Tue, Apr 23, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 28 मई, 2020

Written by  PTC NEWS -- May 28th 2020 12:01 AM -- Updated: May 27th 2020 09:53 PM
आज का राशिफल 28 मई, 2020

आज का राशिफल 28 मई, 2020

Forecast for 28th May 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष किसी सामाजिक काम के लिए पैसों का इंतज़ाम करने में सफल होंगे। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम ज़रूर करें। परिवार में चल रही गतफहमियों से बचकर रहने की कोशिश करें। किसी घर या प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए पैसों की बचत करने की सोचेंगे। किसी सहकर्मी को लेकर आपका शक गलत साबित होगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अपने साथी को उपहार देने से रिश्ता मज़बूत होगा। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – पर्पल वृषभ धन संबंधित मामलों को लेकर चली आ रही आशंकाएं दूर होंगी। समय पर मिली किसी सहकर्मी की मदद से चीज़ें संभालेंगे। पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। शहर से बाहर रह रहें किसी रिश्तेदार से बात कर अच्छा महसूस करेंगे। किसी घर या अपार्टमेंट को खरीदने की सोचेंगे। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के लिए मेहनत करते रहें। प्रेम संबंधों में पहल करने का निर्णय ले सकते हैं। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – आसमानी मिथुन आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। स्वस्थ विकल्प अपनाने से सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी आपके विचारों का समर्थन करेगा। सीनियर्स के सामने अपने विचार रखने का मौका मिल सकता है। प्रॉप्रर्टी खरीदने और बेचने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में एकाग्रता की कमी के चलते समस्या हो सकती है। किसी को अपने बातचीत कौशल से प्रभावित करने में सफल होंगे। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – सफेद कर्क किसी काम के लिए अतिरिक्त पैसा देना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर किसी काम के लिए सीनियर्स को मनाने में सफल होंगे। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। घरेलू मोर्चे पर किसी उत्सव में हिस्सा लेकर उत्साहित महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी संबंधित किसी विवाद में सफलता मिलेगी। शैक्षणिक मोर्चे पर अपने प्रतिद्वंदियों पर नज़र रखें। अपने साथी को किसी हंसी मज़ाक का हिस्सा ना बनाएं। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – लेमन सिंह आय के नए साधन खोजने में सफल होंगे। किसी छुट्टियों के पास होने की संभावना है। स्वस्थ खानपान और नियमित व्यायाम से फिट और ऊर्जावान रहेंगे। घर के कामों में मदद कर धन्यवाद की उम्मीद ना करें। कोई नया अधिग्रहण खास लोगों के साथ रहने का उद्देश्य पूरा करेगा। विदेश में पढ़ाई को लेकर धन संबंधित समस्या हो सकती है। किसी को आकर्षित करने में सफल हो सकते हैं। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – मजेंटा कन्या शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पेशेवर मोर्चे पर कई मोके मिल सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत अपनाएं। जीवनसाथी किसी महत्वपूर्ण के साथ मुलाकात कराने में मदद करेगा। उचित घर की तलाश कर रहे लोग नई जगह शिफ्ट हो सकते हैं। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय कठिन रहेगा। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – क्रीम तुला भारी छूट के चलते किसी महंगी चीज़ की खरीददारी कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा किया गया कोई बदलाव जल्द लागू होगा। नियमित व्यायाम करने का असर सेहत पर दिखाई देगा। परिवार के साथ प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में व्यस्तता कम होने के चलते ब्रेक लेने का मौका मिलेगा। विवाह का कोई प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – केसरिया वृश्चिक अपने सहकर्मियों से काम कराने के लिए प्रोत्साहित करने की ज़रूरत है। देर रात गतिविधियों पर अंकुश लगाना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों से जुड़े लोग पैसों का इंतज़ाम करने में सफल होंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का योजना बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी की किसी डील की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। प्रेम संबंधों में कोई आपकी भावनाओं को समझेगा। शुभ अंक – 12 शुभ रंग – पीला धनु दोस्त और एसोसिऐट्स आर्थिक रुप से आपकी मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। किसी की देखरेख में ही वज़न कम करने की कोशिश करें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। घर के लिए किसी महंगी चीज को खरीदने के लिए मोलभाव करेंगे। पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा रहेगा। आपका साथी आपको अधिक प्रेम दिखा सकता है। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – वॉयलेट मकर आर्थिक स्थिति मज़बूत होने से जीवनशैली के स्तर में सुधार होगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के सफल निष्कर्ष तक पहुंचाने की संभावना है। सेहमंद रहने के लिए ज़रूरी सावधानियां लेते रहें। किसी की मीठी-मीठी बातों में आने से बचें। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की योजना बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। किसी की मदद कर उसका विश्वास जीतने में सफल होंगे। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – मेटैलिक ब्लू कुंभ शेयर मार्केट में अंदाज़ा लगाने से बचने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रगति देखकर खुश होंगे। सेहत को लेकर व्यायाम करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी और बच्चों का स्नेह और सहयोग मिलेगा। काम को लेकर मीडिया से जुड़े लोग शहर से बाहर यात्रा पर जाएंगे। नए घर का काम जल्द ही पूरा होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – डार्क ग्रे मीन किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर किसी काम का लाभ उठाने का मौका मिलेगा। नियमित व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी। किसी लंबी यात्रा पर जाना थकानभरा साबित होगा। आध्यात्मिक लोग जीवन में शांति और सुकुन महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देना लाभदायक साबित होगा। किसी रिलेशनशिप के लिए समय कठिन चल रहा है। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – पर्पल


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...