Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 3 जुलाई, 2020

Written by  PTC NEWS -- July 03rd 2020 12:02 AM -- Updated: July 02nd 2020 10:41 PM
आज का राशिफल 3 जुलाई, 2020

आज का राशिफल 3 जुलाई, 2020

मेष धनवर्षा के कारण आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। करियर में आगे बढ़ने के मौक़े आपके इंतज़ार में हैं। अचानक से लाइमलाइट में आ सकते हैं। हेल्दी डाइट अपनाने की वजह से सेहतमंद जीवन जी रहे हैं। अपनों के साथ मेल मुलाक़ात के मौक़े मिलेंगे। ज़मीन जायदाद से जुड़े काम करने पड़ सकते हैं। छात्रों के लिए सपने साकार होने का समय है। लव फोकस – काम छोड़कर प्रेमीजन से मुलाक़ात करनी होगी। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – गहरा आसमानी नीला वृष आर्थिक सुख समृद्धि बनी हुई है। ये समय इच्छापूर्ति दर्शा रहा है। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम की सराहना करेंगे। सेहतमंद जीवन का आनंद ले रहे हैं। नए घर में बिना किसी परेशानी के रहने लगेंगे। कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम मज़ेदार नहीं रहेगा। बदलाव के मद्देनज़र बुरा भी नहीं रहेगा। लव फोकस – प्रेम संबंध विवाह के मुकाम तक पहुंचता प्रतीत हो रहा है। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – बेबी पिंक मिथुन धनलाभ के योग बने रहेंगे। इसका मतलब यह नहीं कि आप लापरवाह हो जाएं। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां प्रतिकूल होती दिख रही हैं। बीमार जातकों की सेहत में सुधार हो रहा है। न्यू लुक अपनाने की कोशिश करेंगे। प्रोपर्टी से जुड़े दस्तावेज़ों का संभाल कर रखें। छात्र अपनी काबिलियत का परिचय देंगे। लव फोकस – पहली नज़र में दिल लेने देने की बात हो जाएगी। शुभ अंक – 8 शुभ रंग - वॉयलेट कर्क आर्थिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी मोलभाव की क्षमता का प्रयोग करें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। जीवन में कुछ भी पाने के लिए विश्वास बनाए रखना होगा। सेहत के मामले में मित्र आप पर निर्भर रहेंगे। घर में धार्मिक गतिविधियां होने के संकेत हैं। प्रोपर्टी की खरीद फरोख्त से लाभ होगा। लव फोकस – जीवनसाथी के साथ खुलकर विचारों का आदान प्रदान करेंगे। शुभ अंक – 10 शुभ रंग – सुनहरा भूरा सिंह कुछ घटनाक्रम आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएंगे। उत्पादों को बेचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। सड़क पर सावधानी बरतें। अनजान लोगों के साथ ज्यादा दोस्ताना व्यवहार करने से बचें। घर पर आपके प्रयासों को समर्थन मिलने की संभावना है। संपत्ति के मामलों को सौहार्दपूर्वक हल किए जाने की संभावना है। इसमें आपका योगदान सराहनीय रहेगा। आपकी रोमांटिक आकांक्षाएं पूरी होने वाली हैं। लव फोकस – रोमांटिक महसूस करेंगे, लव पार्टनर के सामने अपने दिल की बात रखें। शुभ अंक: 2 शुभ रंग: पीच कन्या धन की स्थिति को व्यवस्थित रखने की आवश्यकता होगी। लॉन्च किए गए उत्पाद को प्रचार की ज़रूरत है। नियमित वर्कआउट के साथ साथ खाने की आदतें भी सुधारें। संतुलित दृष्टिकोण संपत्ति मामले को हल करने में मदद करेगा। सपनों को साकार करना अब संभव हो गया है, भाग्य अनुकूल है। क्षुद्रता और संकीर्णता से मुक्त होने का प्रयास करें। जीवन के व्यापक रूप की तरफ ध्यान दें। लव फोकस: जीवन में रोमांस के ज़रिए रोमांच की ज़रूरत महसूस होगी। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: ग्रे तुला मोटी कमाई का मौका मिलेगा, इसे मत छोड़ना। आपकी किस्मत बेहतर होने वाली है। व्यक्तिगत या पेशेवर मोर्चे पर अच्छा होने की उम्मीद करें। स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए संतुलित आहार ही कुंजी होगी। आप में से कुछ अपने घर को नया रूप देने में व्यस्त हो सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर कठिनाइयों को दूर करना होगा। इसके लिए अतिरिक्त कोचिंग से आपको काफी मदद मिलेगी। लव फोकस: रोमांस खिल रहा है और आपको सातवें आसमान पर ले जा सकता है। शुभ अंक: 22 शुभ रंग: इंडिगो वृश्चिक ऋण के जल्द ही स्वीकृत होने की संभावना है, आप कागजी कार्रवाई को पूरा करने में सक्षम हैं। प्रशिक्षण के दौर से गुजरने वालों को उत्साहजनक परिणाम मिलेंगे। बीमारियां दूर हो जाएंगी, आपका ध्यान अब स्वास्थ्य पर है। घर पर शांति बनी रहेगी। छात्रों को सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर आपकी लोकप्रियता बढेगी। लव फोकस: रोमांटिक समय के लिए तैयार रहें। शुभ अंक: 1 शुभ रंग: ब्राउनज़ धनु धन लाभ के योग बने रहेंगे। टीम वर्क में सफलता प्राप्त होगी। सेहत में सुधार के लक्षण बने हुए हैं। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा करने की संभावना है। छात्रों के लिए सफलता के योग बन रहे हैं। अपने घर के नवीकरण के काम के साथ आगे बढ़ सकते हैं। लव फोकस: लव पार्टनर का पूरा ध्यान आप पर ही, आपको ये अच्छा लगेगा। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: सफेद मकर मोलभाव कर धन बचाएंगे। सेहत में जल्दी ही सुधार की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलने से काम आसानी से होगा। नवविवाहित एक दूसरे को प्रभावित करेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रोपर्टी से जुड़े कामों के लिए शुभ समय है। छात्रों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। लव फोकस – प्रेम संबंध पहले से अधिक मज़बूत हो रहा है। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: फ़िरोज़ा कुंभ जीवन के प्रति संतुलित रवैया अपनाएंगे। जितने ज़्यादा लोगों का साथ मिले उतना अच्छा है। रेगुलर एक्सरसाइज़ करते रहें। पारिवारिक झगड़ा सुलझाने में आपका योगदान रहेगा। अच्छे दाम पर प्रोपर्टी किराए पर चढ़ा सकते हैं। इम्तेहान की तैयारी में जुटे रहेंगे। मेहनत ज़रूर रंग लाएगी। लव फोकस – किसी के साथ मुहब्बत की बात आगे बढ़ सकती है। शुभ अंक: 17 शुभ रंग: फ़ॉरेस्ट ग्रीन मीन जिस चीज के लिए बेताब थे, उस पर मोलभाव करना संभव है। करियर में उपलब्धि मिलने की संभावना है। फिटनेस के मामले में पहल सकारात्मक परिणाम देगी। होममेकर्स अपने कौशल को प्रदर्शित करेंगे। संपत्ति से जुड़ा एक अच्छा सौदा मिल सकता है। शैक्षणिक उत्कृष्टता आपके लिए कई दरवाजे खोलने का वादा करती है। सही समय का लाभ उठाएं। लव फोकस: हंसी हंसी में की गई प्यारवाली बात अब गंभीर होने वाली है। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: हल्का नारंगी


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...