Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 4 जुलाई, 2020

Written by  PTC NEWS -- July 04th 2020 12:01 AM -- Updated: July 03rd 2020 11:48 PM
आज का राशिफल 4 जुलाई, 2020

आज का राशिफल 4 जुलाई, 2020

मेष कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। एक्टिव लाइफ़स्टाइल अपनाते हुए सेहतमंद जीवन का आनंद लेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। परिवार के किसी सदस्य पर गर्व महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े लाभ होने की प्रबल संभावना है। अचानक से कोई मेहमान आपके घर आ सकता है। इस कारण आपको अपनी योजनाओं में फेरबदल करना पड़ सकता है। लव फोकस - रोमांटिक आकांक्षाएं आपकी अपेक्षा से पहले पूरी होने की संभावना है इसलिए आनंदित रहेंगे। शुभ अंक - 1 शुभ रंग – बेबी पिंक वृष आने वाले समय के लिए पैसा बचा कर रखें। धन बचाकर चलना इस समय की माँग है। कार्यक्षेत्र से जुड़े सभी अधूरे काम पूरे कर लें। घर में जश्न का सा माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा करने का मौक़ा मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश का फ़ैसला सही साबित होगा। कुछ जातक ऑनलाइन कॉम्पिटीशन में व्यस्त रह सकते हैं। लव फोकस - रोमांटिक लाइफ़ के लिए रोमांचक समय हैं। शुभ अंक - 11 शुभ रंग - पीच मिथुन कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभाओं की तारीफ़ होगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे। मज़बूत होती आर्थिक स्थिति आपका मनोबल बढ़ाएगी। दूर के रिश्तेदार की तरफ़ से ख़ुश खबरी मिल सकती है। परिवार वालों के साथ रोमांचक समय बिताने का मौक़ा मिलेगा। नई प्रॉपर्टी या नया घर बनाने का विचार पक्का करेंगे। जीवन में सेहत की अहमियत को समझने की ज़रूरत है। लव फोकस - प्रेम संबंध से जुड़े उतार चढ़ाव बने रह सकते हैं। शुभ अंक - 2 शुभ रंग - नारंगी कर्क धन कई गुना बढ़ता दिखाई दे रहा है। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। सेहत संबंधी मामलों में एक्सपर्ट की राय लेना ठीक रहेगा। सीनियर आपकी कार्यक्षमता से प्रभावित होंगे। पारिवारिक समारोह में भाग लेने का मौक़ा मिलेगा। पारिवारिक मसले सुलझाने में आपके योगदान की सराहना होगी। छात्रों को सही समय पर सही सलाह मिलने से लाभ होगा। लव फोकस - कुछ जातकों की लाइफ़ में प्रेम दस्तक दे सकता है। शुभ अंक - 8 शुभ रंग - हरा सिंह आर्थिक स्थिति मज़बूत होती जा रही है। फ़िट रहने के लिए जिम ज्वाइन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी मददगार साबित होंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्गों को आपकी ज़रूरत होगी। युवा जातक किसी स्थानीय घटना के बारे में शोध करने में व्यस्त रह सकते हैं। प्रॉपर्टी पर क़ब्ज़ा मिलने के शुभ संयोग बन रहे हैं। आज का दिन आपके सभी इच्छाएँ पूर्ण करने के लिए शुभ है। लव फोकस - प्रेमी प्रेमिका के साथ समय बिताने का मौक़ा मिलेगा। शुभ अंक – 17 शुभ रंग - बैंगनी कन्या धन वर्षा के शुभ संयोग बने हुए हैं। अच्छी सेहत के लिए बैलेंस डाइट लेना ज़रूरी है, खाने पीने की आदतों पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में लंबी रेस का घोड़ा बनने की कोशिश करें। परिवार के साथ जीवन को नए नज़रिए से देखने की कोशिश करें। समय पर अपनी मंज़िल तक पहुँच जाएँगे। कुछ जातक नए घर में प्रवेश कर सकते हैं। एक एक क़दम करके आगे बढ़ाएँ जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें। लव फोकस - लव पार्टनर की मासूमियत और ईमानदार बातों से