Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 3 मई 2021

Written by  PTC NEWS -- May 03rd 2021 12:01 AM -- Updated: May 02nd 2021 11:21 PM
आज का राशिफल 3 मई 2021

आज का राशिफल 3 मई 2021

Forecast for 3rd May 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष फिट रहने के लिए आपके द्वारा की गई मेहनत सफल होती नजर आ रही है। सैलरी पर काम करने वालों की आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी,चिंता मुक्त रहें। किसी ने जरुरी काम के लिए आप पर भरोसा किया है उसे मायूस नहीं करेंगे। परिवार में शांति और सुकून कायम करके संतोष का अनुभव होने वाला है। आज की जाने वाली यात्रा में देरी होने की संभावना है,इससे बचना मुश्किल है। आप में से कुछ लोगों का घर खरीदने का सपना पूरा होने का समय आ गया है। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : हल्का नीला वृष प्रोफेशनल और निजी दोनों ही स्तर पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कई विकल्प में से सही निवेश का विकल्प तलाशना हरगिज आसान नहीं होगा। आप अपनी मेहनत से सेहत ठीक रखने में कामयाबी हासिल कर सकते हैं। परिवार आपके प्रति पहले से ज्यादा जिम्मेदार और केयरिंग नजर आने वाला है। किराये पर दी गई प्रॉपर्टी से अच्छी आमदनी होने की संभावना नजर आ रही है। दोस्तों के मामले में दखलअंदाजी की आदत मंहगी साहित हो सकती है,सतर्क रहें। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : सफेद मिथुन आपकी आर्थिक स्थिति अब मजबूत होने की उम्मीद नजर आ रही है। मेडिटेशन और योगा का मानसिक सेहत पर साकारत्मक असर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ जाने से थोड़े असंतुलित महसूस कर सकते हैं। आपके उखड़े हुए मूड के कारण परिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहने वाला है। ट्रिप आपकी अपेक्षा के विपरीत हो सकता है,मायूसी होने के संकेत हैं। पेंडिंग पड़ा प्रॉपर्टी डील पूरा कर लिए जाने की संभावना नजर आ रही है। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : रॉयल ब्लू कर्क फालतू के खर्च पर नियंत्रण लगाकर आर्थिक स्थिति को स्थिर किया जा सकता है। फिट और उर्जावान रहने के लिए आपका मोटिवेशन मेहनत करने पर मजबूर करेगा। प्रोफेशनल स्तर पर अपनी मेहनत से माहौल अनुकूल बनाने में सफल रहने वाले हैं। परिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा,आपकी नाकारात्मकता दूर करने में सहायक होगा। आर्थिक स्तर पर स्थिरता लाने के लिए अब बचत आपकी प्राथमिकता बनने वाली है। समाजिक क्षेत्र में आपकी अच्छाई लोगों को लुभा रही है,आपकी पहुंच बढ सकती है। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : लेवेन्डर सिंह प्रोफेशनल स्तर पर माहौल को अपने अनुकूल बनाने के लिए प्रयास कर सकते हैं। आप में से कुछ लोगों को कॉस्ट कटिंग पर फोकस करने की जरुरत महसूस होगी। लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों की सेहत में तेजी से सुधार होने की उम्मीद है। परिवार आपकी प्राथमिकता में रहेगा ,बच्चों को सही गाइडेंस देने में वक्त गुजारेंगे। किसी विशेष जगह घूमने जाने का सपना पूरा होने का वक्त आ गया है,तैयार रहें। किसी करीबी से मिली सलाह सही रास्ता दिखाने के साथ ही उत्साह से भर देगा। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : इंडिगो कन्या नौकरी छोड़ने से पहले नए विकल्प के सभी पहलुओं पर विचार करना जरुरी होगा। आमदनी अच्छी रहने से खर्च करने से पहले आपको सोचने की जरुरत नहीं रहेगी। नियमित व्यायाम के जरिये आप खुद को फिट और उर्जावान बनाए रख सकते हैं। घर के माहौल को उत्साहजनक बनाने के लिए जरुरी सभी प्रयास करने वाले हैं। यात्रा पर जाने के लिए आपको किसी दिलचस्प साथी की तलाश हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी क्षमता साबित करने का समय आ गया है,आगे बढें। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : सी ग्रीन तुला आर्थिक स्तर पर समझदारी और सतर्कता से कदम उठा रहे हैं,इसका लाभ मिलेगा। अच्छी सेहत बनाने के लिए डाइट और एक्सरसाइज के बैलेंस को समझना होगा। काम करते समय डेडलाइन का ख्याल रखना आपके लिए बेहद जरुरी हो गया है। आज आपके लिए घर की सेटिंग ठीक करना किसी काम से ज्यादा जरुरी रहेगा। यात्रा से लौटने वालों को इसकी थकान से थोड़ी परेशानी रहने की संभावना है। आप में से कुछ लोग प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में कदम बढाने वाले हैं। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : सी ग्रीन वृश्चिक अच्छी फिटनेस की वजह से आप मामूली स्वास्थ समस्याओं से बच सकते हैं। आप में से कुछ लोगों को आर्थिक स्तर पर उन्नति मिलने के संकेत मिल रहे हैं। प्रोफेशनल्स के लिए आज का दिन संतोषजनक रहने की उम्मीद नजर आ रही है। जहां लाभ का मामला हो आप बिजनेस के उसूल से समझौता नहीं कर सकते। परिवार के बड़ों को प्रसन्न रखना आप सभी के हित के लिए जरुरी लग रहा है। आज आपको किसी महत्वपूर्ण इंसान से मिलने के लिए यात्रा करना पड़ सकता है। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : चॉकलेट धनु फायदेमंद नजर आ रही किसी योजना में पैसा लगाने से पहले सभी पड़ताल कर लें। शेप में वापस आने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की उम्मीद दिख रही है। कार्यक्षेत्र में दूरदृष्टि रखने की वजह से मैन मैनेजमेंट की समस्या सुलझा सकेंगे। किसी के अचानक घर आ जाने से दिन भर का सारा प्लान खराब हो सकता है। तनाव महसूस करने वाले लोग लांग ड्राइव पर जाने से राहत महसूस कर सकते हैं। काम से ब्रेक लेकर थोड़ा आराम करना मानसिक सेहत के लिए जरुरी लग रहा है। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : हल्का नीला मकर साइड से आमदनी का जरिया तलाशने वालों को आज कोई रास्ता मिल सकता है। अपने फिजिकल फिटनेस के लिए आप कोई ठोस कदम उठाने का प्लान करेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी परेशानी की वजह से आपका काफी समय नष्ट होने वाला है। जीवनसाथी या परिवार का कोई और सदस्य आज आपको सरप्राइज दे सकता है। मानसिक शांति और सुकून के लिए धार्मिक गतिविधि किए जाने की उम्मीद है। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ का संयोग बन रहा है,प्रॉपर्टी आपके नाम हो सकती है। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : केसरिया कुंभ निवेश का सही विकल्प चुनना आसान नहीं होगा, समझदारी से काम लें। सेहत सही रहेगा,लेकिन आपकी दिलचस्पी फिटनेस को लेकर ज्यादा रहेगी। प्रोफेशनल स्तर पर आपके द्वारा किए गए काम की तारीफ हो सकती है। बहस करने की आपकी आदत घर में अब और बर्दाश्त नहीं की जा सकती। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने के लिए आज अनुकूल मौका मिलने वाला है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले ठीक से सोच विचार कर लें। समाजिक क्षेत्र में जो कुछ किया है उसका साकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगा। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : रॉयल ब्लू मीन आपको अपने खर्चे का सही से प्लान करना होगा,बजट बनाकर चलना सही रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ा उतार चढाव बना रहेगा,चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। बिजनेस को लेकर मन में जो सवाल है उसके लिए एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं। आपकी जरुरतों के समय परिवार हर तरह से ढाल बनकर सामने खड़ा मिलेगा। करीबी लोगों के साथ आज आप यादगार दिन बिताने का प्लान कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग घर या गाड़ी खरीदने के लिए सेविंग मोड में रहने वाले हैं। लोगों की नजर में अपने लिए सहानुभूति देखकर आपका गुस्सा कम हो सकेगा। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : रॉयल ब्लू


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...