Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 26 मार्च, 2020

Written by  PTC NEWS -- March 25th 2020 11:48 PM
आज का राशिफल 26 मार्च, 2020

आज का राशिफल 26 मार्च, 2020

Forecast for 26th March 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आज धन के लेन-देन से जुड़ा कोई काम ना करें। सेहत में सुधार के योग हैं। परिवार से मिली अच्छी सलाह आपके काफी काम आएगी। गाडी चलाते समय सतर्क रहें। प्रेम संबंधो के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी रिलेशनशिप को शादी में बदलने की सोच सकते हैं। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – लेवेंडर वृषभ किसी चीज़ के लिए पैसों का इंतज़ाम कर लेंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट को समय सीमा में पूरा करना होगा। परिवार के लोग आपकी सफलता पर गर्व करेंगे। किसी दोस्त के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। रहने के लिए उचित घर की व्यवस्था हो जाएगी। एडवेंचर पसंद लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – मजेंटा मिथुन फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा साबित करनी होगी। थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बचपन के किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आपका साथी आपको सपोर्ट करेगा। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – केसरिया कर्क किसी चीज़ में निवेश से पहले अच्छे से सोच लें। कार्यक्षेत्र पर किसी को लेकर असमंजस महसूस करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए जंक फूड का सेवन ना करें। किसी रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। नकारात्मकता को छोड़कर सकारात्मकता पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों को मज़बूत करने की कोशिश करें। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – ब्लूईश ग्रीन सिंह आय के अतिरिक्त साधन खुल सकते हैं। किसी डील को करने से धन लाभ होगा। वज़न नियंत्रित करने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। मातापिता आपसे कोई बात मनवाने की हर कोशिश करेंगे। नई जगह घूमने का मौका मिल सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – रोज़ी ब्राउन कन्या फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर चली आ रही समस्याएं दूर होंगी। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें। दक्षिण की तरफ यात्रा करना लाभदायक रहेगा। किसी इंस्टीट्यूट में दाखिले के लिए मेहनत करेंगे। किसी चीज़ का आयोजन करने में सफल होंगे। युवा जोड़े एक दूसरे के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – नारंगी तुला धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर किसी को काम सिखाने की ज़रूरत है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। संयुक्त परिवार में चला आ रहा कंफ्यूज़न दूर होगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपके चाहने वाले आपके सम्मान में कोई सरप्राइज़ पार्टी दे सकते हैं। किसी रिलेशनशिप को खत्म करना ही अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – पीला वृश्चिक किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा। सेहत को लेकर किए प्रयासों का सफल परिणाम मिलेगा। परिवार के लोग आपकी ज़रूरतों का ध्यान रखेंगे। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। पढ़ाई में एकाग्रता के साथ मेहनत करते रहें। कोई सुनहरा मौका हाथ लग सकता है। अपने साथी के साथ अपनी भावनाएं शेयर करेंगे। शुभ अंक – 14 शु01भ रंग – पीकॉक ब्लू धनु कोई रुका हुआ पैसा वापिस मिलने में समय लगेगा। करियर में बदलाव का समय है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। आपको घर पर किसी व्यक्ति के अनुकूल होना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य को प्रोत्साहित करेंगे। कोई आपसे काफी उम्मीद कर रहा है। अपने साथी के साथ समय बिताने से संबंध मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – ऑफ व्हाइट मकर धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। प्रोफेशनल्स को नए मौके मिल सकते हैं। बीमारियों से दूर रहने के लिए व्यायाम ज़रूर करें। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। पढ़ाई में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। कोई आपकी निज़ी समस्याओं को सुलझान में मदद करेगा। प्रेम संबंधों के लिए मेहनत करने की ज़रूरत है। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – वॉयलेट कुंभ अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी अफेयर को लेकर गंभीर हो सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए व्रत करें। जीवनसाथी की किसी बात को मानने से पछतावा होगा। विदेश में पढ़ाई के छात्रों को स्कॉलरशिप मिल सकती है। विलासितापूर्ण जीवन जीने के शौकीन लोगों के लिए दिन अच्छा है। आज आपका साथी थोड़ा संवेदनशील हो सकता है। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – सी ग्रीन मीन बजट बनाकर चलने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर काम में मन नहीं लगेगा। सेहत को नज़रअंदाज़ ना करें। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी डील को इग्नोर करना मुश्किल होगा। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – केसरिया


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...