर दिखाई देगा। धैर्य और सहनशक्ति के कारण परिवार में गलतफहमियों से दूर रहेंगे। करियर को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। पढ़ाई में अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने में सफल होंगे। आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक - 10 शुभ रंग – लेमन धनु काम को समय पर पूरा करने के लिए काम पर जोर देने की ज़रूरत है। परिवार के सदस्यों को करीब लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आपके द्वारा निवेश की गई किसी वस्तु का मूल्य कम हो सकता है। पढ़ाई को लेकर माता-पिता आप पर गर्व करेंगे। शॉपिंग के शौकीन लोग किसी चीज़ को अच्छे दाम में खरीद पाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी सहकर्मी के साथ प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती हैं। शुभ अंक - 5 शुभ रंग – हल्का हरा मकर किसी चीज़ को महंगे दाम में खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी मामले पर आपके विचार सर्वोपरि होंगे। सेहतमंद रहने के लिए जिम ज्वॉइन करने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में किसी की सफलता देखकर खुशी महसूस करेंगे। किसी घर या अपॉर्टमेंट की बुकिंग करा सकते हैं। किसी काम में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल होंगे। अपने साथी से मिलना आज संभव नहीं हो पाएगा। शुभ अंक - 3 शुभ रंग – पीला कुंभ अपने हितों को पूरा करने के लिए पैसा निकालने में शर्म महसूस ना करें। अपनी पहचान बनाने के लिए प्रतिद्वंदियों से आगे रहने की कोशिश करें। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत अपनाएं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। घर पर फिज़ूलखर्चों को कम करना मुश्किल लगेगा। ऐसे व्यक्ति से मिलना होगा जो आपके लिए काफी मायने रखता था। शुभ अंक - 9 शुभ रंग – पीच मीन लोन का प्रयास कर रहे लोग पेपरवर्क पूरा करने में सफल होंगे। एक आशाजनक भविष्य जो आपको सक्रिय रखने में मदद करेगा। सेहतमंद रहने के लिए जीवनशैली में बदलाव लाने से लाभ होगा। परिवार को समय देने की कोशिश करें। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। नए वाहन को लेने की सोच सकते हैं। कोई पुराना प्यार जीवन में वापिस दस्तक दे सकता है। शुभ अंक - 6 शुभ रंग – सफेद


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...