Wed, Apr 17, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 27 जून 2021

Written by  PTC NEWS -- June 27th 2021 12:01 AM -- Updated: June 26th 2021 10:23 PM
आज का राशिफल 27 जून 2021

आज का राशिफल 27 जून 2021

Forecast for 27th June 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष कार्यक्षेत्र में जिस किसी काम को आपने पूरा किया है उसका परिणाम शानदार रहेगा। पढाई के क्षेत्र में बढे हुए काम को पूरा करने के लिए अपना पुराना तरीका बदलना होगा। समाजिक क्षेत्र में अपना बढता हुआ दायरा देखकर आप उत्साहित मूड में रहने वाले हैं। किसी बड़े लक्ष्य को हासिल करन के लिए आपको किसी के मदद की आवश्यकता होगी। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : कॉफी वृष किसी नई खरीददारी से आपकी खुशी सातवें आसमान पर रहने की संभावना है। परिवार के लोगों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताना आपसी लगाव बढाएगा। आपमें से कुछ लोग आज सट्टेबाजी या स्टॉक में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। सेहत के स्तर पर चल रही किसी तरह की समस्या अब जल्द ही दूर हो जाएगा। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : इंडिगो मिथुन पढाई के क्षेत्र में आप अपने समय का सही प्रबंधन करने में सफल रहने वाले हैं। मानसिक रुप से थोड़ी परेशानी रहेगी,इससे निकलने का रास्ता तलाशना होगा। प्रोफेशनल स्तर पर किसी तरह का रिस्क लेने से बचें,क्लाइंट कम हो सकता है। समय आने पर उनका धन्यवाद करना न भूलें जिसने आपके लिए कुछ किया है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : सफेद कर्क प्रोफेशनल क्षेत्र में आप अपने परिणाम से आज बॉस को प्रभावित कर सकते हैं। किसी समाजिक समारोह में आपको खूब मस्ती करने का मौका मिलने वाला है। किसी से उधार ली गई रकम समय से वापस करने में कामयाब हो सकते हैं। छोटे से वेकेशन को थोड़ा बढाया जा सकता है,इससे कोई परेशानी नहीं होगी। करियर के क्षेत्र में आगे बढने का अनुकूल समय है ,अपना प्रयास जारी रखें। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : हल्का नीला सिंह बॉस के किसी निजी मामले का काम कर आपको उसकी प्रतिक्रिया के लिए इंतजार रहेगा। किसी तरह के प्रलोभन का विरोध करने और पढाई में लगे रहने का परिणाम मिलने वाला है। खर्च को लेकर सख्त रवैया नहीं रखेंगे तो दोस्तों द्वारा इसका फायदा उठाया जा सकता है। कार्यस्थल के किसी कार्यक्रम का खाली समय आप अपना काम पूरा करने में लगाने वाले हैं। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : एक्वा ग्रीन कन्या कार्यक्षेत्र में अपने किसी काम से सीनियर के प्रभावित करने में सफल रहेंग। परिवार के लोगों के बीच चल रही गलतफहमी दूर हो जाने वाली है,निश्चिंत रहें। यदि अपने काम के ध्येय को अच्छे से समझ जाएंगे तो काम आसान हो जाएगा। जैसे जैसे समाजिक क्षेत्र में घुलने का मौका मिलेगा आपको काम में मजा आएगा। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : मेटालिक ब्लू तुला प्रोफेशनल स्तर पर फिर से आपके अनुकूल माहौल बन रहा है,बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। पढाई के क्षेत्र में आप अपनी क्षमता साबित कर सकते हैं,कमियों को दूर कर सकते हैं। जिस किसी काम को घर में रहकर करना चाह रहे संभव नहीं होगा,विकल्प तलाश लें। समाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ रही है, ऐसे कामों में आपकी दिलचस्पी बढेगी। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : नारंगी वृश्चिक आप में से कुछ लोगों को अपनी पुरानी गाड़ी बेचने पर अच्छा दाम मिल जाने वाला है। किसी को उसके हक से वंचित न करें आपके उपर वापस उसका प्रभाव पड़ सकता है। आज प्रॉपर्टी डील से आपको बड़ी आमदनी होने की उम्मीद है,आत्मविश्वास बनाए रखें। अपनी असावधानी के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है,सावधान रहना होगा। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : पिच धनु आज शॉपिंग का क्रेज आपको व्यस्त रख सकता है,दोस्तों के साथ शॉपिंग पर जाने वाले हैं। प्रोफेशनल स्तर पर आपके लिए महत्व रखने वाले इंसान को खुश करने का प्रयास करेंगे। आप में से कुछ लोगों का जल्द ही किसी बड़ी कंपनी में कैंपस सेलेक्शन होने की उम्मीद है। सेहत को लेकर किसी तरह की लापरवाही से बचें,आज आपके उपर भारी पड़ सकता है। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : कॉफी मकर प्रोफेशनल स्तर पर आज आप किसी बड़ी जिम्मेदारी से सफलतापूर्वक मुक्त हो सकते हैं। शेप में बने रहना आपकी पहली प्राथमिकता बनने वाली है,इसका कोई रास्ता निकालेंगे। गॉशिप मौंगर से बचकर रहना जरुरी होगा,किसी परिवारिक झमेले में फंस सकते हैं। आर्थिक स्तर के किसी मामले को लेकर आपको थोड़ी परेशानी रहेगी,धैर्य से काम लें। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : हल्का नीला कुंभ लाइफस्टाइल में बदलाव और आत्मसंयम से आपकी फिटनेस पर काफी फर्क पड़ेगा। परिवार में माहौल शांतिपूर्ण और साकारात्मक बना रहेगा,जरुरी सहायता मिल सकता है। लंबी यात्रा पर जाने के लिए किसी इंसान का साथ मिल जाना सफर को रोचक बनाएगा। किसी प्रॉपर्टी डील को हासिल करने के लिए आपको कठिन प्रतियोगिता से गुजरना होगा। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : फिरोजा मीन आप किसी तीर्थ यात्रा पर निकलने का प्लान बना सकते हैं,इस यात्रा से सुकून मिलेगा। सेविंग पर जोर बढाने के लिए प्रयास करते रहेंगे। आर्थिक स्तर उंचा होने की उम्मीद है। अच्छे नेगोशिएशन स्किल से किसी के हाथ गया सौदा आप अपनी झोली में डाल सकते हैं। वर्कआउट करने वालों के लिए कभी कभी घर पर आराम करना भी जरुरी होता है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : सफेद


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...