Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 2 मई 2021

Written by  PTC NEWS -- May 02nd 2021 12:29 AM
आज का राशिफल 2 मई 2021

आज का राशिफल 2 मई 2021

Forecast for 2nd May 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष आर्थिक स्तर पर आपको समय रहते सतर्क होने की जरुरत है,इसे समझें। नियमित व्यायाम करने वाले इससे होने वाले फायदे का अनुभव कर सकेंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में खास इंसान को प्रभावित करने का मौका मिल सकता है। किसी के घर आगमन से परिवार में उत्साह का माहौल बना रहने वाला है। वेकेशन पर जा रहे लोगों को खूब इंजॉय करने का अवसर मिल सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद में फंसे लोगों को सफलता मिलने की उम्मीद है। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : बैंगनी वृष आर्थिक स्तर पर आप सुरक्षित स्थिति में हैं,आमदनी बढाने का उपाय कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी विचार को लेकर आप विरोधी लोगों को भी सहमत कर सकते हैं। अपनी सेहत को देखते हुए आज आपको स्ट्रीट फूड से दूरी बनाकर रखना जरुरी होगा। यदि आप मानसिक शांति चाहते हैं तो परिवार में सबके बीच एकजूटता बनाकर रखें। प्रॉपर्टी के मामले में किसी और पर भरोसा नहीं कर सकते,स्वयं निर्णय लेना सही है। आज समाजिक तौर पर सक्रिय रहने वाले हैं,शुभचिंतकों और दोस्तों से घिरे रहेंगे। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : गहरा लाल मिथुन घर को सजाने के लिए आप अपनी श्रेष्ठ कलात्मकता का प्रदर्शन कर सकते हैं। किसी कार्य को बीच में छोड़ दिए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। यदि आपके पास कमाई का जरिया हो तभी बैलेंस को डिस्टर्ब करना सही होगा। फिटनेस को लेकर बढ रही आपकी दिलचस्पी आपको फिट और उर्जावान बनाएगी। आप में से कुछ लोगों को विदेश दौरे का अवसर मिलने की संभावना दिख रही है। कुछ लोगों द्वारा नया प्रॉपर्टी डील साइन किए जाने की उम्मीद है। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन कर्क वित्तीय स्तर पर आ रही समस्या अब दूर हो जाएगी,आर्थिक स्थिरता आने के संकेत हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोग करियर में आगे बढने के लिए प्रयास कर सकते हैं। आपको फिट रहने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ बैलेंस डाइट की जरुरत होगी। परिवार के किसी मामले को सुलझाने के लिए आपको समझदारी से काम लेना है। प्रॉपर्टी का सही रेट नहीं मिल रहा तो आप मार्केट ठीक होने का इंतजार कर सकते हैं। आप किसी को आत्मनिर्भर बनने के लिए सहा रास्ता दिखाने में सक्षम साबित होंगे। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : पिच सिंह किसी खास पेशे के लिए प्रयासरत व्यक्ति को आज किस्मत का भी साथ मिल सकेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल जाने से आपको आर्थिक मजबूती मिल सकती है। आपको अपनी सेहत को लेकर पहले से अधिक सतर्क रहने की जरुरत महसूस होगी। परिवार के साथ वक्त बिताने को मिलेगा,रिश्ते की गहराई का एहसास कर सकते हैं। लांग ड्राइव पर जाने से आपको मानसिक सुकून मिल सकता है,आजमा कर देखें। कोई लुभावना प्रॉपर्टी डील सामने आ जाने से आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : हल्का नीला कन्या किसी करीबी की सलाह मानने से आपको आर्थिक स्तर पर लाभ होने वाला है। प्रमोशन की बात सामने रखने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है,टाल दें। आपको अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सजग और केयरिंग रहने की जरुरत है। परिवार में किसी की देखभाल और सेवा के कारण समाज में आपकी तारीफ होगी। आज भीड़भाड़ वाले पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रा करने से बचें ,सितारे प्रतिकूल हैं। पुश्तैनी संपत्ति से फायदा होने की संभावना है,प्रॉपर्टी आपके नाम की जा सकती है। