Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 2 अगस्त 2021

Written by  PTC NEWS -- August 02nd 2021 12:01 AM -- Updated: August 01st 2021 10:22 PM
आज का राशिफल 2 अगस्त 2021

आज का राशिफल 2 अगस्त 2021

Forecast for 2nd Aug 2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष बीमार चल रहे लोगों की सेहत में तेजी से सुधार देखा जा सकता है। कुछ आवश्यक वस्तु खरीदने के लिए पैसे का इंतजाम आसान रहेगा। किसी प्रोजेक्ट के लिए पूंजी जुटाने में नेटवर्किंग से मदद मिल जाएगा। आज परिवार के किसी बुजूर्ग के मूड स्विंग को झेलना पड़ सकता है। ट्रैवल या ट्रांसपोर्ट के काम से जुड़े लोग सुरक्षा के प्रति खास सजग रहें। प्रॉपर्टी डील को समय से पहले ही फाइनल कर दिए जाने के संकेत हैं। पढाई के क्षेत्र में सितारे आपके पक्ष में रहेंगे,अच्छा परिणाम मिलने वाला है। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : इंडिगो वृष सेहत और फिटनेस बरकरार रहे इसके लिए सभी जरुरी परहेज बरतेंगे। आपकी वित्तीय सेहत शानदार रहने वाली है,आमदनी बढने की उम्मीद है। प्रोफेशनल स्तर पर आज जो कुछ भी करेंगे उसकी तारीफ होने के संकेत हैं। परिवार का कोई नौजवान जल्द ही कमाना शुरु करने वाला है,तसल्ली रखें। बिजनेस को बढाने के लिए आपको लगातार यात्रा करने की जरुरत पड़ेगी। पैतृक संपत्ति से कोई लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है,उत्साहित रहेंगे। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : लेमन मिथुन सेहत के स्तर पर कोई खुशखबरी मिल सकती है,चिंता से मुक्त रहेंगे। किसी पर पैसा बहाने से पहले आपको कई बार सोचने की जरुरत है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन से सब अनुकूल रहने वाला है। पैरेंट्स का प्यार और केयर आपको आगे बढने को प्रेरित कर सकता है। यदि लंबी यात्रा पर निकलने का विचार कर रहे तो बेझिझक आगे बढें। फिलहाल की स्थिति में किसी मंहगी खरीददारी को टाल देना सही होगा। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : नेवी ब्लू कर्क नियमित व्यायाम और अच्छी जीवनशैली की बदौलत फिट और उर्जावान रहेंगे। पैसे की आमद बढने से वित्तीय स्तप पर मजबूती आने की संभावना दिख रही है। कार्यक्षेत्र में माहौल आपके अनुकूल रहेगा,बेहतर परिणाम रहने की उममीद है। परिवारिक जीवन सुखद और संतोषजनक रहेगा,जीवनसाथी के प्रति केयरिंग होंगे। आप में से कुछ लोग आज खुद से ड्राइव कर कहीं जाने का प्लान करने वाले हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने का अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : सफेद सिंह कार्यक्षेत्र में आपके मशहूर होने की संभावना बन रही है,उत्साहित रहेंगे। नियमित व्यायाम करने का फायदा आपकी सेहत और फिटनेस में दिखेगा। फिजूलखर्ची कम कर बचत करने का प्रयास करेंगे,बहुत हद तक सफल होंगे। किसी अनचाहे मेहमान के आ जाने से सुकून की कमी महसूस हो सकती है। वाहन को लेकर आज कोई समस्या रहेगी,समस्या का हल जल्द ही मिल जाएगा। समाजिक क्षेत्र में आप अपने अच्छे व्यवहार के कारण मशहूर होने वाले हैं। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : पीला कन्या फिटनेस के रास्त पर कदम बढाने वाले हैं,इसके लिए जरुरी कदम बढाएंगे। कोई आपसे उधार लिया हुआ पैसा समय पर वापस कर देगा,निश्चिंत रहें। मनपसंद जगह पर पोस्टिंग पाने के लिए दी गई अर्जी अभी चल सकती है। किसी ऐसे ट्रैवल टीम का हिस्सा बनंगे जिसके लिए हमेशा लालायित थे। समाजिक क्षेत्र में आपका नाम और रुतवा बढने की उम्मीद नजर आ रही है। पढाई के क्षेत्र में आ रही समस्या से निजात पाने में सफल रहेंगे,प्रयास करते रहें। