Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 26 अगस्त 2021

Written by  PTC NEWS -- August 25th 2021 11:31 PM
आज का राशिफल 26 अगस्त 2021

आज का राशिफल 26 अगस्त 2021

मेष जिन लोगों को एक अच्छी नौकरी की तलाश थी उन्हें शानदार मौका मिलने वाला है। कोई मंहगा सामान खरीदने की चाहत कर सकते हैं लेकिन परिस्थिति इजाजत नहीं देगी। परिवार या दोस्तों के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा,मौज मस्ती भरा दिन बीतेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो इससे बेहतर अवसर नहीं मिलेगा। कोई कोचिंग सेंटर ज्वाइन करना पढाई के स्तर पर आपमें बड़ा परिवर्तन लाने वाला है। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : आसमानी वृष आप अपने कठिन प्रयास से किसी डील को अपने पक्ष में करने में सफल होंगे। वित्तीय स्तर पर हाल में हुए सुधार से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। फिट रहने के लिए आपकी जिद सेहत के स्तर पर जबरदस्त सुधार ला सकता है। किसी छोटे से मामले को लेकर जीवनसाथी के संग बहस होने की संभावना है। जो लोग किसी खूबसूरत ट्रिप के लिए जा रहे हैं उनका सफल यादगार रहने वाला है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके उपर कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाने की संभावना बन रही है। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन मिथुन प्रोफेशनल स्तर पर आपको नए क्लाइंट से जुड़ने के लिए अपडेट होते रहना पड़ेगा। आज का दिन शानदार रहेगा,किसी के साथ होने वाला नेगोशिएशन सफल हो सकता है। फिटनेस के लिए किया जा रहा प्रयास साकारात्मक असर दिखाना शुरु कर सकता है। परिवारिक स्तर पर मिली कोई अच्छी खबर आपकी मानसिक दशा उत्साहित रखेगी। सही तैयारी के साथ निकलने से लंबी यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं रहेगी। पढाई के क्षेत्र में अनवरत आगे बढते जाने का रास्ता साफ होता हुआ नजर आ रहा है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : बैंगनी कर्क फिट रहने के लिए व्यायाम के साथ साथ संतुलित खान पान की अहमियत समझेंगे। कोई आपके निजी जीवन का फायदा उठाना चाहेगा,उसे ऐसा करने नहीं दे सकते। आपके द्वारा पूरा किए गए असाइनमेंट में सीनियर को बड़ी कमी मिलने वाली है। आज आपको अपने साथ गाड़ी में किसी को ले जाने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। परिवार के बड़े बुजूर्ग आपके मुश्किल वक्त में साथ खड़े नजर आने वाले हैं। विदेश जाकर उच्च शिक्षा लेने की इच्छा रखने वालों को सफलता मिल सकती है। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : हल्का पीला सिंह आज का दिन आपके लिए निजी और प्रोफेशनल दोनों ही स्तर पर शानदार रहेगा। वित्तीय स्तर पर आप मजबूत स्थिति में रहेंगे,संपत्ति में बढोतरी होने की संभावना है। सेहत के स्तर पर चल रही परेशानी से निकलने के लिए दवा बदलना कारगर होगा। परिवारिक स्तर पर शांति और सुकून कायम रहने की उम्मीद है,राहत महसूस करेंगे। लंबी यात्रा पर निकलने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है,टाल देना ठीक होगा। आप में से कुछ लोग आज पहले से बड़े घर में शिफ्ट होने वाले हैं,उत्साहित रहेंगे। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : इंडिगो कन्या प्रोफेशनल स्तर पर आगे बढने की दिशा में आप जरुरी कदम उठा सकते हैं। वित्तीय स्तर पर लिया गया निर्णय भविष्य में सही रहेगा,आर्थिक रुप से सुदृढ होंगे। नियमित व्यायाम करना शुरु कर सकते हैं,सेहत पर इसका असर देखा जा सकता है। दोस्तों के साथ आज एक यादगार दिन बिताने का अवसर मिलने वाला है,तैयार रहें। किसी करीबी के साथ खूबसूरत जगह की यात्रा का प्लान बनाए जाने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए फिलहाल सेल करना आसान नहीं रहेगा। