Tue, Apr 23, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 25 जुलाई, 2020

Written by  PTC NEWS -- July 25th 2020 12:23 AM
आज का राशिफल 25 जुलाई, 2020

आज का राशिफल 25 जुलाई, 2020

मेष ख़र्चे करते हुए विवेकपूर्ण रवैया अपनाएं। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपका पक्ष लेंगे। रेगुलर वर्कआउट करते हुए शारीरिक स्वस्थता का आनंद ले रहे हैं। परिवार में कोई व्यक्ति आपकी बात नहीं सुनेगा। इस व्यक्ति पर कठोर होने की ज़रूरत नहीं है। लंबी दूरी तय करने वालों का रास्ता आसानी से कट जाएगा। सम्पत्ति के कारण होने वाला पारिवारिक विवाद सुलझ जाएगा। शिक्षाविद अपनी बातों पर डटे रहेंगे। अपने अंतरतम विचारों को किसी के भी साथ साझा ना करें। प्रेमी या प्रेमिका के साथ लॉन्ग ड्राइव का आनंद लेंगे। शुभ अंक – 11 शुभ रंग - क्रीम वृष किसी की चिकनी चुपड़ी बातों में आकर निवेश न करें। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण काम निपटाने का समय है। कोई टोटल फ़िटनेस पाने में आपकी मदद कर सकता है। लोन पारित होने में मुश्किल आ सकती है। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण समय है। काम मुश्किल से होगा लेकिन हो जाएगा। कुछ जातकों के महत्वपूर्ण दस्तावेज़ खो सकते हैं। विवाह योग्य जातकों की शादी की बात पक्की हो सकती है। शुभ अंक - 5 शुभ रंग - वॉयलेट मिथुन फ़िज़ूलख़र्ची पर लगाम कसने की ज़रूरत है। भविष्य में प्रमुख खर्चों की पूर्ति करने के लिए धन की आवश्यकता पड़ेगी। जीवनशैली से जुड़ी बीमारी से पीड़ित जातकों को जाँच की ज़रूरत है। लव लाइफ़ के लिए अनुकूल समय चल रहा है। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। पारिवारिक पुनर्मिलन का समय हैं। धार्मिक यात्रा पूर्ण होगी, मन को ख़ुशी मिलेगी। आवास की तलाश करने वाले जातकों को उपयुक्त स्थान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की सराहना होगी। शुभ अंक - 4 शुभ रंग - हल्का हरा कर्क ऐसी सलाह न दें जिससे ख़ुद इत्तफ़ाक़ नहीं रखते होँ। प्रयासों के बावजूद गलतियों से ज़्यादा बचना मुश्किल लग रहा है। कार्यक्षेत्र में सितारे कुछ गर्दिश में ही लग रहे हैं। परिवार में किसी पर कड़ी नज़र रखने की ज़रूरत पड़ेगी। बिना वॉर्मिंग अप के कसरत न करें। विरासत के रूप में अचल सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आज लिए गए निर्णय कल आपकी सफलता की कुंजी हो सकते हैं। प्रेम संबंध मज़बूत होता जा रहा है। शुभ अंक - 16 शुभ रंग - कोरल सिंह धन बचाने की कवायद जारी रखें। कार्यक्षेत्र में कमर कसनी होगी। प्रतिद्वंदियों को प्रतिस्पर्धा में हराना होगा। फ़िटनेस दिनचर्या में विविधता लाना फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। घर के बच्चे पारिवारिक व्यवसाय में शामिल हो सकते हैं। घरेलू ख़र्चे में वृद्धि आपको चिंतित कर सकती है। शिक्षा के स्तर पर जो मदद चाहिए वो मिल जाएगी। प्रेमी या प्रेमिका का मूड अच्छा रहेगा। शुभ अंक - 2 शुभ रंग - सिल्वर कन्या लागत में कटौती के उपायों के सकारात्मक परिणाम मिलने लगे हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर होती हुई दिखाई दे रही है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन जारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी पकड़ मज़बूत करते जा रहे हैं। तन मन से स्वस्थ महसूस करेंगे। विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। शिक्षा के स्तर पर आगे रहने की प्रबल