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : सिल्वर तुला खाने पीने की आदत में सुधार लाने से आपकी सेहत में शानदार परिवर्तन हो सकता है। आज किसी को उधार देना खतरे से खाली नहीं,उधार देकर भूल जाने में ही भलाई होगी। जैसे जैसे आप अपने काम की गहराई में उतरेंगे उम्मीद से भी ज्यादा संतुष्टि महसूस होगी। आपके आइडिया से पैरेंट्स के असंतुष्ट रहेंगे,उनकी हां मिलना असंभव प्रतीत हो रहा है। आप में से कुछ लोग शानगार वेकेशन पर जाने वाले हैं,ताजगी और स्फूर्ती से भर सकते हैं। आप के द्वारा बुक की गई प्रॉपर्टी का पजेशन मिल जाने की उम्मीद है,जश्न के लिए तैयार रहें। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : मजेंटा वृश्चिक व्यायाम और डाइट का सजगता से पालन करने से अपेक्षित फिटनेस पाना आसान होगा। आमदनी बढाने के लिए आपको विशेष प्रयास करने की जरुरत होगी,मेहनत जारी रखें। कोई परेशान करने वाला शख्स आज आपकी ऑफिस के रुटिन को खराब कर सकता है। परिवार के किसी नौजवान की शैक्षणिक उपलब्धि पर गर्व करने का अवसर मिलने वाला है। विदेश यात्रा पर जाने का शानदार अवसर अपने आप सामने आ सकता है,तैयार रहें। जो लोग घर शिफ्ट करने जा रहे हैं उन्हें इससे बेहतर माहौल मिलने की संभावना है। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : पिच धनु सेहत के स्तर पर आ रही समस्या से जल्द छुटकारा मिलने की संभावना है। आर्थिक स्तर पर आ रही समस्या अब और नहीं रहेगी,आमदनी बढने वाली है। किसी गजैट या मशीन की जानकारी नहीं होने से आपको शर्मिदा होना पड़ेगा। परिवार को संतुष्ट और खुशहाल देखकर आपको बेहद आनंद की अनुभूती होगी। वेकेशन पर जा रहे लोग ट्रिप से असंतुष्ट हो सकते हैं,संभव है जगह पसंद ने आए। अपना घर खरीदने का अवसर मिलने वाला है,जल्द ही इस दिशा में आगे बढेंगे। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : फिरोजा मकर सेहत के स्तर पर चल रही समस्या से निपटने में घरेलू नुस्खा कारगर हो सकता है। यदि आप भविष्य के लिए कुछ बचत नहीं कर पा रहे तो समस्या में पड़ने का खतरा है। सतर्कता के अभाव में कोई अच्छा डील आपके हाथ से फिसल जाने की संभावना है। कोई करीबी आपसे मिलने को इतना आतुर है कि इस बहाने गेट टुगेदर रख सकता है। परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जाना बेहद यादगार साबित होने वाला है,तैयार रहें। एक अच्छे अकोमोडेशन की तलाश में लगे लोगों को सफलता मिल जाने की उम्मीद है। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : क्रीम कुंभ मौसम संबंधी कोई शारिरीक समस्या आपको परेशान कर सकती है,सतर्क रहें। आमदनी बढाने का शानदार अवसर मिलने वाला है,अवसर के लिए तैयार रहें। आप में से कुछ लोगों को बिजनेस के स्तर पर बड़ा लाभ होने की संभावना है। परिवार में आपके द्वारा दिया गया सलाह नापसंद होने पर भी मान लिया जाएगा। आज सड़क पर यात्रा करते समय आपको विशेष सावधान रहने की जरुरत होगी। कोई प्राइम प्रॉपर्टी आपके हिस्से में आने की उम्मीद है,दिल थाम कर बैठिए। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : लेवेन्डर मीन लाइफस्टाइल में किए गए बदलाव का सेहत और फिटनेस पर अच्छा असर पड़ने वाला है। वित्तीय स्तर पर राहत की स्थिति का अनुभव करने वाले हैं,आमदनी में बढोतरी संभव है। आप अपने बिजनेस पार्टनर को किसी पसंदिदा प्रोजेक्ट के लिए राजी करने में सफल रहेंगे। आप में से कुछ लोग फैमिली रियूनियन का हिस्सा बनने वाले हैं,रोमांच के लिए तैयार रहें। रोड से लंबी यात्रा पर जाते हुए आपको विशेष रुप से सतर्क रहने की जरुरत होगी। जो लोग अपनी कोई प्रॉपर्टी बेचना चाहते हैं उन्हें अच्छी कीमत मिल जाने की उम्मीद है। शुभ अंक : 12 शुभ रंग : नेवी ब्लू


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...