प्रभावित होंगे। शुभ अंक – 15 शुभ रंग - लाल तुला आय के अच्छे और नए स्रोत मिलने की संभावना है। सेहतमंद जीवन का आनंद ले रहे हैं। व्यावसायिक जीवन की परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। घर में हो रहे बदलावों से परिवार वाले ख़ुश होंगे। पुराने दोस्तों से मिलने का मौक़ा मिलेगा। इस दौरान पुरानी यादें ताज़ा हो आएंगी। प्रॉपर्टी डील सील करने के लिए अनुकूल समय है। समाज के प्रति आपका योगदान सराहा जाएगा। लव फोकस - प्रेम परवान चढ़ रहा है। शुभ अंक - 9 शुभ रंग - चॉक्लेट वृश्चिक नए काम से धन कमाने की संभावनाएं प्रबल बनी हुई है। ये शुभ संकेत है इसके चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियों को भी अनुकूल बना लेंगे। परिवार में कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी की ख़रीद फ़रोख़्त मुमकिन है। आत्मविश्वास बनाए रखें। आत्मविश्वास के बल पर विरोधियों को कड़ी टक्कर दे सकेंगे। लव फोकस - प्रेम संबंध में दरार पड़ती दिख रही है। शुभ अंक - 17 शुभ रंग - एमराल्ड धनु रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। फ़िट रहने के लिए आउटडोर एक्टिविटीज में भाग लेंगे। क्लाइंट से पॉज़िटिव फीडबैक मिलने से ख़ुश होंगे। बीमार परिजनों को ढांढस बँधाएंगे। छोटी दूरी की यात्रा करने से दिमाग़ तरोताज़ा हो जाएगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में कुछ सकारात्मक विकास संभव है। सभी को प्रभावित करने के लिए कुछ अलग करने के लिए उत्सुक हो सकते हैं। लव फोकस - इश्क का भूत सिर पर सवार रह सकता है। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – तोतिया हरा मकर किया हुआ निवेश सोने की ख़ान साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होती जाएगी। इसके साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। सेहत की ख़ातिर जीवनशैली में कुछ बदलाव लाने होंगे। घर परिवार में विवाह समारोह मुमकिन है। नई गाड़ी में लॉन्ग ड्राइव का मज़ा ले सकते हैं। नई प्रॉपर्टी ख़रीदने के लिए शुभ दिन होगा। विवाह योग्य जातकों की शादी की बात पक्की हो सकती है। लव फोकस - प्रेम संबंध के लिए बेहतरीन दिन है प्रेमी और प्रेमिका को ख़ुश रखने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे। शुभ अंक - 17 शुभ रंग – नेवी ब्लू कुंभ अप्रत्याशित स्रोतों से धन आगमन की प्रबल उम्मीद है। फ़िटनेस के प्रति जागरूक रहेंगे। जिम ज्वाइन कर सकते हैं या कसरत का कोई नया रुटीन बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम से जुड़ी प्राथमिकताएं तय करनी होंगी। किसी को अपने घर में आने का निमंत्रण दे सकते है। किसी से ऐसी सलाह मिल सकती है जिसे आप मना नहीं कर पाएंगे। कुछ जातक घर के रंग रोगन की योजना भी बना सकते हैं। लव फोकस - प्रेम संबंध में चल रहा तनाव ख़त्म होगा। शुभ अंक – 2 शुभ रंग - नारंगी मीन सेहत में सुधार होता जा रहा है। इस कारण सहज महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स की गलती को माफ़ करना होगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत होती जा रही है। आय के नए स्रोत मिल रहे हैं। जीवन साथी आपकी ज़रूरतों को समझ रहे हैं और समझौता कर रहे हैं। बिज़नेस मीटिंग में किसी को साथ ले जाना फ़ायदेमंद रहेगा। फ़्लैट या प्लॉट पर क़ब्ज़ा मिल सकता है। अपना मनपसंद काम करने में अपना दिन व्यतीत कर सकते हैं। लव फोकस - प्रेम संबंध से बहुत सारी खुशियाँ मिलने के शुभ योग है। शुभ रंग – 7 शुभ रंग - लेमन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...