Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 28 मई 2021

Written by  PTC NEWS -- May 28th 2021 12:01 AM -- Updated: May 27th 2021 10:40 PM
आज का राशिफल 28 मई 2021

आज का राशिफल 28 मई 2021

Forecast for 28th May 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma & Manisha Koushik (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष (मार्च 21 - अप्रैल 20) दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। लाभप्रद डील से धनराशि मिलने की संभावना है। कुछ लोग प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। व्यवसाय की बढ़ोतरी के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। परीक्षा में सफलता पाने के लिए पढ़ाई में बदलाव लाने होंगे। बदलते मौसम में स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पेशेवर जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जिनसे आप मन ही मन प्रेम करते हैं, उनकी ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। लकी नंबर: 6 लकी कलर: गहरा हरा वृषभ (अप्रैल 21 - मई 20) परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। लंबी यात्रा करने से पहले पूर्णतः तैयारी कर लें। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। लव लाइफ में पार्टनर के साथ अनबन होने की संभावना है। सोशल सर्कल में पुराने मित्रों के साथ दिन अच्छा व्यतीत होगा। बदले हुए परिवेश का असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता की आवश्यकता होगी। लकी नंबर: 22 लकी कलर: गहरा ग्रे मिथुन (मई 21 - जून 21) पैतृक संपत्ति आपके पक्ष में होने के संकेत हैं। लव लाइफ को थ्रिलिंग बनाने के लिए प्रयत्न करने होंगे। आप अपने आप को पहले से ज्यादा स्वस्थ महसूस करेंगे। पेशेवर जीवन में आपकी मेहनत का असर आपके इन्क्रीमेंट पर पड़ेगा। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ एडवेंचर ट्रिप पर जाने के योग बन रहे हैं। परिवार में चल रहे विवादों को समझदारी से सुलझाने की आवश्यकता है। आय के नए विकल्प मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। लकी नंबर: 18 लकी कलर: पर्पल कर्क (जून 22 - जुलाई 22) कुछ लोग प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। पार्टनर को मन की बात कहने से ना हिचकिचाएं। व्यवसाय की बढ़ोतरी के लिए विदेश यात्रा संभव होगी। गृहिणियां घर में सजावट में अपना समय व्यतीत करेंगी। लंबे समय बाद रुकी हुई धनराशि मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। अच्छे प्रदर्शन से विद्यार्थियों को मनचाही नौकरी मिलने के संकेत हैं। लकी नंबर: 15 लकी कलर: क्रीम सिंह (जुलाई 23 - अगस्त 23) विद्यार्थी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार के साथ घूमने जाने के योग बन रहे हैं। पुराने दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। स्वस्थ बने रहने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। कुछ लोगों का नया घर खरीदने का सपना का पूरा होगा। पेशेवर जीवन में नए प्रोजेक्ट को बारीकी से हैंडल करना होगा। पार्टनर के साथ एकांत में समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक तंगी के चलते कुछ लोगों को मानसिक तनाव हो सकता है। लकी नंबर: 4 लकी कलर: पर्पल कन्या (अगस्त 24 - सितम्बर 23) वर्कप्लेस पर आलस्य से दूरी बनाए रखनी होगी। दोस्तों के साथ लॉन्ग-ड्राइव पर जाने की संभावना है। फिजूलखर्च बढ़ने पर भी आर्थिक स्थिति संभली हुई होगी। प्रॉपर्टी में किए निवेशों से अच्छे रिटर्न मिलने के संकेत हैं। कुछ लोगों को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। लव लाइफ में पार्टनर पर आंख मूंद कर विश्वास करने से बचें। परिवार के साथ समय व्यतीत करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। लकी नंबर: 3 लकी कलर: लेमन तुला (सितम्बर 24 - अक्टूबर 23) परिवार में बड़ों के साथ अनबन करने से बचें। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगे। लंबे समय बाद पार्टनर के साथ घूमने जाने के योग बन रहे हैं। आउटडोर गेम्स में हिस्सा लेने से आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। नए घर के निर्माण से जुड़े कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आप निजी जीवन और पेशेवर जीवन में तालमेल बनाने में सफल होंगे। पारिवारिक समारोह के आयोजन के चलते आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। लकी नंबर: 3 लकी कलर: रोजी ब्राउन वृश्चिक (अक्टूबर 24 - नवंबर 22) परिवारवाले आपका हर कार्य में समर्थन देंगे। किसी कारणवश यात्रा को टालना पड़ सकता है। नए घर के निर्माण के कार्य समाप्त होने की संभावना है। संदिग्ध स्कीम में निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लें। पार्टनर के साथ कैंडल-लाइट डिनर पर जाने की संभावना है। पेशेवर जीवन में आप अपनी कार्यशैली से सबको इंप्रेस कर लेंगे। निजी जीवन में लिए गए निर्णय आपके लिए कारगर साबित होंगे। ट्रेनर की सलाह पर की गई एक्सरसाइज स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगी। लकी नंबर: 2 लकी कलर: आसमानी नीला धनु (नवंबर 23 - दिसंबर 21) स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा संभव होगी। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी के लिए निकले युवा नए शहर में एडजस्ट कर लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की मेहनत और लगन रंग लाएगी। कुछ लोग नई स्कीम्स में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। पार्टनर के साथ बिताए समय की यादें आपका मन तरोताजा कर देगी। वर्कप्लेस पर दिए गए आपके सुझाव कंपनी के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। लकी नंबर: 6 लकी कलर: गहरा हरा मकर (दिसंबर 22 - जनवरी 21) मित्रों के साथ वेकेशन पर जाने के योग बन रहे हैं। परिवारवाले आपके निर्णय का समर्थन नहीं करेंगे। प्रॉपर्टी में किए गए निवेशों से संतोषजनक रिटर्ंस मिलेंगे। व्यावसायिक जीवन में आपके कार्य सुचारु रुप से समाप्त होंगे। वर्कप्लेस पर प्रमोशन या इंक्रीमेंट मिलने में समय लग सकता है। नियमित एक्सरसाइज का सकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। जिनसे आप प्रेम करते हैं उनकी ओर से सकारात्मक जवाब मिलने के संकेत हैं। लकी नंबर: 17 लकी कलर: मैटेलिक ब्लू कुम्भ (जनवरी 22 - फरवरी 19) लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आने के संकेत हैं। नए घर में शिफ्ट होने के लिए समय अनुकूल है। पुराने निवेशों से अच्छे रिटर्ंस मिलने की संभावना है। परिवार में कार्यक्रम के आयोजन में आप व्यस्त रहेंगे। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ की गई यात्रा आनंदमय होगी। सोशल सर्कल में किए गए अच्छे कार्य के लिए आपको प्रशंसा मिलेगी। आय के नए स्रोतों से मिल रही धनराशि से आर्थिक स्थिति मजबूत बन जाएगी। फिट रहने के लिए नियमित एक्सरसाइज रूटीन फॉलो करने की आवश्यकता होगी। लकी नंबर: 9 लकी कलर: सफेद मीन (फरवरी 20 - मार्च 20) घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। लव लाइफ में मतभेदों को ख़त्म करना होगा। अनिश्चित स्रोतों से धनराशि मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी की खरीदी या बिक्री आपके हित में होने की संभावना है। किसी पर्यटक स्थल पर परिवार के साथ जाने का अवसर मिलेगा। वर्कप्लेस पर आलस्य को छोड़कर अपने कार्य समाप्त करने होंगे। नियमित रूटीन और संतुलित आहार से आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लकी नंबर: 18 लकी कलर: पर्पल


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...