Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 30 जुलाई 2021

Written by  PTC NEWS -- July 30th 2021 12:01 AM -- Updated: July 29th 2021 10:44 PM
आज का राशिफल 30 जुलाई 2021

आज का राशिफल 30 जुलाई 2021

Forecast for 30th July 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष प्रोफेशनल क्षेत्र में यदि आप अपने तरीके से काम करेंगे तो सबकुछ सही हो सकता है। आमदनी बढने की उम्मीद नजर आ रही है,खासतौर पर प्रॉपर्टी का काम करने वालों को। आपका कोई करीबी आपसे मदद मांगने वाला है,संभव है तो उसे निराश नहीं कर सकते। आपका खराब मूड आज घर का वातावरण बिगाड़ सकता है,खुद पर काबू रखना होगा। विदेश यात्रा पर गए हुए लोगों के लिए सबकुछ अनुकूल रहने की उम्मीद नजर आ रही है। सेहत के स्तर पर आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाने वाली है,पहले से ज्यादा फिट रहेंगे। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : हल्का हरा वृष प्रोफेशनल क्षेत्र की किसी बड़ी समस्या से निपटने के लिए अलग रास्ता निकालना पड़ेगा। पढाई के क्षेत्र में महत्व रखने वाले लोगों को प्रभावित कर पाना फायदेमंद रहने वाला है। वित्तीय स्तर पर सुधार के संकेत मिल रहे हैं,आर्थिक क्षेत्र में उन्नति करने की उम्मीद है। सेहत दुरुस्त रखना जल्द ही आपका मुख्य ध्येय बनने वाला है,जरुरी कदम उठा सकते हैं। आज आपके अकेले वक्त बिताने के मंसूबे पर कोई अवांछित गेस्ट पानी फेर सकता है। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन मिथुन आपमें से कुछ लोग आज अपने दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। लांग ड्राइव पर निकल कर आपको बेहद आनंद मिलने वाला है,सुकून महसूस करेंगे। आपको अपने बजट के अनुकूल कोई घर या फ्लैट मिल जाने की उम्मीद दिख रही है। किसी बड़े सपने को पूरा करने के लिए अब आप सेविंग करना शुरु कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग तय किए गए समय में अपना काम पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। पढाई के क्षेत्र में अपने चुने हुए विकल्प पर टिके रहना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : मजेंटा कर्क किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने के लिए आज सही मौका है जो लंबे समय से आपको बुला रहा है। पढाई से संबंधित जरुरी औपचारिकता पूरी करने के लिए किसी के मदद की जरुरत होगी। किसी ऐसे निवेश के बारे में दुबारा से सोचने की जरुरत है,जहां से फायदा नहीं हो रहा। आप में से कुछ लोग आज अपने घर के रेनोवेशन का काम करवाने में व्यस्त रहने वाले हैं। यदि कार्यक्षेत्र में अपने लिए अच्छी जगह बनाना चाहते हैं तो सीनियर का दिल जीतना होगा। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा,अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : लाल सिंह आज आप कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित रुप से आने वाले काम से निपटने में सक्षम होंगे। मार्केटिंग या सर्विस सेक्टर में काम करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। समाजिक क्षेत्र में किसी आयोजन को लेकर भारी व्यस्तता रहेगी,काम से संतुष्टि मिलेगी। परिवार में आज जश्न का माहौल रहने वाला है,जमकर मस्ती किए जाने की उम्मीद है। शहर से बाहर कहीं घूमने जाना आपको तरोताजा कर सकता है,इस पर विचार करेंगे। निर्णाण का कार्य करवाने के लिए ऑथिरिटी उम्मीद से कम समय में परमिशन दे देगा। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : बैंगनी कन्या किसी के प्रति निष्पक्ष रहने के लिए आपको दिल के बदले दिमाग से सोचना चाहिए। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के कारण वित्तीय स्तर पर मजबूती रहेगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित करने में सफल होंगे,बॉस को प्रभावित कर पाएंगे। अपने खुले विचार के कारण कई मित्र बना पाएंगे,समाजिक क्षेत्र में दायरा बढा सकते हैं। किसी शारिरीक समस्या से निपटने के लिए आपको पुराने इलाज का तरीका बदलना होगा। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : नेवी ब्लू तुला किसी परिस्थिति का पूरा लाभ उठाने के लिए आप सही मौके के इंतजार में रहने वाले हैं। बिजनेस के स्तर पर अच्छे नेगोशिएशन स्किल का फायदा मिलेगा,बड़ा सौदा कर सकते हैं। करियर में बदलाव का संकेत मिल रहा है,आपके लिए ये सही कदम साबित होने वाला है। आर्थिक स्तर पर की गई मेहनत कामयाब होने वाली है वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है। अपनी जीवन शैली में बदलाव लाने के लिए आतुर नजर आएंगे,सफलता हासिल कर पाएंगे। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : इंडिगो वृश्चिक किसी ऐसी बीमारी से निजात मिलेगा जिसने लंबे समय से परेशान कर रखा था। घरेलू स्तर पर फिजूलखर्ची रोक पाना हरगिज आसान नहीं होगा,प्रयास करते रहें। प्रोफेशनल क्षेत्र में बॉस की अनुपस्थिति में सभी जिम्मेदारी अच्छे से निभा पाएंगे। घरेलू स्तर पर कुछ चिंताएं रहने वाली हो ,जरुरत से ज्यादा रिएक्ट करना सही नहीं। यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपने साथ ज्यादा कैश नहीं ले जाना चाहिए,सतर्क रहें। नए जगह पर शिफ्ट होने की संभावना बन रही है,बिना किसी परेशानी सब हो जाएगा। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : गोल्डेन धनु वित्तीय स्तर पर सही मैनेजमेंट करने में सफल रहेंगे,भविष्य के लिए योजना बना सकते हैं। किसी निजी कार्यवश आज ऑफिस के सभी काम जल्दी निपटा लिए जाने की उम्मीद है। आपके द्वारा वर्तमान में किए जा रहे व्यायाम का अनुकूल फायदा मिलने के संकेत हैं। काम की व्यस्तता के पीछे परिवार को नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। रियल स्टेट का कोई भी डील करन से आपको पूरी तरह से सतरक् रहने की जरुरत होगी। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : नारंगी मकर किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में आ रही वित्तीय परेशानी से निकलने में मदद मिलेगी। अपने प्रोफेशनल प्राथमिकता को लेकर फोकस रहने का फायदा मिलने की उम्मीद है। सेहत के स्तर पर उठाए गए कदम का साकारात्मक असर जल्द ही महसूस कर पाएंगे। परिवार के लोगों के साथ किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा पर निकलने की संभावना है। करीबी लोगों या दोस्तों के साथ किसी समारोह में सरीक होने के लिए जा सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामले में कोई भी निर्णय करते समय आपको जल्दबाजी से बचना चाहिए। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : गुलाबी कुंभ आज आप किसी वस्तु को उंची कीमत पर बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में आज अच्छे काम के लिए सीनियर की तारीफ मिलने के संकेत हैं। व्यायाम में नियमित रह कर आप मनचाहा फिटनेस मेंटेंन करने में सफल हो सकते हैं। जिस तरह आप परिवार को एकजूट रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं, सफलता तय है। किसी नए जगह पर शिफ्ट होना आपके लिए बेहद सुकूनदायक साबित होने वाला है। पढाई के क्षेत्र में अच्छा परिणाम हासिल करने से आपका आत्मविश्वास उंचा रहेगा। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन मीन रुका हुआ एरियर मिल जाने से आपका बैंक बैलेंस हेल्दी हो जाने की उम्मीद है। अपने लगन और मेहनत से प्रोफेशनल क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। पढाई के क्षेत्र में सफलता मिलने से आपका हौसला और बुलंद रहने की उम्मीद है। घर में पहले से अधिक प्यार और सुकून का माहौल रहने की अपेक्षा रख सकते हैं। तनाव का सामना कर रहे लोग राहत पाने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान करेंगे। आज का दिन आपके लिए यादगार रहने वाला है ,लकी ड्रा में नाम आ सकता है। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : पीला


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...