Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 27 जुलाई, 2020

Written by  PTC NEWS -- July 27th 2020 12:00 AM
आज का राशिफल 27 जुलाई, 2020

आज का राशिफल 27 जुलाई, 2020

मेष अप्रत्याशित धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को स्थिर बनाता जा रहा है। कार्यक्षेत्र में लगन से काम करने की ज़रूरत है। इसके अलावा अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने से ना चूकें। सेहत के मामले में एक्सपर्ट की राय लाभदायक रहेगी। अविवाहितों के लिए जीवन में आनंद प्राप्ति का योग बना हुआ है। परिवार और मित्रों के साथ यात्रा मनोरंजक रहेगी। लग्ज़री आइटम ख़रीदने के लिए अच्छा दिन है। पार्टनर का शानदार मूड आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। शुभ अंक - 1 शुभ रंग - हल्का लाल वृष आपके द्वारा शुरू किए गए काम अब लाभ देने लगे हैं। कार्यक्षेत्र में मायने रखने वाले लोगों की नज़र में आएं। अजनबी से खाने या पीने की चीज़ स्वीकार ना करें। परिवार आपकी हर काम में समर्थन देने के लिए तैयार है। प्रॉपर्टी बेच सकते हैं या उसे किराये पर चढ़ा सकते हैं। प्रॉपर्टी के ज़रिये धन कमाने के योग बन रहे है। प्रतिस्पर्धा की भावना और महत्वकांक्षा आपको शीर्ष पर पहुँचा सकती है। लव लाइफ़ के लिए अनुकूल समय चल रहा है। शुभ अंक - 7 शुभ रंग - ग्रे मिथुन किसी को उधार देकर आप भूल गए थे, वह वापस होगा। खाने पीने की आदतों में परहेज़ की ज़रूरत है। नया काम शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। बुजुर्गों का आशीर्वाद कठिन समय का सामना करने में मदद करेगा। परिजनों के साथ पुरानी यादें ताज़ा कर सकते हैं। बेहतर जगह में स्थानांतरित हो सकते हैं। छात्र कमियों को आंकने में गलती कर सकते हैं। ऐसा होने पर आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। जो लोग आपका विरोध कर रहे थे अब समर्थन देने लगेंगे। शुभ अंक - 18 शुभ रंग - मरून कर्क स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल दिन है। व्यावसायिक रूप से भी संतोषजनक समय रहेगा। नए सौदे पर बातचीत और हस्ताक्षर किये जा सकते हैं। सेहत के मामले में कुछ लापरवाह होते दिख रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताएँ। आबो हवा में बदलाव के लिए लोकल ट्रिप पर निकल सकते हैं। छात्र प्रतियोगिता में सफलता हासिल करेंगे। व्यक्तिगत मामले में आपको मदद या सलाह की ज़रूरत पड़ सकती है। पार्टनर को लुभाने के लिए अनोखा आइडिया आज़मा सकते हैं। शुभ अंक - 18 शुभ रंग - रोज़ी ब्राउन सिंह पिछले दिनों की गए निवेश अच्छे रिटर्न देने लगे हैं। इंजीनियर्स और आर्कीटेक्ट प्रतिष्ठित प्रॉजेक्ट पाने में सफल हो सकते हैं। स्ट्रीट फ़ूड से बचें, फ़ूड पॉइज़निंग की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। किसी परिजन के उत्तेजित मन को शांत करने की ज़रूरत होगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए अनुकूल समय है। छात्रों की मेहनत रंग ला रही है। बोरियत दूर करने के लिए कुछ रोमांचक प्लान बना सकते हैं। लव पार्टनर के साथ कैंडल लाइट डिनर का प्रोग्राम बना सकते हैं। शुभ अंक - 3 शुभ रंग - पीला कन्या बकाया भुगतान प्राप्त होने की संभावना बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में असाधारण कौशल दिखाने में सफलता प्राप्त करेंगे। बाहर का खाना खाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाएं। ऐसा करने से ख़ुद भी सेहतमंद रहेंगे और बैंक बैलेंस भी बरकरार रहेगा। अपने घर पर