संभावना है। प्रेमी या प्रेमिका से मिला उपहार आपको खुशियों से भर देगा। शुभ अंक - 6 शुभ रंग - गहरा हरा तुला फ़िज़ूलखर्ची को रोकने के लिए की गई कोशिश अब नतीजे देने लगी है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल हो रहे हैं। कुछ जातकों को पुरानी बीमारी से ठीक होने में घरेलू उपाय काम आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन ख़ुशहाल बना हुआ है। कुछ जातक सम्पत्ति ख़रीदने की योजना बना सकते हैं।। छात्रों को किसी का समर्थन मिल सकता है। ये समर्थन आपके लिए आशीर्वाद का रूप ले सकता है। जीवनसाथी का आपसे प्यार व चिंता आपको अच्छा महसूस कराएगी। शुभ अंक - 22 शुभ रंग – रॉयल ब्लू वृश्चिक मोलभाव कर किसी अच्छी चीज़ को पाने में सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। शारीरिक स्वस्थता का आनंद लेंगे। जीवनसाथी की बात सुनने के मूड में नहीं रहेंगे। किसी नए स्थान पर स्थानांतरण सुखद बदलाव के रूप में आएगा। छात्रों के लिए समय कुछ प्रतिकूल सा बना रहेगा। जीवन में थोड़ा लचीलापन लाने की ज़रूरत है। अधीनस्थों को संभालते हुए थोड़े नरम हो जाएं। लव लाइफ़ के लिए समय निकालें ख़ुशी मिलेगी। शुभ अंक - 7 शुभ रंग - पीच धनु किसी महत्वपूर्ण घटना के लिए बजट को संतुलित करने का प्रबंध करेंगे। उपयुक्त नौकरी की तलाश करने वालों को काम मिलना संभव है। जीवनशैली में बदलाव सेहत के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। प्रॉपर्टी की ख़रीद फ़रोख़्त के बारे में विचार कर सकते हैं। छात्र किसी को प्रभावित करने के लिए अपनी झूठी तस्वीर पेश कर सकते हैं। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेमीजन आपकी रोमांटिक रवैये से प्रभावित होंगे। शुभ अंक – 5 शुभ रंग - कथई मकर पिछले समय किए गए निवेशों से धन आने लगा है। ये धन आपको आर्थिक रूप से स्थिर बना सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपको महत्वपूर्ण परियोजना की ज़िम्मेदारी दे सकते हैं। सेहत संबंधी मामलों में सफलता मिलने के आसार है। विवाह तय होने की प्रबल संभावना है। संपत्ति से जुड़े मुद्दे सौहार्दपूर्ण ढंग से हल हो जाएंगे। छात्रों को अपना प्रदर्शन सुधारना होगा। प्यार का इज़हार करने का मौक़ा मिलेगा। शुभ अंक- 1 शुभ रंग - हल्का पीला कुंभ बचत करते हुए चलना ही आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में अधिक समय देने की ज़रूरत है। ऐसा करते हुए अपने काम के साथ न्याय कर पाएंगे। सेहत संतोषजनक बनी रहेगी। परिवार के साथ दिन बिताएँगे, सैर सपाटे पर भी जा सकते हैं। नई संपत्ति को हासिल करने का जुनून सवार हो सकता है। छात्र अपने प्रोजेक्ट पूरे कर पाएंगे, इसके लिए वे तारीफ़ के हक़दार रहेंगे। किसी को अपनी तरफ़ आकर्षित करने में सफल रहेंगे। प्रेमीजन को सरप्राइज़ दें, इससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी। शुभ अंक - 8 शुभ रंग - लाल मीन ख़रीदारी की होड़ में अच्छे सौदेबाज़ी की उम्मीद कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका ध्यान गपशप में लगा रहेगा। आपके काम की रफ़्तार अभी कम है लेकिन जल्दी ही तेज हो जाएगी। सेहत बनाए रखने के लिए अधिकता में लिप्त होने से बचें। भारी मार्जन पर प्रॉपर्टी बेच सकते हैं। जो भी काम करेंगे उसमें उत्कृष्टता प्राप्त करने की संभावना है। लव पार्टनर को ख़ुश करने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 17 शुभ रंग - वॉयलेट


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...