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : फिरोजा तुला प्रोफेशनल स्तर पर आप अपनी बुद्धिमता से खास जगह बनाने में सफल होंगे। जब तक आर्थिक स्थिरता नहीं आ जाती आपको खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। रुटिन लाइफ में बने रहकर ही आप अपनी सेहत का अच्छा ख्याल रख सकते हैं। घरेलू मामले में लंबे समय से अटका हुआ कोई कार्य शुरु हो जाने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी का सही दाम मिलना कठिन लग रहा है,अभी इसे रोक कर रख सकते हैं। आपको आज कम से कम यात्रा करना पड़े इस बात का खास ख्याल रखेंगे। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : बेबी पिंक वृश्चिक सेहत को लेकर की गई कठिन मेहनत का साकारात्मक परिणाम देख सकते हैं। किसी डील में बड़ा कमिशन पाने का मौका हाथ से निकल सकता है,सतर्क रहें। काम के डेडलाइन का दबाव झेल रहे लोग सफलतापूर्वक टारगेट पूरा कर सकेंगे। कुछ लोगों को घरेलू काम से परेशानी रहने की संभावना है,धैर्य से काम बनेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी विवाद में कोर्ट तक पहुंचने की संभावना बन रही है। आप अपने ज्ञान और जानकारी की गहराई से किसी को प्रभावित कर सकते हैं। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : इंडिगो धनु प्रोफेशनल क्षेत्र में आप काम में दक्षता की बदौलत धाक जमा सकते हैं। किसी परियोजना के वित्तीय स्थिति पर गंभिरता से सोचने की जरुरत है। सेहत को लेकर विशेष सजग रहने का फायदा आपके स्वास्थ में दिखेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका पाकर बेहद संतोष महसूस करेंगे। ट्रिप पर गए लोगों को अच्छे मौसम का मजा लेने का अवसर मिल सकेगा। समाजिक क्षेत्र में अपनी मेहनत से पहचान बनाने में सफल रहने वाले हैं। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : बैंगनी मकर सुनिश्चित रिटर्न के लिए निवेश के विकल्प पर गंभिरता से विचार कर आगे बढें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर सेहत में आए साकारात्मक परिवर्तन महसूस करेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर आपकी कार्यक्षमता और शैली की चर्चा रहने की संभावना है। घर में आपके नखरे को झेला जाना मुश्किल लग रहा है,सुधरने का प्रयास करें। यात्रा के लिए सड़क मार्ग के बदले रेल मार्ग चुनना सही निर्णय साबित होगा। कोई आपके अच्छे व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने का प्रयास कर सकता है। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : ब्राउन कुंभ बिजनेस में आज के दिन को शानदार बनाने के लिए पहल करनी होगी। आमदनी में बढोतरी के लिए आपको विशेष प्रयास करने की जरुरत पड़ेगी। फिट और उर्जावान रहने के लिए आप अपनी जीवनशैली बदल सकते हैं। परिवार के प्रति अपने प्यार और लगाव का खुलकर प्रदर्शन कर सकते हैं। किसी यात्रा पर जाना रोमांच के साथ-साथ नई जानकारी भी देने वाला है। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी मामले से आज दूर रहना ही हितकर होगा। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : इंडिगो मीन आमदनी बढाने का लिए आपके द्वारा किया गया प्रयास कुछ हद तक सफल रहेगा। काम की प्रक्रिया को तेज करने के लिए टेक्नॉलॉजी अपग्रेड करने की जरुरत होगी। फिटनेस के शौकिन लोग इसकी ट्रेनिंग के लिए किसी गाइड की सलाह ले सकते हैं। परिवार के साथ लंबे समय बाद समय बिताना सुकूनदायक साबित होने वाला है। किसी खास जगह की यात्रा पर जाने का प्लान बनने से रोमांचित महसूस करेंगे। आप में से कुछ लोग जल्द ही अपना मकान या शॉप खरीद सकते हैं,तैयार रहें। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...