Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 28 जून 2021

Written by  PTC NEWS -- June 28th 2021 12:01 AM -- Updated: June 27th 2021 10:21 PM
आज का राशिफल 28 जून 2021

आज का राशिफल 28 जून 2021

Forecast for 28th June 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com Url: http://www.premastrologer.com मेष आज आप किसी करीबी के यहां जाकर कुछ दिन रहने का प्लान कर सकते हैं,तैयार रहें। पढाई के क्षेत्र में अनुकूल समय रहने वाला है,आपको अपेक्षित सफलता मिल सकती है। प्रोफेशनल क्षेत्र में प्रतिद्वंदि के सामने कोई बात करने से परहेज करें चुगली की संभावना है। यदि आप समझदार हैं तो वर्तमान परिस्थिति में किसी से उलझने का प्रयास नहीं करेंगे। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : नारंगी वृष किसी सभा में अपने हुनर को प्रदर्शित कर अपनी उपस्थिति का एहसास दिल सकते हैं। किसी करीबी से मिला सरप्राइज गिफ्ट आपके दिल को छू लेने वाला है,भावुक हो सकते हैं। ट्रैवल के शौकिन लोग कहीं लंबी यात्रा का प्लान करेंगे सफर रोमांचक रहने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी के मामले में ज्यादा हड़बड़ाहट दिखाने से बचें ,जल्दबाजी में गलती की संभावना है। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : नारंगी मिथुन किसी के साथ यात्रा पर चलने के ऑफर मना करना सही नहीं ,रोमांच के लिए तैयार रहें। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए अच्छी बार्गेनिंग करने में सफल रहेंगे,बात बन सकती है। पढाई के क्षेत्र में अपने वर्तमान प्रदर्शन से संतुष्ट रहने की उम्मीद है,गति बनाए रखना होगा। आज आपके लिए परिवार के किसी सदस्य के आग्रह को अनसुना करना ही सही रहेगा। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : परपल कर्क शादीशुदा जींदगी अच्छी रहने वाली है,आपसी प्रेम और समझदारी रिश्ते को मजबूती देगा। आपकी वित्तीय स्थिति शानदार रहने की उम्मीद है,आमदनी का नया जरिया मिल सकता है। फिट और उर्जावान रहने के लिए आप जरुरी सभी कदम उठाएंगे,इसका परिणाम मिलेगा। प्रोफेशनल स्तर पर अपनी जगह बनाना आसान नहीं लग रहा,लेकिन दृढता से बात बनेगी। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : मरुन सिंह आपने जिस काम की जिम्मेदारी ली है उसे पूरे जुनून और लगन के साथ पूरा कर सकेंगे। पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है,आर्थिक स्तर मजबूत हो सकता है। पढाई के क्षेत्र में कोई बड़ी खुशखबरी आपका इंतजार कर रही है,दिल थाम कर बैठें। फिट रहने के लिए आपका आत्मविश्वास से पूर्ण अनवरत मेहनत रंग लाने वाली है। शुभ अंक : 17 शुभ रंग :लेमन कन्या कार्यक्षेत्र में मिली जिम्मेदारी को निभा नहीं पा रहे बेहतर होगा कि इसे स्वीकार करें। पढाई के क्षेत्र में आप अपनी रफ्तार और क्षमता के अनुसार ही शेड्यूल रख सकते हैं। किसी तरह की स्किन समस्या से निपटने के लिए घरेलू नुस्खा कारगर साबित होगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार आपके मन में सकता है,इस दिशा में कदम बढाएंगे। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : बैंगनी तुला आप सबके साथ संपर्क और निकटता बनाए रखने के लिए अपने घर गेट टुगेदार रखने वाले हैं। आपका बिजनेस ट्रिप सफल रहने वाला है,कोई बड़ा सौदा फाइनल होने की उम्मीद दिख रही है। प्रोफेशनल स्तर पर आपको किसी बड़ी परियोजना के लिए चुना जाने वाला है, तैयार रहिए । आर्थिक स्तर पर हो रही उन्नति आपको निवेश के लिए खुलकर सोचने की आजादी दे सकता है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : मेटालिक ब्लू वृश्चिक प्रोफेशनल स्तर पर जिनसे आपका काम बनने वाला है उसे प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। लंबे समय से परेशान कर रही कोई शारीरिक समस्या अब जल्द ही दूर हो जाने की उम्मीद है। परिवार में शांति और सौहार्द कायम रहने वाला है,इससे मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। पुश्तैनी संपत्ति आपके नाम पर कर दिए जाने की संभावना बन रही है,जश्न के लिए तैयार रहें। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : पीला धनु प्रोफेशनल स्तर पर जिस काम की जिम्मेदारी दा गई है,उसे पूरे दिल से निभाने का प्रयास करेंगे। पढाई के क्षेत्र में आपका ध्यान अपनी कमजोरी को दूर करने पर एकाग्र रहेगा,इसे दूर कर सकेंगे। कहीं से आपको लंबे इंतजार के बाद बड़ा पेमेंट मिल सकता है,इसे लेकर उत्साहित रहने वाले हैं। किसी व्यक्तिगत मामले को लेकर आपकी सलाह परिवार के नौजवान को प्रभावित कर सकती है। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : नारंगी मकर प्रोफेशनल स्तर पर अपनी जिम्मेदारी शानदार तरीके से निभा कर अपनी खास जगह बनाएंगे। पढाई के क्षेत्र में आप एक उभरता हुआ सितारा साबित हो सकते हैं,परिश्रम से पीछे नहीं हटेंगे। आज आपके परिवार में बहुत कुछ खास होने वाला है,उत्साह और रोमांच के लिए तैयार रहें। प्रॉपर्टी खरीदने का जो विचार लंबे समय से मन में हैं अब उस दिशा में प्रयास शुरु कर सकते हैं। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : ऑलिव ग्रीन कुंभ दोस्तों के साथ शाम के आयोजन में शामिल होना कठिन लग रहा है,कुछ और विकल्प दखें। जिस किसी भरोसे के साथ आपको ऑफिसियल ट्रिप पर भेजा गया उसमें सफल हो सकते हैं। आप जिस प्रॉपर्टी को सेल करने का प्रयास कर रहे हैं उसके सीमित ग्राहक रहने के संकेत हैं। पढाई के क्षेत्र में आप अपने परिश्रम से किसी बड़े काम को आसान बनाने में सक्षम रहेंगे। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : रोजी ब्राउन मीन ऑफिसियल ट्रिप पर विदेश जाने की संभावना है,बड़ा डील फाइनल हो सकता है। परिवार से दूर रहने वालों को किसी समारोह के बहाने घर आने का मौका मिलेगा। वित्तीय स्तर पर आपकी किस्मत चमकने वाली है, आमदनी में बढोतरी हो सकती है। जिन लोगों ने हाल में किसी कंपनी का फ्रेंचाइजी लिया है उनका काम गति पकड़ेगा। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : परपल


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...