Advertisment

आज का राशिफल 26 मई, 2020

author-image
PTC NEWS
New Update
आज का राशिफल 26 मई, 2020
Advertisment
Forecast for 26th May 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant)
Advertisment
मेष विभिन्न माध्यम से धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर आपके प्रदर्शन की सभी तारीफ करेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रॉप्रर्टी से जुड़े किसी मामले में कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत के चलते आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आज आपके जीवनसाथी को भावनात्मक सहयोग की आवश्यकता है। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – वॉयलेट वृषभ आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर अधूरे कामों को समय रहता पूरा करने की कोशिश करें। सेहत को लेकर दी गई किसी की सलाह काफी मददगार साबित होगी। परिवार और करीबियों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। किसी स्कॉलरशिप के मिलने की उम्मीद है। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – हल्का लाल मिथुन लोन चुकाने के लिए पैसों की बचत करने की कोशिश करें। हाल ही में नया काम शुरू किए लोगों के लिए समय अच्छा है। सेहत को लेकर किए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परिवार के किसी समारोह में अपनी पीढ़ी के लोगों से मिलना होगा। प्रॉप्रर्टी के मोर्चे पर कुछ सकारात्मक होने के संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपको पहचान मिलेगी। अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – सफेद
Advertisment
Advertisment
कर्क आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वस्थ खानपान की आदत के चलते सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य का पूरा सहयोग मिलेगा। बिल्डर और प्रॉप्रर्टी डीलर्स के लिए दिन लाभदायक साबित होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपका साथी आपकी भावनाओं को समझेगा। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – सफेद सिंह सोचसमझकर किया गया खर्च वित्तीय मोर्चे को बरकरार रखेगा। कार्यक्षेत्र पर मिली किसी सफलता से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सेहत को लेकर जागरुक रहेंगे। किसी के आने से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। पढ़ाई को लेकर संतुष्ट महसूस करेंगे। किसी घर को खरीदने के लिए लोन का इंतज़ाम करने में सफल होंगे। पुराने प्यार को पाने की कोशिश कर सकते हैं। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – गाढ़ा पीला कन्या आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। अपनी क्षमता के चलते संगठन में शीर्ष के लोगों में शामिल हो सकते हैं। अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे। पढ़ाई में परिवार के किसी बच्चे की सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। जल्द ही किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिलने की संभावना है। अपने साथी के साथ मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – बोटल ग्रीन
Advertisment
Advertisment
तुला अच्छे निर्णयों के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर ब्रेक लेने से पहले सभी काम अच्छे से पूरे कर लें। नियमित व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के लोग आपके विचारों से सहमत होंगे। किसी फ्लैट या प्लॉट का मालिकाना हक मिल सकता है। सामाजिक मोर्चे पर आपका लोकप्रियता बढ़ सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – ब्राउन वृश्चिक आर्थिक मदद की उम्मीद कर रह लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। नए क्लाइंट पाने के लिए अपनी प्रोफेशनल इमेज को नवनिर्मित करें। फिट रहने के लिए सेहत से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। परिवार में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पढ़ाई में अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने के लिए मेहनत करें। व्यस्तता के चलते प्रेम संबंधों को समय देना मुश्किल होगा। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – गाढ़ा पीला धनु आपके पास लोन चुकाने के लिए संसाधन होंगे। डॉक्टर्स और इंजीनियर्स के लिए दिन संतोषजनक रहेगा। व्यायाम करने से फिट रहने में मदद मिलेगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी प्रोजेक्ट को समय सीमा में जमा करा देंगे। समाज में सभी आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। अपने साथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – क्रीमसन
Advertisment
Advertisment
मकर किसी प्रॉप्रर्टी के किराए पर देने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण स्थिति में पहुंचने में सफल होंगे। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार में किसी की शादी तय होने से माहौल अच्छा होगा। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करने से लाभ मिलने की उम्मीद है। शैक्षणिक मोर्चे पर पढ़ाई में दिलचस्पी जगाने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – वॉयलेट कुंभ नौकरी बदलने से वित्तीय मोर्चे पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। किसी संगठन में आपके योगदान के लिए अतिरिक्त अधिकार मिलेंगे। सेहत में सुधार के योग हैं। किसी लक्ष्य को प्राप्त करने में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देना लाभदायक साबित होगा। अपने साथी के सुझावों को सुनकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – बेज़ मीन आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। अधूरे कामों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। किसी बीमारी में वैकल्पिक चिकित्सा को अपनाने से फायदा होगा। किसी दोस्त से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को बेचने से धन लाभ होने की संभावना है। नई तकनीक से पढ़ाना छात्रों के लिए मददगार साबित होगा। अपने साथी से दिल की बात करने से संबंध मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – गाढ़ा लाल -
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment