Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 29 मई, 2020

Written by  PTC NEWS -- May 29th 2020 12:01 AM -- Updated: May 28th 2020 10:26 PM
आज का राशिफल 29 मई, 2020

आज का राशिफल 29 मई, 2020

Forecast for 29th May 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष आर्थिक मोर्चे पर चुनौतियों को अच्छे से संभाल लेंगे। हाल ही में हुए किसी रहस्योद्घाटन से कार्यक्षेत्र पर अधिक फोकस होंगे। किसी समस्या के लिए जल्दी में कोई निदान ना दें। छुट्टियों पर किसी खूबसूरत घूमने का मौका मिल सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर कोई आपसे मदद मांग सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – गाढ़ा हरा वृषभ प्रतियोगिता में बने रहने के लिए अच्छी शुरुआत करनी होगी। जीवनशैली में किए गए बदलाव स्वास्थ्य के लिए अच्छे रहेंगे। अपने साथी पर अपने निर्णयों को थोपने की कोशिश ना करें। परिवार के साथ कहीं घूमने जाना स्थगित हो सकता है। धन संबंधित मामलों में किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। पढ़ाई को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – गाढ़ा हरा मिथुन फिज़ूलखर्चों पर रोक लगाने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। किसी सीनियर का निजी काम भी आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। अपने शुभचिंतक से दिल की बात कर अच्छा महसूस करेंगे। काफी समय बाद परिवार का कोई सदस्य वापिस आ सकता है। पढ़ाई को लेकर कुंठित महसूस कर सकते हैं। अपने साथी का आप पर विश्वास देखकर प्रोत्साहित महसूस करेंगे। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – आसमानी कर्क किसी काम को बारीकी से देखने की ज़रूरत है। मानसिक तनाव का सेहत पर असर पड़ सकता है। कोई दोस्त आर्थिक रुप से आपकी मदद करेगा। परिवार के किसी सदस्य का उत्साह देखकर सभी उत्साहित होंगे। पढ़ाई में आत्मविश्वास की कमी के कारण समस्या हो सकती है। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवनसाथी किसी समझौते के मूड में नज़र नहीं आएगा। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – मस्टर्ड सिंह पढ़ाई या व्यवसाय के लिए पैसों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। नौकरी में असंतोष के चलते नई संभावनाएं तलाशने की कोशिश करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए नियम से दिनचर्या का पालन करें। किसी नौजवान के साथ विशेष रिश्ता साझा करेंगे। कोई व्यक्ति आपकी संपत्ति पर सवाल खड़े कर सकता है। पढ़ाई को लेकर मेहनत करने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – केसरिया कन्या किसी के बिल का भुगतान करने से उत्सव का मज़ा दोगुना हो जाएगा। किसी प्रोजेक्ट को लेकर किसी के साथ संयुक्त ज़िम्मेदारी उठाएंगे। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत में सुधार के योग हैं। किसी खुशखबरी के मिलने से परिवार में खुशियों का माहौल होगा। परीक्षा में अनुमान लगाने से अच्छा मेहनत करें। व्यस्तता के बीच अपने साथी के लिए समय निकालने में सफल होंगे। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – सफेद तुला धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी। कोई सीनियर अधिकारियों के सामने आपकी तारीफ करेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ पुरानी यादें ताज़ा कर अच्छा लगेगा। परिवार आपके सपनों को पूरा करने में आपका समर्थन करेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को अच्छे दाम पर खऱीदने में सफल होंगे। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी की भावनाओं को समझेंगे। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – मेहंदी ग्रीन वृश्चिक अपनी वर्तमान आर्थिक स्थिति से संतुष्ट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर कोई भी रिस्क लेने से पहले अच्छे से विचार कर लें। सेहत में सुधार के संकेत हैं। व्यवसाय बढ़ाने के लिए किसी यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं। किसी की सलाह मानने से घर खरीदने का सपना जल्द पूरा होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – ब्रांज येलो धनु किसी बड़ी चीज़ की खरीददारी के लिए पैसा बचाने की सोच सकते हैं। करियर में कोई बड़ा मौका आपके हाथ लग सकता है। नियमित व्यायाम करने का असर सेहत पर दिखेगा। परिवार से दूर रह रहे लोगों को घर आने का मौका मिल सकता है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ी ज़रूरी दस्तावेज़ जल्दी ही पूरे होंगे। किसी विषय पर अपने ज्ञान से मुकाबला करना मुश्किल होगा। युवा जोड़े एक दूसरे के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – गोल्डन मकर निवेश को लेकर किसी की सलाह काफी लाभदायक साबित होगी। अतिरिक्त व्यवसाय कर रह लोग इसका विस्तार करने में सक्षम होंगे। बीमार व्यक्तियों की सेहत में सुधार होगा। किसी घर या अपार्टमेंट की खरीददारी कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी करीबी दोस्त के साथ खुशनुमा पल साझा करने का मौका मिलेगा। जीवन में दोबारा रोमांस वापिस लाने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – नारंगी कुंभ आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर अपना अधिकार स्थापित करने के लिए समय अच्छा है। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है। शैक्षणिक मोर्चे पर अपने प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में कुछ सकारात्मक संकेत मिलने से खुशी महसूस होगी। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – कॉफी मीन सोच समझकर पैसा खर्च करेंगे। बिजनेस को लेकर किसी व्यक्ति के संपर्क में रहना अच्छा होगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। परिवार में किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को अच्छे दाम पर खरीदने के लिए समय अच्छा है। अच्छी तैयारी के चलते पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आज आप मूड रोमांटिक रहेगा। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – वॉयलेट


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...