Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 3 जनवरी 2021

Written by  PTC NEWS -- January 03rd 2021 12:04 AM -- Updated: January 02nd 2021 11:48 PM
आज का राशिफल 3 जनवरी 2021

आज का राशिफल 3 जनवरी 2021

Forecast for 3rd Jan 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष (मार्च 21 - अप्रैल 20) आर्थिक स्तिथि सुधरने के संकेत हैं। फाइनेंस के मामलों में आज का दिन लाभदायक होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल नहीं होगा। सीनियर्स की देखरेख में काम करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। यात्रा मंगलमय होगी। हेल्थ से जुड़ी समस्याएं ख़त्म होने के संकेत हैं। नए फिटनेस रूटीन का नियमित रूप से पालन करने में आप सफल होंगे। लकी नंबर: 7 लकी कलर: क्रीम वृषभ (अप्रैल 21 - मई 20) सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने से परिजन आपसे खुश होंगे। अच्छी सेहत पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे। आपके निजी जीवन में प्रेम का कोई अभाव नहीं होगा। फाइनेंस में आई बाधा आपको बजट सीमित करने पर मजबूर कर सकती है। ऑफिस में आपके सहकर्मी आपके सुझाव का विरोध कर सकते हैं। कोई अनअपेक्षित स्रोत से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आप अपने पुराने करीबी दोस्तों से मिल सकते हैं। लकी नंबर: 18 लकी कलर: गोल्डन ब्राउन मिथुन (मई 21 - जून 21) प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। सहायता के अभाव से गृहिणियां दिन भर थकान महसूस करेंगी। कोई सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने की सेहत अनुमति नहीं देगी। हेल्थ की ओर ध्यान देना ज़रूरी होगा। प्रॉपर्टी की बिक्री से अच्छे रिटर्न मिलने के संकेत हैं। विद्यार्थियों के फ्रेंड सर्कल के बढ़ने से उनकी पढ़ाई पर अच्छा असर पड़ेगा। प्रेमी युगलों के लिए समय अनुकूल नहीं होने की संभावना है। लकी नंबर: 18 लकी कलर: चॉकलेट कर्क (जून 22 - जुलाई 22) सुनियोजित तरीके से किये गए पुराने निवेशों से आर्थिक परेशानियां ख़त्म होंगी। परिवार के किसी युवा को सही रास्ते पर लाने में आप सफल साबित होंगे। हेल्थ कॉन्शियस होने से आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। पोषक आहार से आप वेट मेन्टेन रखने में कामयाब होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना है। आप किसी को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होंगे। व्यावसायिक लोगों को लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समय अनुकूल है। डिफेन्स सर्विसेज से जुड़े जातकों को प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। लकी नंबर: 11 लकी कलर: क्रीम सिंह (जुलाई 23 - अगस्त 23) निजी जीवन की चिंताओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। बेफिज़ूल बातों की चिंता से मानसिक स्तिथि पर बुरा असर पड़ेगा। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में दूरियां बढ़ने के संकेत हैं। यात्रा करने के लिए यह समय अनुकूल है। परिवार के साथ बिताया समय संबंधों को सुधारने का अवसर प्रदान करेगा। पेशेवर जीवन में कोई नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। लकी नंबर: 9 लकी कलर: गोल्डन ब्राउन कन्या (अगस्त 24 - सितम्बर 23) नौकरी की तलाश में निकले युवाओं को मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। कम्युनिकेशन स्किल कोई बिज़नेस डील हासिल करने में लाभदायक सिद्ध होगी। पुरानी एलर्जी से सावधानी बरतने की आवशयकता है। किसी को दिए गए लोन की आज आपको पेमेंट मिलने के संकेत हैं। रोमांस में खुशियों से भरा दिन होने के संकेत हैं। परिवार के साथ नयी जगहों की यात्रा करने के संकेत हैं। पेशेवर जीवन में प्रतिद्वंद्वी