Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 25 जनवरी 2021

Written by  PTC NEWS -- January 25th 2021 12:05 AM -- Updated: January 24th 2021 11:01 PM
आज का राशिफल 25 जनवरी 2021

आज का राशिफल 25 जनवरी 2021

Forecast for 25th Jan 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- अच्छी आय के चलते मूड अच्छा रहेगा। किसी प्रोजेक्ट को पूरी मेहनत से करने की कोशिश करेंगे। सेहत के प्रति जागरुक हो सकते हैं। ज़रूरत के समय परिवार के साथ खड़े रहने की सभी तारीफ करेंगे। किसी ड्राइव पर जाकर अच्छा महसूस होगा। कठिन विषयों में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने की सोच सकते हैं। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – सी ग्रीन वृषभ- धन कमाने के अवसर मिल सकते हैं। किसी सीनियर के धोखे के चलते असमंजस महसूस कर सकते हैं। नियमित व्यायाम करने से वजन नियंत्रित करने में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ नजदकियां बढ़ेंगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। रियल स्टेट में निवेश करने से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। किसी यात्रा के दौरान अपने प्यार से मुलाकात हो सकती है। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – लेवेंडर मिथुन- सोच समझकर किए गए निवेश से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में होने की संभावना है। वज़न कम करने के लिए जिम ज्वॉइन करने की सोच सकते हैं। परिवार आज पहली प्राथमिकता रहेगा। यात्रा पर जाते समय अपने पास ज्यादा कैश ना रखें। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों की शुरुआत के आसार दिखाई दे रहे हैं। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – डार्क ग्रे कर्क- आय में वृद्धि की संभावनाएं बन रही हैं। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपके प्रदर्शन से खुश नज़र आएंगे। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। घर के कामों में किसी की मदद से दबाव कम होगा। किसी टूर मज़ेदार साबित होगा। मकान मालिकों को घर किराए पर देने से अच्छे रिटनर्स मिलेंगे। किसी के साथ फ्लर्ट कर सकते हैं। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – नारंगी सिंह- आज आप खुद को अच्छी सैलरी पाने की स्थिति में पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर आपके आइडिया की सभी तारीफ करेंगे। किसी डाइट को अपनाने के सेहत पर मिश्रित परिणाम दिखाई देंगे। पारिवारिक मामलों में दिलचस्पी ले सकते हैं। किसी यात्रा के दौरान लंबे समय बाद लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। अच्छी प्रॉप्रर्टी की तलाश में दिन निकल सकता है। हर तरफ प्यार का अहसास होगा। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – टरक्वॉइश कन्या- सोच-समझकर किए गए निवेश से धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें योजना के अनुसार ना होने पर बिल्कुल ना डरें। सेहतमंद रहने के लिए जीवनशैली में बदलाव की सोच सकते हैं। सर्वे से जुड़े लोगों के यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन से अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। अपने साथी के साथ समय बिताने से रिश्ते मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – सिल्वर तुला- पिछला किया गया कोई निवेश फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। परिवार के किसी बीमार सदस्य की देखभाल के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। परिवार के किसी बुज़ुर्ग के साथ समय बिताने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। यात्रा के दौरान अच्छे अवसर मिलने की संभावनाएं हैं। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई भी मौका अपने हाथ से ना जाने दें। रिश्तों में बढ़ते मतभेद को सतर्कता से संभालने की ज़रूरत है। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – पैरेट ग्रीन वृश्चिक- फाइनेंस के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। कोई ऑफर आपके करियर के लिए टर्निंग प्वांइट साबित होगा। बीमार लोगों की सेहत में जल्द सुधार होगा। पारिवारिक मामलों में दिलचस्पी बढ़ेगी। परिवार के किसी बुज़ुर्ग की सलाह फायदेमंद साबित होगी। किसी फ्लैट या प्लॉट का मालिकाना हम मिल सकता है। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – मरुन धनु- अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। योग करने और ध्यान लगाने से मानसिक तनाव कम होगा। गृहणियां घर को व्यवस्थित करने की सोच सकती है। ड्राइव पर जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी को अच्छे दाम में पाने में सफल होंगे। मनचाही नौकरी पाने में अतिरिक्त शिक्षा प्राप्त करना फायदेमंद रहेगा। नविवाहित जोड़े एक दूसरे के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 14 शुभ रंग – हरा मकर- कोई रुका हुआ पैसा जल्द वापिस मिलने की उम्मीद है। आज ऑफिस में अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करें। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी यात्रा पर जाने से कोई अच्छा मौका मिल सकता है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई अधूरा काम जल्दी शुरू करा सकते हैं। प्रेम संबंधों में कोई झूठे वादे कर आपको फंसा सकता है। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – मजेंटा कुंभ- किसी चीज़ में निवेश से अच्छे लाभ मिलने की संभावना है। अपने अच्छे स्वभाव और विनम्र व्यवहार से लोगों का दिल जीतेंगे। परिवार के किसी बुज़ुर्ग की ज़रुरत को पूरा करने में सफल होंगे। युवा अपने साथियों के साथ किसी टूप पर जा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए ज़रूरी कार्यवाही पूरी कर लेंगे। किसी घर या फ्लैट का मालिकाना हक मिल सकता है। अपने साथी से समय बिताकर अच्छा महसूस होगा। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – चॉकलेट मीन- अनुशासित जीवन जीने से खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई साइड बिजनेस फायदेमंद साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा शुरू किसी चीज़ से सीनियर्स असहमत हो सकते हैं। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय सतर्क रहें। कठिन विषयों में अच्छा करने से खुद पर विश्वास मज़बूत होगा। आज आपका मूड काफी रोमांटिक रहेगा। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – डार्क ग्रे


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...