Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 3 जनवरी 2022

Written by  PTC NEWS -- January 03rd 2022 12:04 AM -- Updated: January 02nd 2022 11:25 PM
आज का राशिफल 3 जनवरी 2022

आज का राशिफल 3 जनवरी 2022

Forecast for 3rd Jan 2022 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com Url: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: +91-172-2562832, 2572874 Delhi: +91-11-47033152/40532026 मेष आज आप अपने सभी छोटे छोटे निवेश को एक जगह करने का प्रयास करेंगे। बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा,आमदनी बढने वाली है। अपने पसंद या चाहत को खुलकर रखने की हिम्मत दिखाएं,इसमें कोई बुराई नहीं। आपकी कड़ी मेहनत के बाद भी कार्यक्षेत्र में जगह बनना अभी बांकि है,इंतजार करें। सेहत के स्तर पर चल रही किसी परेशानी से जल्द ही छुटकारा मिलने की उम्मीद है। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : फिरोजा वृष आर्थिक स्तर पर आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है,आमदनी बढेगी। पारिवारिक स्तर पर चल रही किसी परेशानी से राहत मिलने वाली है,सुकून मिलेगा। आपके व्यवहार से प्रोफेशनलिज्म झलकता है,इस पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता। किसी कठिन परिस्थिति को गंभीरता और धैर्य के साथ संभालें ,जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। अपने डाइट को लेकर सजग रहें,खाने में हरी सब्जियों को जगह देने की जरुरत महसूस होगी। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन मिथुन जो लोग ज्वेलरी या क्राफ्ट से संबंधित काम करते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि आप दूसरों के विचार का सम्मान करते हैं तो बदले में निश्चित आपको भी वही मिलेगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में ज आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना दिख रही है,तैयार रहें। चीजें प्लान के अनुरुप ही होगी, बस मामले को हल करते समय थोड़ा सावधान रहना होगा। ज्यादा समय तक काम करने की आदत को छोड़ दें,थोड़ा आराम के लिए भी वक्त निकालें। हल्का व्यायाम करने से भी आपको शारीरिक और मानसिक स्तर पर सुकून मिल सकता है। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन कर्क आपके हाथ कोई बहुत बड़ा प्रोजेक्ट आने की संभावना है,पैसा बरसने की उम्मीद है। आमदनी के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली साबित होने वाले हैं,प्रयास करते रहें। जिन लोगों के जीवन में कुछ विवाद चल रहा है आज वो इसे खत्म करने में सफल रहेंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में किसी काम में जल्दबाजी से बचें, काम को धैर्य और समझदारी से करें। आपके पास जो कुछ भी है उसी को लेकर आगे बढते रहें, कभी कोई पछतावा नहीं होगा। कोई भी कदम उठाने से पहले अपने अंतर्मन को सुनना अच्छा है,सही निर्णय ले पाएंगे। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : लाइट ग्रे सिंह आपको बेवजह के खर्च पर पाबंदी लगाना चाहिए ,इससे आर्थिक स्तर पर बड़ा बदलाव आएगा। किसी घरेलू मामले को सुलझाने की जल्दबाजी मामले को सुलझाने के बजाय उलझा सकता है। अनुभव देने वाले उस ज्ञान या परिस्थिति का आभार व्यक्त करें जिसकी वजह से आप सफल हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में आज स्थिति आपके प्रतिकूल रहेगी ,चीजें योजनानुसार होना असंभव लग रहा है। अपने मानसिक और शारीरिक सेहत का ध्यान रखें,आराम करना जरुरी है काम बाद में हो जाएगा। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन कन्या घरेलू स्तर पर प्यार, स्नेह ,केयर और सद्भाव रहने की उम्मीद है,उत्साहित रहेंगे। पैसे से संबंधित किसी मामले को सुलझाने के लिए समय निकालने की जरुरत है। जब आपका दिल और दिमाग काम नहीं कर रहा हो तो धैर्य ही एक रास्ता बचेगा। आप जिस किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं उसमें रुकावट आने की संभावना है। अपनी उर्जा और सक्रियता के कारण दिन भर की व्यस्तता को शांति से निपटा सकेंगे। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : चॉकलेट तुला जो लोग कोई नया बिजनेस शुरु करना चाहते हैं वो इससे संबंधित पेपर वर्क पूरा कर लेंगे। पैसे से संबंधित कोई भी फैसला लेने में आज आपको विशेष सावधानी रखने की जरुरत है। हद से ज्यादा व्यस्तता बढ जाने के कारण आप अपने कुछ मूल तथ्य भूल सकते हैं,सहज रहें। कार्यक्षेत्र में किसी प्लान पर आगे बढने से पहले आपको ठीक से उसको फ्रेम कर लेना चाहिए। उतना ही पाने के लिए भागें जितना पचा सकते हैं ज्यादा की चाहत असंतुलित कर सकती है। शैक्षणिक स्तर पर स्थिति मजबूत रहने की उम्मीद है,लक्ष्य की तरफ आत्मविश्वास से आगे बढेंगे शुभ अंक : 3 शुभ रंग : कॉफी वृश्चिक आपकी मेहनत और समर्पण आपके काम में झलकता है, हर कोई इसकी तारीफ करेगा। रीयल स्टेट में किए गए निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना नजर आ रही है। आपके स्नेह और केयर के आगे परिवार में ऐसी कोई जरुरत नहीं रह जाती जो परेशान करे। चाहे रास्ते में कितनी भी मुश्किलें क्यों न हो आप अपने प्रयास में कोई कमी नहीं रहने देंगे। सेहत से संबंधित कोई समस्या आज आपकी दिनचर्या को डिस्टर्ब करने वाली है ,सतर्क रहें। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : क्रीम धनु वित्तिय स्तर पर आज आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है,धैर्य से काम लेना होगाI किसी रिश्तेदार या करीबी की वजह से आज आपका मूड खराब होने के संकेत हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में आज आपके सितारे बुलंद रहेंगे,सभी काम बन जाने की उम्मीद है। सफलता पाने की राह पर निकल चुके हैं ,हर दिन भरोसा और विश्वास बढता जाएगा। काम का बोझ और बाहर का खाना आपकी सेहत पर बुरा असर कर रहा है,सतर्क रहें। शैक्षणिक स्तर पर मिले परिणाम से आपको अपना सर उंचा करने का अवसर मिलेगा। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : क्रीम मकर आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है,अपने मकसद में कामयाब हो सकते हैं। तुक्के में उठाया गया कदम भी सफल रहने की संभावना है,आत्मविश्वास से भरने वाले हैं। परिवार के किसी नौजवान की उपलब्धि और व्यवहार से आप उत्साहित महसूस कर सकते हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में यदि पीछे नहीं रहना चाहते हैं तो उन कायदों को भी समझें जो लिखा नहीं है। उत्साह बने रहने से कुछ भी कर पाना संभव होता है ,इस बात को याद रखने की जरुरत है। जो लोग अपनी फिटनेस के लिए दिन रात मेहनत कर रहे उन्हें पॉजिटिव असर दिख सकता है। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : लाइट पिंक कुंभ समझदारी से कोई निर्णय लें और सोच समझकर खर्च करना सीखें,मकसद में कामयाबी मिलेगी। अनअपेक्षित क्षेत्र में दबे खजाने को देखने के लिए आंख खुली रखें,अवसर को आपका इंतजार है। परिवार के लोगों के प्रति अनकंडिशनल प्यार और केयर सदस्यों के बीच मजबूत बंधन बनाएगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके द्वारा शानदार प्रदर्शन किए जाने की संभावना है,अपना जुनून बनाए रखें। किसी की मदद करते रहने से जल्द ही आपकी प्रतिष्ठा और शोहरत बढने के संकेत दिख रहे हैं। सलाह लेना कभी बुरा नहीं हो सकता आज के लिए यही आपका गूढ ज्ञान है इस पर ध्यान दें। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन मीन संदेह और निराशा की स्थिति में डूबने से बचें ,इससे बहुत नुकसान होने का खतरा रहता है। वित्तीय मामले में फिलहाल आपके लिए स्थिति बहुत बेहतर नहीं है,उतार चढाव लगा रहेगा। आप अपनी कमाई को पूरा खर्च करने के बदले भविष्य के लिए कुछ सेविंग करने पर जोर देंगे। आप जिस किसी चीज से वास्तव में प्यार करते हैं उसमें निपुण होने का प्रयास करते रहेंगे। यदि आपका मन अवसाद से घिर रहा है तो आपके पास जो कुछ है उसके प्रति कृतज्ञ होना सीखें। मेडिटेशन के जरिये अपने मन मस्तिष्क को शांत रखने का प्रयास कर सकते हैं,अच्छा लगेगा। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : लाइट ग्रे


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...