Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 2 जनवरी 2021

Written by  PTC NEWS -- January 02nd 2021 12:02 AM -- Updated: January 01st 2021 10:37 PM
आज का राशिफल 2 जनवरी 2021

आज का राशिफल 2 जनवरी 2021

Forecast for 2nd Jan 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष (मार्च 21 - अप्रैल 20) फाइनेंस के मामले में आपकी स्तिथि संतोषजनक रहने की संभावना है। यात्रा में इस समय लंबी दूरी तय करने से बचें। कुछ लोगों के लिए अपने नए घर में शिफ्ट होने का योग है। किसी का प्रोत्साहन विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आप पार्टनर के साथ समय बिताने में सफल होंगे। पैसे कमाने के नए ज़रिये खुलने से आय में वृद्धि के संकेत हैं। नियमित एक्सरसाइज आपको मानसिक और शारीरिक रूप से फिट बनाये रखेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आप जूनियर्स से काम करवाने में सफल होंगे। लकी नंबर: 4 लकी कलर: ब्लू वृषभ (अप्रैल 21 - मई 20) आर्थिक रूप से आपको कोई परेशानी नहीं होगी। व्यस्तता के कारण परिजनों के साथ संबंधों में कड़वाहट आने की आशंका है। आप अचानक परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। आप प्रॉपर्टी अपने नियमों और शर्तों के हिसाब से किसी को किराये पर दे सकते हैं। पार्टनर के साथ कैंडल-लाइट डिनर लव लाइफ के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा। नियमत रूप से मिलने वाली आय से आप फाइनैंशियली मज़बूत रहेंगे। अपने आप पर नियंत्रण रखने से सेहत अच्छी बनी रहेगी। लकी नंबर: 6 लकी कलर: ग्रीन मिथुन (मई 21 - जून 21) आपके फाइनैंशियली स्थिर और सुरक्षित होने के संकेत हैं। एक नयी एक्सरसाइज रूटीन से सेहत पर अच्छा परिणाम दिखेगा। आपके प्रतिद्वंदी सीनियर्स को दी गई आइडियाज में खलल डाल सकते हैं। घर में किसी व्यक्ति से अनबन होने की संभावना है। परिवार के साथ यात्रा में कोई परेशानी नहीं आएगी। आज प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में आपको लाभ होने के संकेत हैं। विवाहित जोड़ों की लव लाइफ उन्हें उत्साह से भर देगी। लकी नंबर: 17 लकी कलर: नेवी ब्लू कर्क (जून 22 - जुलाई 22) प्रॉपर्टी की डील में फायदा मिलने की संभावना है। धार्मिक लोगों के लिए आध्यात्मिक जागृति का यही सही समय है। रोमांस में रोमांचकता होगी। किसी विशेष व्यक्ति की ओर आकर्षित होने से आप पूरा दिन उत्साह से भरे होंगे। आय के नए स्रोत खुलने से आर्थिक स्तिथि आरामदायक और मज़बूत हो जाएगी। हेल्थ कॉउंसलिंग का सीधा और अच्छा असर सेहत पर दिखाई देगा। ऑफिस में आपकी कार्य करने की शैली आपके सीनियर्स को इम्प्रेस करेगी। पारिवारिक कार्यक्रम के आयोजन से घर में ख़ुशी का माहौल बना रहने के संकेत हैं। किसी कारणवश की गई यात्रा थका देने वाली होगी। लकी नंबर: 3 लकी कलर: बेज सिंह (जुलाई 23 - अगस्त 23) बढ़ते हुए ख़र्चों के बावजूद आपकी आर्थिक स्तिथि संतोषजनक बनी रहेगी। यात्रा करने से मन तरोताज़ा होगा और आपको हर्षोल्लास से भर देगा। परिवारवालों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर मतभेद होने की संभावना है। कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं में सफल होने के लिए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ नज़दीकियां बढ़ने के संकेत हैं। अच्छी सेहत बनाये रखना आपकी प्राथमिकता बन जाएगी। सीनियर्स आपकी लीडरशिप क्वालिटी से प्रभावित होंगे। लकी नंबर: 15 लकी कलर: रॉयल ब्लू कन्या (अगस्त 24 - सितम्बर 23) स्टॉक मार्केट या शेयरस में निवेश करने से मुनाफा होने के संकेत है। सिंगल्स के लिए लंबी यात्रा नए रिश्ते की सौगात लेकर आएगी। प्रॉपर्टी की खरीदी या बिक्री की संभावना है। घर का कोई युवा अपने अच्छे रिजल्ट से सबको खुश कर लेगा। व्यवसाय से जुड़े कुछ लोगों के लिए नया वेंचर काफी लाभदायक सिद्ध होगा। ऑफिस में कुछ सहकर्मियों से सावधानी बरतना बहुत ही आवश्यक होगा। मध्यम आयु-वर्गीय लोगों के लिए फिटनेस क्लास फायदेमंद साबित होगी। अपने