के साथ पुराने झगड़े सुलझेंगे। लकी नंबर: 17 लकी कलर: लाइट ग्रे तुला (सितम्बर 24 - अक्टूबर 23) सीनियर्स आपके कार्यकौशल पर सवाल उठा सकते हैं। खान-पान पर ध्यान देने से सेहत अच्छी बने रहने की संभावना है। कुछ लोग काम के चलते यात्रा पर जाने की तयारी कर सकते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत करने से घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार में किसी युवा व्यक्ति के अच्छे प्रदर्शन से आप गर्वान्वित महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी की अच्छी डील मिलने से आर्थिक लाभ होगा। विवाह के प्रस्ताव में सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है। लकी नंबर: 11 लकी कलर: लेमन वृश्चिक (अक्टूबर 24 - नवंबर 22) व्यवसाय से जुड़े लोगों को सतर्क रहकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। आपके अच्छे इरादे आपके प्रतिद्वंद्वी को रास नहीं आने के संकेत हैं। ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतना अतिआवश्यक होगा। नियमित एक्सरसाइज हेल्थ सामान्य बनाये रखेगी। आप खुद को फिट रखने में सफल होंगे। घर पर किसी कार्य में हाथ बटाने से परिवारवाले आपसे खुश होंगे। जिनसे आप प्रेम करते हैं उन्हें दिल की बात बताने में आप सफल होंगे। आपकी दूरदर्शिता पेशेवर जीवन में कारगर साबित होगी। लकी नंबर: 4 लकी कलर: डार्क ग्रे धनु (नवंबर 23 - दिसंबर 21) ऑफिस में कार्यकुशलता के बल पर सैलरी में इन्क्रीमेंट मिलने के आसार हैं। हवाई यात्रा आपके लिए फायदेमंद होगी। किसी दिलचस्प और आकर्षक व्यक्ति से मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिरता के लिए आय के नए विकल्प मिलने की संभावना है। सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए जीवनशैली में बदलाव लाने की आवश्यकता है। प्रॉपर्टी के मामलों में नुकसान होने के संकेत हैं। पति या पत्नी के साथ गलतफहमियों को दूर करें और अनबन से बचें। किसी करीबी की सलाह पर भी जल्दबाज़ी में कोई निवेश न करें। लकी नंबर: 7 लकी कलर: क्रीम मकर (दिसंबर 22 - जनवरी 21) आपकी सेहत में सुधार आने के संकेत हैं। सोच-विचार करके खर्च करने में समझदारी होगी। आपके हर निर्णय में परिवारवाले आपका साथ देंगे। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको शुभ सदेश मिलने की संभावना है। किसी सामाजिक कार्यक्रम के आयोजन में आपको सहायता मिलेगी। अपने पार्टनर से मिल इस समय आपके लिए मुश्किल होगा। लकी नंबर: 3 लकी कलर: कॉफ़ी कुम्भ (जनवरी 22 - फरवरी 19) आर्थिक स्तिथि संभली हुई रहेगी। नवविहाहित जोड़े अपने पति/पत्नी के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय व्यतीत करेंगे। पेशेवर जीवन में आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। अपने पार्टनर से मिलने के लिए आपका दिल व्याकुल होता रहेगा। पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करके छात्र अच्छे परिणाम लाने में सफल होंगे। पति या पत्नी के साथ अनबन होने की आशंका है। बीमारी से जूझ रहे लोगों को समस्याओं से छुटकारा मिलने के संकेत हैं। लकी नंबर: 15 लकी कलर: टर्कोईज़ मीन (फरवरी 20 - मार्च 20) अच्छी नेटवर्किंग नए वेंचर के लिए बड़ी रकम जमा करने में फायदेमंद होगी। पढ़ाई को लेकर विद्यार्थियों में चिंता बनी रहेगी। आपके वेकेशन पर जाने की संभावना है। रास्ते के सफर में कोई अनअपेक्षित घटना घटने की संभावना है। रोमांस में आप किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। फाइनेंस के मामलों में आपकी कुशाग्रता आर्थिक मज़बूती प्रदान करेगी। परिवार का सहयोग नए बिज़नेस को सेट करने में लाभदायक सिद्ध होगा। लकी नंबर: 9 लकी कलर: चॉकलेट


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...