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : ब्राउन तुला सही खान पान और सक्रिय जीवनशैली अपनाकर आप अच्छी सेहत हासिल कर सकते हैं। आप जिस आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं उससे जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। परिवार के किसी शादीयोग्य सदस्य के लिए मन पसंद जोड़ीदार मिल जाने की उम्मीद है। घरेलू स्तर पर मिली किसी खुशखबरी को लेकर आज आप उत्साहित मूड में रहने वाले हैं। एक बहुप्रतिक्षित यात्रा आप सबको थका देने वाली है,आलस और सुस्ती हावी रह सकता है। पढाई के क्षेत्र में अपनी तैयारी से संतुष्ट नजर आने वाले हैं,आत्मविश्वास से लक्ष्य आसान होगा। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : लेवेन्डर वृश्चिक जो लोग अपनी आमदनी बढाने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें नया रास्ता तलाशना होगा। व्यायाम के प्रति गंभीर होने का लाभ मिलेगा,आप अच्छी सेहत का आनंद ले सकते हैं। अच्छी नेटवर्किंग के कारण आप किसी काम को रिकार्ड समय में पूरा कर पाएंगे। मानसिक अशांति से निपटने में परिवार आज आपके लिए बड़ा सहारा बन सकता है। यात्रा पर जाने का प्लान बिना किसी अड़चन के पूरा हो जाने की उम्मीद दिख रही है। आप में से कुछ लोगों का अपना घर लेने का सपना अब हकीकत में बदलने वाला है। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : कॉफी धनु प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको अपना आइडिया लागू करने का अवसर मिल सकता है। वित्तीय स्तर पर आ रही समस्या को बेहतर तरीके से निपटाने में कामयाब रहेंगे। आपके द्वारा हाल ही में अपनाया गया डाइट प्लान सेहत के अनुकूल साबित होगा। परिवार में जिस किसी के लिए आप परेशान थे उसमें साकारत्मक बदलाव आएगा। वेकेशन पर जाने वाले लोग जमकर मस्ती कर पाएंगे,ट्रिप यादगार रहने वाला है। नौजवान समाजिक क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले हैं,उत्साहित रहेंगे। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : हल्का नीला मकर कार्यक्षेत्र में आप जिस किसी काम में लगे हैं उसमें आज बेहतर कर पाएंगे। आप में से कुछ लोग आमदनी से ज्यादा खर्च करना बंद कर बचत पर जोर देंगे। सेहतमंद जीवनशैली अपनाने का प्रयास करेंगे,जिम ज्वाइन करने की संभावना है। पूर्व के कमिटमेंट के कारण परिवारिक समारोह में शामिल होना कठिन लग रहा। रुटिन लाइफ से ब्रेक लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं,मानसिक सुकून का अनुभव लेंगे। पढाई के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किए जाने की संभावना है,मनोबल उंचा हो सकता है। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : सफेद कुंभ किसी को आर्थिक स्तर पर मदद करने से आपको बेहद संतोष का एहसास होगा। मौसम की वजह से बीमार चल रहे लोगों को तेजी से राहत मिलने की उम्मीद है। परिवार का साकारात्मक माहौल आपका हौसला बनाए रखेगा,चुनौती ले सकते हैं। बिजनेस ट्रिप पर जाने वाले लोग अपने मकसद में कामयाब रहेंगे,काम बन जाएगा। आपके द्वारा बुक की गई प्रॉपर्टी का पजेशन जल्द मिलने की संभावना दिख रही है। सोशल सर्कल में आज आपकी लोकप्रियता बढने की उम्मीद है, उत्साहित रहेंगे। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : परपल मीन आप अपने वर्तमान व्यवसाय में उंचा स्तर को छूने वाले हैं,प्रयास जारी रखें। वित्तीय स्तर पर उन्नति होने की संभावना है,आमदनी में बढोतरी हो सकती है। शेप में वापस आने के लिए प्रयासरत लोग आज रुटिन व्यायाम से चूक जाएंगे । आज आपकी मुलाकात कुछ समान मानसिकता वाले लोगों से हो सकती है। भाई के साथ प्रॉपर्टी विवाद बढने की संभावना है,कानूनी मामले से बचना चाहेंगे। पढाई के क्षेत्र में आप अपने लक्ष्य के करीब जाते नजर आ रहे हैं,प्रयास जारी रखें। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : बैंगनी


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...