गेट टुगेदर का आयोजन कर सकते हैं। आरामदायक यात्रा का संकेत मिल रहा है। मनचाहे दाम पर प्रॉपर्टी के बिकने के योग बने रहेंगे। प्रेम संबंध में सितारे साथ हैं, आशंकाएं दूर होंगी। शुभ अंक - 11 शुभ रंग - आसमानी नीला तुला निवेश की तर्ज़ पर सोचना शुरू करने से पहले आर्थिक योजना बना लें। सतर्क रहेंगे तो तरक्की करने का सुनहरा मौक़ा नहीं चूकेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। आनंददायक दिन प्रतीत हो रहा है। मित्रों व रिश्तेदारों के साथ समय बिताने के लिए अनुकूल दिन है। कामकाज संबंधित यात्रा करेंगे, यह यात्रा फलदायी रहेगी। नया वाहन या कोई महँगा उपकरण ख़रीद सकते हैं। लव सितारे साथ है, प्यार की ख़ुशी का अनुभव करेंगे। शुभ अंक - 4 शुभ रंग - क्रीम वृश्चिक फ़िज़ूलखर्ची से बचे नहीं तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी सेवा कर रहे जातकों के लिए लाभदायक दिन है। किसी बीमारी या चोट को नज़रअंदाज़ करने पर समस्या हो सकती है। रिश्तेदार आपके अच्छे स्वभाव की प्रशंसा करेंगे। ग्रामीण इलाक़े की सैर पर जा सकते हैं। बचाए गए पैसों से नया वाहन ख़रीद सकते हैं। छात्रों को मदद और मार्गदर्शन की ज़रूरत पड़ेगी। प्रेमीजन के साथ अंतरंग पल बिताने का मौक़ा मिलेगा। शुभ अंक - 9 शुभ रंग - रस्ट धनु निवेश के मामले में हर किसी पर आँख मूंदकर भरोसा न करें। किसी विशेष कार्य के लिए थोड़े और समय की ज़रूरत होगी। ऐसी स्थिति में सीनियर्स को इस बारे में सूचित करें। मानसिक तनाव घेरे रह सकता है। किसी ख़ास कार्यक्रम की तैयारी में व्यस्त रह सकते हैं। बहस के दौरान लाइमलाइट में रहेंगे। जीवन में आगे बढ़ना है तो वरिष्ठ लोगों की नज़रों में आए। प्यार की चाहत रखने वाले जातकों के लिए भाग्यशाली दिन है। शुभ अंक - 11 शुभ रंग - नारंगी मकर धन के मामले में धोखा हो सकता है, सतर्क रहें। वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करने की योजना विफल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में टीम स्पिरिट के साथ काम करें। नई डाइट रेजीम शुरू कर सकते हैं। गृहिणियां हाथ कसकर घर का बजट बनाएंगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से मुलाक़ात के लिए अच्छा दिन है। ये मुलाक़ात मनोरंजक रह सकती है। रोमांस में रोमांच बना रहेगा, प्रेमीजन को उनका मनपसंद उपहार दे सकते हैं। शुभ अंक - 17 शुभ रंग - हल्का नारंगी कुंभ किसी से उपहार या नक़दी की उम्मीद रख सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिरता प्राप्त करने की आवश्यकता है। होममेकर्स को हाथ कसकर बजट बनाने से लाभ होगा। शहर से बाहर यात्रा के लिए जा सकते हैं। यात्रा शांत व राहत भरी रहेगी। नया वाहन ख़रीदने के लिए शुभ दिन है। अपने प्रति दूसरों की राय को लेकर तनाव में आ सकते हैं। लव लाइफ़ शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। शुभ अंक - 6 शुभ रंग - रोज़ी ब्राउन मीन आपकी कमाई बहुत अच्छी है इसलिए ख़रीदारी करने से भी नहीं चूकेंगे। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स के साथ थोड़ी कठोरता से काम लेना पड़ सकता है। मानसिक तनाव कम होगा। मन को स्थिर कर पाने में सफल रहेंगे। निर्धारित दिनचर्या के बल पर अच्छी फिगर पाना मुमकिन है। साझेदार के साथ बहस में न उलझें। छात्रों को सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवन साथी आपके साथ अंतरंग पल बिताने के लिए तैयार है। शुभ अंक - 5 शुभ रंग - तोतिया हरा


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...