Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 26 जून, 2020

Written by  PTC NEWS -- June 26th 2020 12:16 AM
आज का राशिफल 26 जून, 2020

आज का राशिफल 26 जून, 2020

Forecast for 26th June 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष मोलभाव कर आर्थिक मोर्चे पर पैसा बचाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स के साथ मतभेद करने से बचें। किसी नकारात्मकता के कारण दिन खराब हो सकता है। परिवार में किसी के विवाह के योग बन रहे हैं। पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन से और बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे। किसी को दी गई मदद से तुरंत कोई उम्मीद ना करें। अपने साथी के साथ दिन का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – पर्पल वृषभ किसी प्रभावशाली व्यक्ति को अपनी बात के लिए मना सकते हैं। करियर को लेकर चला आ रहा असमंजस दूर होगा। नियमित व्यायाम या टहलना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मोर्च पर मतभेदों के चलते विवाद हो सकता है। घर की सुदंरता बढ़ाने के लिए कोई चीज़ खरीद सकते हैं। पढ़ाई को लेकर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – लेवेंडर मिथुन विंडो शॉपिंग के लिए गए लोग किसी महंगी चीज़ की खरीरददारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर काम का अधिक दबाव रहेगा। परिवार के किसी युवा की हरकतें आपको उसके प्रति कठोर बना सकती है। पढ़ाई में छात्रों को पुरुस्कार मिलने की संभावना है। सप्ताह के अंत में किसी दूसरे के यहां रूक सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़े कामों के लिए दिन अच्छा नहीं है। आज आपके साथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – पैरेट ग्रीन कर्क निवेश करने के अच्छे विकल्प मिलेंगे। कार्यक्षेत्र पर अपने काम को सीनियर्स को बताते रहें। व्यायाम के साथ साथ खानपान पर भी नियंत्रण रखें। लगातार चल रहा कोई पारिवारिक मामला शांति से सुलझ जाएगा। शैक्षणिक मोर्चे पर मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। सामाजिक मोर्चे पर सभी आपकी प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी महत्वपूर्ण चीज़ की उपेक्षा के लिए आपको ज़िम्मेदार ठहराएगा। शुभ अंक – 27 शुभ रंग – ब्रिक रेड सिंह धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी काम के लिए खुद को फिट नहीं पाएंगे। आपका साथी सेहतमंद रहने के लिए प्रेरित कर सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। लंबी ड्राइव पर जाकर तरोताज़ा महसूस होगा। करियर को लेकर दिन अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – हल्का लाल कन्या आय में वृद्धि के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई आपको लेकर चिंतित हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशियों भरा रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। घर के नवीनीकरण की सोच सकते हैं। किसी दोस्त के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – लेमन तुला आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर सभी आपके आइडिया की प्रशंसा करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के प्रति आपकी चिंता को देखकर सभी तारीफ करेंगे। सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। करियर में सफलता के लिए प्रयास करते रहें। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – आसमानी वृश्चिक अच्छे निवेश के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर काम को खुद करने से अच्छा मिलकर करें। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार के साथ कुछ मज़ेदार कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी बंगले को बिल्डर फ्लोर में बदलने की सोच सकते हैं। रोमांटिक मोर्चे पर परेशानियों से बाहर निकलने में सफल होंगे। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – लाल धनु सेहत और वित्तीय संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर खुद की पहचान बनाने में सफल होंगे। एनर्जी ड्रिंक्स और फूड सेहतमंद रहने के लिए लाभदायक साबित होंगे। परिवार के किसी युवा पर गर्व महसूस करेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर अपने प्रदर्शन से खुश नज़र आएंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने से पहले अच्छे से जांच कर लें। अपने सच्चे साथी की तलाश में भाग्य का साथ मिलेगा। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – मजेंटा मकर फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर अपने प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहने की ज़रूरत है। किसी बुज़ुर्ग की सेहत पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। किसी खूबसूरत जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं। रोमांटिर मोर्चे पर योजना में परिवर्तन की संभावना है। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – सफेद कुंभ किसी वित्तीय योजना का कुछ लोगों पर प्रभाव पड़ने की संभावना है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोग विकल्पों की तलाश कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी किसी समस्या के लिए घरेलू उपाय अपनाना काफी नहीं रहेगा। आपकी मदद और सहयोग से किसी युवा का आत्मविश्वास बढ़ेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने में सफल होंगे। आपकी कोई गोपनीय बात सामाजिक सर्किल में लीक हो सकती है। रोमांस को लेकर दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – गोल्डन मीन आय में वृद्धि की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर अपने काम से सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल होंगे। नियमित व्यायाम के चलते अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे। परिवार के साथ समय बिताना मज़ेदार साबित होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। कोई आपको खुश करने के लिए खाने पर निमंत्रित सकता है। अपने साथी पर प्यार दिखाने के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – सैंडी ब्राउन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...