Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 28 नवंबर 2020

Written by  PTC NEWS -- November 28th 2020 12:04 AM -- Updated: November 27th 2020 10:47 PM
आज का राशिफल 28 नवंबर 2020

आज का राशिफल 28 नवंबर 2020

Forecast for 28th Nov 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। लाभ कमाने वाला दिन साबित होगा। किसी काम में आपके प्रदर्शन की सीनियर्स तारीफ करेंगे। सैलरी में बढ़ोत्तरी की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर किसी सीनियर से निजी बात करने के लिए समय उपयुक्त है। सामाजिक मोर्चे पर आपके मददगार स्वभाव की सभी तारीफ करेंगे। अपने साथी के करीब आने से रिश्ते मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ब्लू वृषभ- लोन का इंतज़ाम करने में सफल होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहतमंद रहने के लिए जंक फूड का सेवन ना करें। परिवार के किसी बुज़ुर्ग को चतुराई से संभालना होगा। सामाजिक मोर्चे पर सभी आपके मददगार स्वभाव की तारीफ करेंगे। किसी को दिया पैसा वापिस मिल सकता है। आपके साथी के साथ आपके रिश्ते मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – रोज़ी ब्राउन मिथुन- आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़ा लेन-देन ना करें। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना मज़ेदार रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोग इंटरव्यू के लिए अच्छे से तैयारी करें। अपनी मेहनत से किसी प्रोजेक्ट को करने में सफल होंगे। सामाजिक मोर्चे पर लोगों से मिलने-जुलने के लिए दिन अच्छा है। धार्मिक गतिविधियों में दिलचस्पी बढ़ सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताना का प्रबंध कर लेंगे। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – पर्ल व्हाइट कर्क- सामाजिक मोर्चे पर लोगों से मिलजुल कर अपना दायरा बढ़ा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी से अच्छे रिटर्नस मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। नए लोगों के मिलने से दोस्ती का दायरा बढ़ेगा। सेहतमंद रहने के लिए प्रयास करने होंगे। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – ऑफ व्हाइट सिंह- कार्यक्षेत्र पर आगे बढ़कर ज़िम्मेदारियां लेना सीखें। पढ़ाई में छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। धन लाभ के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। टीवी स्टार्स को नया प्रोजेक्ट पाने के लिए इंतज़ार करना होगा। सफलता पाने के लिए सही समय का उपयोग करना सीखें। गृहणियां घर में बदलाव की सोच सकती हैं। चोरी छिपे अपने साथी से मिलते समय सतर्क रहें। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – पीच कन्या- कार्यक्षेत्र पर कोई आपसे फेवर की उम्मीद करेगा। कार्यक्षेत्र पर एक रुटीन में काम करने में सफल होंगे। कभी-कभी अपनी सलाह अपने पास रखना सही होता है। जीवनशैली में किए गए बदलाव का सेहत पर सकारात्मक असर पड़ेगा। कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाने के लिए दिन सही है। किसी प्रतिष्ठित काम के लिए चुनाव हो सकता है। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – सफेद तुला- निवेश का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर आपके मेहनत को पहचान मिलेगी। पेशेवर मोर्चे पर आपके प्रयासों की सभी तारीफ करेंगे। अच्छी आय से जीवनशैली में सुधार होगा। किसी काम को ज़िम्मेदारी से करने की तारीफ होगी। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। अपनी बातों से अपने साथी का मूड अच्छा करने में सफल होंगे। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – टरक्वॉइश वृश्चिक- कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन से आगे रहने में सफल होंगे। सामाजिक मोर्चे पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में किसी करीबी के विवाह के योग बन रहे हैं। घर की साफ-सफाई करने के लिए दिन अच्छा है। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – आइवरी धनु- धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी काम की सभी तारीफ करेंगे। आपसी समझ के चलते रिश्ते मज़बूत होंगे। दूसरों के साथ गॉसिप करना मज़ेदार रहेगा। अचानक किसी रिश्तेदार के आने से अच्छा महसूस होगा। रिश्तों को मज़बूत करने के लिए अपने साथी को प्यार दिखाएं। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – क्रीम मकर- कोई सपना जल्दी ही पूरा हो सकता है। सामाजिक और पेशेवर मोर्चे पर प्रतिष्ठा में इज़ाफा होगा। व्यवसायिक मोर्चे पर कोई अच्छी डील पाने में सफल होंगे। खुद को तरोताज़ा करने के लिए काम से थोड़ा ब्रेक लेना अच्छा रहेगा। सामाजिक मोर्चे किसी चीज़ का आयोजन करने की सभी तारीफ करेंगे। गणित जैसे कठिन विषयों में सफलता के लिए मेहनत करें। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – हरे रंग के सभी शेड्स कुंभ- सामाजिक मोर्चे पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र पर शांत माहौल रहेगा। कोई अपने स्वार्थ के लिए आपको खुश करने की कोशिश करेगा। सामाजिक मोर्चे पर अपने प्रतिद्वंदी की सराहना करेंगे। किसी की खातिरदारी करने की सभी प्रशंसा करेंगे। आज प्रॉप्रर्टी के लेन-देन से जुड़ा कोई काम ना करें। प्रेम संबंधों में किए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – मजेंटा मीन- पढ़ाई में मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। सामाजिक मोर्चे पर लोगों को अपने पक्ष में करने में सफल होंगे। समय पर मदद के लिए सभी तैयार रहेंगे। दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलकर अच्छा लगेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के योग बन रहे हैं। फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। किसी का दिल दुखाने से बचें। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – ऑलिव ऑयल


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...