Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 29 मई 2021

Written by  PTC NEWS -- May 29th 2021 12:04 AM -- Updated: May 28th 2021 11:12 PM
आज का राशिफल 29 मई 2021

आज का राशिफल 29 मई 2021

Forecast for 29th May 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma & Manisha Koushik (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष (मार्च 21 - अप्रैल 20) नई जमीन या घर खरीदना संभव होगा। पैतृक संपत्ति आपके पक्ष में हो सकती है। कुछ लोगों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होने के संकेत हैं। परिवार में मतभेदों को समाप्त करने में आप सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अपना प्रदर्शन सुधारना होगा। वर्कप्लेस पर आपको अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभानी होंगी। नवविवाहित जोड़े एक दूसरे के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। लकी नंबर: 8 लकी कलर: फॉरेस्ट ग्रीन वृषभ (अप्रैल 21 - मई 20) लंबी यात्रा आनंदमय होगी। लव लाइफ उत्साहजनक बनी रहेगी। नए घर का पोजेशन मिलने की संभावना है। परिवार में किसी युवा के विवाह को लेकर चिंता बनी रहेगी। निजी और पेशेवर समस्याओं से समाधान मिलने के संकेत हैं। कॉम्पिटिशन में कुछ विद्यार्थी अपने प्रदर्शन से आगे बने रहेंगे। खेलकूद से जुड़े रहने से आपके स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ेगा। सोच-समझकर किए गए निवेशों से आर्थिक स्थिति मजबूत बन जाएगी। लकी नंबर: 5 लकी कलर: ऑलिव ग्रीन मिथुन (मई 21 - जून 21) पारिवारिक समारोह खुशियों से भरा होगा। पुराने निवेशों से अच्छे रिटर्न्स मिल सकते हैं। संतुलित आहार से स्वास्थ्य में अच्छा परिवर्तन आएगा। सिंगल व्यक्तियों की नई लव लाइफ शुरू होने के संकेत हैं। नए शहर में शिफ्ट होना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई के तरीकों में बदलाव लाना होगा। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ छुट्टियां बिताने का अवसर मिलेगा। सहकारियों के साथ मिलकर समय-सीमा में कार्य समाप्त करने होंगे। लकी नंबर: 15 लकी कलर: बैंगनी कर्क (जून 22 - जुलाई 22) प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझने के संकेत हैं। आय के नए स्रोतों से आर्थिक तंगी समाप्त होगी। परिवार में किसी युवा को लेकर आप चिंताजनक रहेंगे। पार्टनर को समय देने से लव लाइफ में नज़दीकियां बढ़ेंगी। नए जॉब या करियर के लिए आज का दिन मंगलमय होगा। पेशेवर जीवन में कुछ व्यक्तियों के लिए वर्क-लोड बढ़ जाएगा। डाइट में बदलाव से आपका शारीरिक और मानसिक तनाव दूर होगा। शहर से दूर की यात्रा डेली रूटीन से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होगी। लकी नंबर: 1 लकी कलर: सफेद सिंह (जुलाई 23 - अगस्त 23) लव लाइफ में घनिष्ठता बढ़ेगी। कुछ लोग नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। परिवारवालों के साथ मतभेदों से बचें। व्यवसाय के मामलों में समय अनुकूल है। लंबे समय से चल रहे आर्थिक विवाद सुलझ जाएंगे। नए डाइट प्लान से स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ेगा। पुराने मित्रों के साथ वेकेशन पर जाने के योग बन रहे हैं। अच्छे प्रदर्शन के चलते विद्यार्थियों को मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। लकी नंबर: 3 लकी कलर: गहरा हरा कन्या (अगस्त 24 - सितम्बर 23) फिजूलखर्ची पर रोक लगाना होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्याएं नहीं होंगी। प्रेम संबंधों के विवाह में बदलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति अस्थिर होने की संभावना है। किसी पर्यटक स्थल पर यात्रा