Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 30 जून, 2020

Written by  PTC NEWS -- June 30th 2020 12:01 AM -- Updated: June 29th 2020 11:33 PM
आज का राशिफल 30 जून, 2020

आज का राशिफल 30 जून, 2020

Forecast for 30th June 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष कार्यक्षेत्र पर काम का अधिक दबाव रहेगा। सामाजिक मोर्चे पर किसी चीज़ में निजी समय देना पड़ेगा। घरेलू मोर्चे पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। नियमित व्यायाम करना वज़न कम करने के लिए लाभदायक रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – पीच वृषभ अपने काम को लेकर सतर्क रहें क्योंकि कोई आप पर नज़र रख रहा है। खानपान में किया गया बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा। धन कमाने के अच्छे अवसर मिलेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर कड़ी प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आपके टकराव के रवैये से सीनियर नाराज़ हो सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों की शुरूआत हो सकती है। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – लाइट ग्रे मिथुन वज़न नियंत्रित करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र पर नए मौके मिलने की संभावना है। व्यवसायिक मोर्चे पर कोई आकर्षक सौदा मिल सकता है। सामाजिक मोर्चे पर आपकी मदद की सभी तारीफ करेंगे। अपने करीबियों से प्रशंसा मिलने से अच्छा महसूस करेंगे। स्थापित डीलर्स के साथ की प्रॉप्रर्टी की कोई डील करें। प्रेम संबंधों में सफलता के योग हैं। शुभ अंक - 11 शुभ रंग – ऑलिव ग्रीन कर्क कार्यक्षेत्र पर किसी से सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से फिट औ ऊर्जावान महसूस करेंगे। पिछले काफी समय से हुई धन हानि से उबरने में सफल होंगे। खानदानी प्रॉप्रर्टी आपके नाम हो सकती है। किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में सकारात्मक संकेत मिलने की संभावना है। शुभ अंक - 7 शुभ रंग – लेमन सिंह किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा। पेशेवर मोर्चे पर मिली सफलता की सभी तारीफ करेंगे। सामाजिक मोर्चे पर आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। छुट्टी की इच्छा करने वाले कोशिश कर एक दिन का ऑफ ले सकते हैं। किसी घरेलू मुद्दे पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। अपने साथी के साथ किसी खास जगह जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक - 2 शुभ रंग – पीच कन्या जीवन के लिए अच्छा समय चल रहा है। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। इस समय चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। परिवार का कोई बुज़ुर्ग आपके विचारों से सहमत होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता की संभावना है। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। शुभ अंक - 5 शुभ रंग – हरा तुला आज किसी को नज़रअंदाज़ करना मुश्किल होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव का असर सेहत पर भी पड़ सकता है। खानदानी प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई विवाद आपसी समझ से सुलझ जाएगा। कार्यक्षेत्र पर आपके काम करने के तरीके की सभी तारीफ करेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ भविष्य की योजना बनाकर संतुष्ट महसूस करेंगे। शुभ अंक - 6 शुभ रंग – लेवेंडर वृश्चिक किसी स्कीम में पैसा ना लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी काम से सीनियर्स संतुष्ट नज़र नहीं आएंगे। ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं जहां आपकी भागीदारी की ज़रूरत है। घरेलू मोर्चे पर जीवनसाथी किसी मुद्दे पर आपसे उम्मीद कर सकता है। प्रॉप्रर्टी से जुड़े किसी मामले पर ध्यान देने की ज़रूरत है। पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए कठिन समय है। शुभ अंक - 7 शुभ रंग – पीला धनु किसी करीबी से धन उपहार में मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में होने लगेंगी। नवविवाहित जोड़ों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए जंक फूड का सेवन ना करें। पढ़ाई में लक्ष्य प्राप्त करने का सपना वास्तविकता बन सकता है। आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कोई आपसे रोमांटिक मोर्चे पर सकारात्मक संकेत की उम्मीद कर रहा है। शुभ अंक - 18 शुभ रंग – चॉकलेट मकर किसी काम में मेहनत करने की ज़रूरत है। अचानक धन लाभ के चलते वित्तीय परेशानियां दूर होंगी। परिवार से दूर रहे लोग परिवार से मिलने को तरस सकते हैं। बजट से बाहर जाना आर्थिक मोर्चे पर समस्या खड़ी कर सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर ध्यान देने की ज़रूरत है। घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए कोई चीज़ खरीद सकते हैं। अपने साथी के साथ को एंजॉय़ करेंगे। शुभ अंक - 1 शुभ रंग – सफेद कुंभ किसी व्यवसाय के लिए पैसों का इंतज़ाम हो जाएगा। कार्यक्षेत्र पर किसी काम पूरी मेहनत और लगन के साथ करेंगे। परिवार का कोई युवा आपके मार्गदर्शन में बेहतर करेगा। वज़न नियंत्रित करने की कोशिश करेंगे। किसी चीज़ को खरीदने के लिए मोलभाव कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। अपने साथी के करीब महसूस करेंगे। शुभ अंक - 2 शुभ रंग – हल्का लाल मीन कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को व्यवस्थित करने में सफल होंगे। किसी सामाजिक समारोह की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। विवेकपूर्ण तरीके से किए गए खर्चों से आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। किसी पार्टी के आयोजन में किसी रिश्तेदार की मदद करेंगे। किसी घर या फ्लैट का मालिकाना हक मिल सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर चीज़ें आपरके पक्ष में रहेंगी। प्रेम संबंधों में किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। शुभ अंक - 18 शुभ रंग – मजेंटा


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...