Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 28 जुलाई 2021

Written by  PTC NEWS -- July 28th 2021 12:01 AM -- Updated: July 27th 2021 10:25 PM
आज का राशिफल 28 जुलाई 2021

आज का राशिफल 28 जुलाई 2021

Forecast for 28th July 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष कई अलग अलग श्रोत से आमदनी होने के कारण वित्तीय स्तर पर मजबूती आने वाली है। सैलरी में बढोतरी की संभावना बन रही है,सेलिब्रेशन का माहौल रहने वाला है,तैयार रहें। जो लोग शेप में बने रहने के लिए प्रयास कर रहे उन्हें कुछ आसान टिप्स मिल सकता है। समारोह में बहुत सारे मेहमानों के आने की अपेक्षा रखने वालों को निराशा हो सकती है। आप अपने रुटिल लाइफ से समय निकालकर आज कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे वृष आज का दिन काफी रोमांचक रहेगा,समाजिक क्षेत्र में बहुत कुछ कर सकते हैं। किसी समारोह में आप आकर्षण का केंद्र बनने जा रहे हैं,उत्साहित महसूस करेंगे। आपके द्वारा किए गए कुछ काम से आपकी शोहरत बढने की उम्मीद दिख रही है। किसी मनोरंजक इंसान का साथ मिल जाने से आपकी यात्रा और रोचक हो जाएगी। प्रोफेशनल स्तर पर तय किया गया लक्ष्य प्राप्त कर पाना आसान नहीं लग रहा है। किसी लंबी बीमारी से निकले परिजन को आपके सपोर्ट की जरुरत हो सकती है। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : नीला मिथुन आपको अपना रास्ता तय करने से पहले कुछ समय बिताना पड़ सकता है। समाजिक क्षेत्र की भारी व्यस्तता के बाद कुछ सुकून भरे पल बिताने वाले हैं प्रोफेशनल मुद्दे पर सही निर्णय लेने से आपका रास्ता आसान हो सकता है। पढाई के क्षेत्र में मिले परिणाम से आपके संतुष्ट रहने की उम्मीद बन रही है। खर्च के मामले में आपको कुछ अभ्यास की जरुरत है,बचत सीखना होगा। जीवनसाथी के संग किसी घरेलू मुद्दे को लेकर बहस होने की संभावना है। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : सिल्वर कर्क आप जिस काम को करना चाहते हैं उसके लिए उर्जा एकत्रित करने में सक्षम रहेंगे। जिस काम के लिए आप पर भरोसा जताया गया है उसे समय रहते पूरा कर पाएंगे। कई श्रोतों से आमदनी होने के कारण पैसे को लेकर कोई समस्या नहीं रहने वाली है। सेहत के लिए किए जाने वाले किसी भी काम को नजरअंदाज करना सही नहीं होगा। किसी मेहमान के घर आने से परिवार में आनंद का माहौल रहेगा,जमकर मस्ती होगी। समाजिक क्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत का फायदा लेने का अनुकूल समय है। शुभ अंक : 22 शुभ रंग :सफेद सिंह मेडिकल और लीगल क्षेत्र में काम करने वालों को अच्छी आमदनी होने का संकेत है। आपने जो कुछ हासिल किया है उसके लिए आपको प्रशंसा और बधाई मिलने वाली है। सेहत के प्रति सचेत रहने की जरुरत है,इससे आने वाली समस्या से बचा जा सकेगा। परिवार में होने वाले समारोह में कई लोगों से सालों बाद मुलाकात का अवसर मिलेगा। आज आपको शार्ट नोटिस पर ऑफिसियल ट्रिप के लिए जाना पड़ सकता है,तैयार रहें। किसी प्रॉपर्टी का डील फाइनल करने से पहले उसके बारे में सही सा जान लेना जरुरी है शुभ अंक : 9 शुभ रंग : सैंडी ब्राउन कन्या किसी समस्या का समझदारी भरा समाधान केवल कुछ दिन ही राहत तो दे सकता है! सक्रिय जीवन शैली और संतुलित भोजन के जरिये आप दुबारा अपनी सेहत ठीक करेंगे। आश्चर्यजनक रुप से हुए आमदनी आपको उत्साहित रखने वाली है,दिल थाम कर बैठें। आप में से कुछ लोग शहर से बाहर कोई ट्रिप प्लान करने वाले हैं,जमकर मस्ती करेंगे। आप जल्द ही नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं,काफी व्यस्तता के बावजूद उत्साहित रहेंगे। समाजिक क्षेत्र में मिलने वाले व्यक्तियों को लेकर आपको थोड़ा चूजी बनने की जरुरत है। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : डार्क परपल तुला आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है,आमदनी का कोई जरिया मिल सकता है। समाजिक क्षेत्र में आपकी अहमियत बढ रही है,किसी समारोह में मुख्य अतिथि मजर आएंगे। आपके जीवन में होने वाली कोई घटना आपको इश्वर के प्रति और निष्ठावान बना सकता है। आर्थिक रुप से संपन्न रहने की उम्मीद है,किसी खास इंसान पर बेझिझक पैसा लुटा सकेंगे। फिटनेस के लिए अपनाए गए मूलमंत्र का फायदा जल्द ही आपको मिलने की उम्मीद है। परिवार के किसी सदस्य के साथ हुए गलतफहमी घर का पूरा माहौल बिगाड़ सकती है। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : डार्क ग्रे वृश्चिक पढाई के क्षेत्र में सुधार होने की कुछ संभावना है,बशर्ते आप अपेक्षित प्रयास करें। किसी ऐसे स्किम में पैसा लगाने से बचें जो पहली नजर में ही संदिग्ध लग रहा है। हेल्थ कांसस लोगों का ग्रुप ज्वाइन करना आपकी फिटनेस में नजर आने वाला है। अपने आराम या सुविधा के लिए किसी के साथ भी स्वार्थी व्यवहार कर सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि घर में सौहार्द बना रहे तो आपको कई आदत छोड़नी होगी। समाजिक क्षेत्र में पहचान बनाने के लिए आप विभिन्न गतिविधियों में शामिल रहेंगे। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : बैंगनी धनु किसी को आपके सहायता की जरुरत पड़ने वाली है,उसे निराश नहीं कर सकते। पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद नजर आ रही है,उत्साहित रहेंगे। आप व्यायाम की दिनचर्या का हर हाल में पालन करते हैं, निश्चित ही लाभ मिलेगा। जिस किसी को आप दिल ही दिल में पसंद करते हैं उससे मुलाकात की संभावना है। कोई करीबी अपनी मर्जी से आपके लिए आगे बढकर कुछ करने का प्रयास करेगा। फोकस की कमी का असर आपके काम में नजर आएगा,बॉस का गुस्सा झेलना पड़ेगा। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे मकर आज हो जाने वाला कोई फालतू का खर्च आपका मूड अपसेट कर सकता है। प्रोफेशनल क्षेत्र में लगातार अच्छा परिणाम देते रहने से लक्ष्य हासिल कर सकेंगे। योगा और मेडिटेशन में दिलचस्पी बढने की उम्मीद है ,इसका लाभ नजर आएगा। परिवार के किसी नौजवान को सही सलाह मिलने से वो कुछ अच्छा कर पायेगा। आप में से कुछ लोग एक शानदार ट्रिप के लिए जान वाले हैं,इसका खूब मजा लेंगे। आज प्रॉपर्टी से जुड़े किसी जटिल समस्या को किसी और दिन के लिए टाल सकते हैं। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन कुंभ आप में से कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति में संतोषजनक ढंग से सुधार हो सकता है। अपने कारोबार का कोई नया ऑफिस या ब्रांच बनाना लकी साबित होने वाला है। योगा या एरोबिक्स क्लास ज्वाइन कर शानदार सेहत और फिटनेस का आनंद लेंगे। आज आपको किसी रिश्तेदार के यहां जाने के लिए मनाया जा सकता है,तैयार रहें। ड्राइव करते समय अपना ध्यान कहीं और भटकने न दें,सितारे प्रतिकूल दिख रहे। प्रॉपर्टी डीलर या डेवलपर थोड़े समय के लिए व्यापार में मंदी का सामना करेंगे।। पढाई के क्षेत्र में किसी खास परीक्षा की तैयारी में मशगूल रहने की उम्मीद है। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : लेमन मीन किसी अनअपेक्षित श्रोत से मोटी आमदनी होने से आर्थिक स्तर उंचा होने वाला है। प्रोफेशनल क्षेत्र में किसी खास काम के लिए सीनियर आप पर भरोसा जता सकता है। एक मामूली समस्या जो लंबे समय से परेशान कर रहा था अब घरेलू नुस्खे से दूर होगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ मतांतर होने की संभावना है,अपने गुस्से पर काबू रखें। दोस्तों की तरफ से ट्रिप पर चलने का आग्रह हो सकता है,बिना पूरी बात जाने हां नहीं करें। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : सिल्वर


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...