करने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने से मन को शान्ति मिलेगी। वर्कप्लेस पर नए प्रोजेक्ट को समाप्त करने के लिए आप प्रेरित रहेंगे। लकी नंबर: 9 लकी कलर: ब्रॉन्ज़ येलो तुला (सितम्बर 24 - अक्टूबर 23) आर्थिक स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी। परिवार में तनाव का माहौल समाप्त होगा। प्रॉपर्टी में अच्छी डील मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों की मेहनत परीक्षाओं में रंग लाएगी। हेल्थी डाइट स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर दिखाएगी। लव लाइफ में पार्टनर को समय देने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वर्कप्लेस पर आपका कार्य करने का तरीका सीनियर्स को इंप्रेस करेगा। लकी नंबर: 5 लकी कलर: हर प्रकार के हरे रंग वृश्चिक (अक्टूबर 24 - नवंबर 22) लव लाइफ उत्साहजनक बनी रहेगी। वर्कप्लेस पर आलस्य से दूर रहना होगा। कुछ लोगों के नए शहर में ट्रांसफर होने की संभावना है। विवादित प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आसानी से सुलझ जाएंगे। विद्यार्थी अपने प्रदर्शन से परिजनों को गर्वान्वित करेंगे। परिवार के साथ वेकेशन पर जाने से मन तरोताज़ा हो जाएगा। आर्थिक तंगी को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नए हेल्थ क्लब से जुड़ने पर आपके स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ेगा। लकी नंबर: 11 लकी कलर: चॉकलेट धनु (नवंबर 23 - दिसंबर 21) लव लाइफ एक्ससिटिंग बनी रहेगी। आपको आय के नए विकल्प मिलेंगे। नवविवाहित जोड़ों की आपस में नज़दीकियां बढ़ेंगी। कुछ लोग लंबी बीमारी से छुटकारा पाने में सफल होंगे। आप ज़मीन या नया घर खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। विद्यार्थियों को कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। वर्कप्लेस पर सहकर्मियों की सहायता से रुके कार्य पूरे होंगे। लकी नंबर: 8 लकी कलर: फॉरेस्ट ग्रीन मकर (दिसंबर 22 - जनवरी 21) लव लाइफ में दूरियां आने की संभावना है। प्रॉपर्टी की खरीदी या बिक्री फायदेमंद होगी। सोशल नेटवर्किंग से आप लाभप्रद जॉब ढूंढ पाएंगे। पोषक आहार आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। नवविवाहित जोड़े एक दूसरे के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। परिवारवालों के साथ किसी पर्यटक स्थल पर यात्रा के योग बन रहे हैं। सोशल सर्कल में किसी अच्छे कार्य के लिए आप फंड जुटाने में सफल होंगे। लकी नंबर: 22 लकी कलर: इलेक्ट्रिक ग्रे कुम्भ (जनवरी 22 - फरवरी 19) लव लाइफ में स्थिरता आने के संकेत हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी। लॉन्ग-ड्राइव पर जाने से पहले पूरी तैयारी कर लें। आमदनी के नए विकल्प मिलने से आर्थिक स्थिति संभल जाएगी। प्रॉपर्टी के मामलों में अपने निर्णय स्वयं लेने की आवश्यकता होगी। निजी मामलों में परिवार का समर्थन आपके लिए कारगर साबित होगा। अपने स्किल-सेट में नए हुनर जोड़ना करियर के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। लकी नंबर: 4 लकी कलर: आसमानी नीला मीन (फरवरी 20 - मार्च 20) लंबी यात्रा आनंदमय सिद्ध होगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं समाप्त होंगी। पार्टनर को मन की बात बताने के लिए समय उचित है। वर्कप्लेस पर अच्छे प्रदर्शन से आपके सीनियर्स इंप्रेस होंगे। निवेशों से मिल रहे रिटर्न से आर्थिक स्थिति संभली हुई होगी। परिवार में किसी कार्यक्रम के आयोजन से खुशी का माहौल बना रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में कुछ लोगों को लाभप्रद डील मिलने की संभावना है। लकी नंबर: 15 लकी कलर: बैंगनी


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...