पुराने प्रेमी/प्रेमिका के साथ आप पुनः रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। लकी नंबर: 11 लकी कलर: इंडिगो तुला (सितम्बर 24 - अक्टूबर 23) कम समय में अधिक काम करने से आप बिज़ी रहेंगे। अच्छी सेहत आपको एनर्जेटिक बनाए रखेगी। छुट्टियों को आनंदमय बनाने के लिए पूरी तैयारी रखने की आवश्यकता है। घर के रेनोवेशन के लिए बजट की गंभीरता से प्लानिंग करनी होगी। विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और लगन सफलता दिलाएगी। आप अपने पार्टनर के साथ एकांत में समय बिताने में सफल होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए नए प्रोजेक्ट्स संतोषजनक और लाभदायक सिद्ध होंगे। पेशेवर जीवन में आपके लिए दिन काफी उत्साहजनक होगा। लकी नंबर: 1 लकी कलर: लाइट ब्राउन वृश्चिक (अक्टूबर 24 - नवंबर 22) निजी जीवन में लिए गए निर्णय में परिवार आपके साथ खड़ा होगा। कुछ लोगों के लिए वेकेशन के मज़े लेने का समय अनुकूल है। कुछ बिल्डरों की टाउनशिप के निर्माण करने की संभावना है। सामाजिक जीवन में किसी कार्यक्रम में दोस्तों से अनबन होने के संकेत हैं। सिंगल्स को जीवन में प्यार पाने में और समय लगने की संभावना है। किसी प्रोडक्ट या सर्विस पर फ़िज़ूलख़र्ची करने से आपको आर्थिक नुकसान होगा। एक नयी हेल्थ स्कीम आपकी सेहत के लिए कारगर साबित होगी। आप पेशेवर जीवन में टेढ़ी समस्या का प्रैक्टिकल समाधान निकालने में सफल होंगे। लकी नंबर: 5 लकी कलर: रेड धनु (नवंबर 23 - दिसंबर 21) परिवार के साथ घूमने जाना महंगा साबित हो सकता है। कुछ लोगों के लिए नयी प्रॉपर्टी की खरीदी या बिक्री होने के संकेत हैं। छात्रों के लिए अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए यह अनुकूल समय है। प्रेमी युगल एक दूसरे के साथ अधिक समय व्यतीत करने में सफल होंगे। आर्थिक मामलों में किसी को दिए हुए पैसे वापस मिलने की संभावना है। पेशेवर जीवन में आपकी कार्यकुशलता की कारण सीनियरस भी आपसे प्रभावित होंगे। आपके भाई या बहन अपने प्रदर्शन से आपका दिल जीतने में कामयाब होंगे। अच्छी सेहत आपको एनर्जेटिक बनाये रखेगी। लकी नंबर: 4 लकी कलर: ब्लू मकर (दिसंबर 22 - जनवरी 21) कुछ लोगों के लिए परिवार के साथ विदेश यात्रा का योग है। प्रॉपर्टी के मामले में कोई आपके साथ छल कर सकता। आप अपने एक्सरसाइज रूटीन का पालन करने में सफल होंगे। पार्टनर के साथ अनबन होने की संभावना है। आय में वृद्धि से आपकी आर्थिक स्तिथि पहले से ज़्यादा मज़बूत होने की संभावना है। कड़ी मेहनत का फल पेशेवर जीवन में इन्क्रीमेंट के रूप में मिलेगा। आज आप आपको दी गई ज़िम्मेदारी से बचने की कोशिश करेंगे। लकी नंबर: 5 लकी कलर: लाइट ग्रीन कुम्भ (जनवरी 22 - फरवरी 19) सीनियर सहकर्मी से विवाद आपको परेशानी में डाल सकता है। घर पर ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कुछ लोग तीर्थयात्रा के साथ पर्यटक स्थल भी घूम लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन छात्रों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। नए और रोमांचक रिश्ते की शुरुआत होने की संभावना है। सैलरी में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। आपकी आर्थिक स्तिथि संभली हुई होगी। डाइट के नए विकल्प आज़माने से सेहत पर अच्छा असर होगा। लकी नंबर: 7 लकी कलर: लाइट रेड मीन (फरवरी 20 - मार्च 20) घर के कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें। यात्रा करने से लिए समय अनुकूल नहीं है। प्रॉपर्टी में रेनोवेशन का काम मार्केट में उसकी कीमत दुगनी कर देगा। कोई भी कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ होगा। नयी एक्सरसाइज रूटीन आपको नश्चित रूप से अच्छे परिणाम देगी। लव लाइफ आपके लिए उत्साहजनक और खुशियों से भरी होगी। sखर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पेशेवर जीवन में अपने कार्यों को बारीकी से करने की आवश्यकता है। लकी नंबर: 17 लकी कलर: सैफरन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...