Advertisment

आज का राशिफल 4 अक्टूबर 2020

author-image
PTC NEWS
New Update
आज का राशिफल 4 अक्टूबर 2020
Advertisment
Forecast for 4th Oct ’2020 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। सेहत के मोर्चे पर लोग आपसे सलाह लेना पसंद करेंगे। घर में किसी मेहमान के आने से उत्साह का माहौल होगा। शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। किसी फ्लैट की बुकिंग करा सकते हैं। आज आपका साथी आपसे कुछ सवाल कर सकता है। शुभ अंक – 1 शुभ रंग - नारंगी
Advertisment
वृषभ- फिज़ूलखर्चों को कम करने से फायदा होगा। सेहत के प्रति जागरुता आपके लिए अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। कार्यक्षेत्र पर मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सड़क मार्ग से यात्रा करना आरामदायक रहेगा। आज आपका साथी आप पर प्यार और स्नेह बरसाएगा। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – बेज़ मिथुन- पैसों को लेकर थोड़ा कंज़ूस बने रहना आपके लिए अच्छा होगा। नियमित व्यायाम का असर सेहत पर दिखाई देगा। परिवार के किसी सदस्य को चतुराई से संभालना होगा। किसी महत्वपूर्ण काम से यात्रा पर जा सकते हैं। भाई-बहन के साथ किसी प्रॉप्रर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – हल्का नीला
Advertisment
कर्क- नए किए प्रयासों से घर का खूबसूरत मेकओवर होगा। धन खर्च को लेकर खुद पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। धार्मिक लोग किसी तीर्थस्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शैक्षणिक मोर्च पर दृढ़ निश्चय से सफलता ज़रूर मिलेगी। आज आपका साथी आपका पूरा समर्थन करेगा। शुभ अंक – 5 शुभ रंग - टरक्वॉइश
Advertisment
सिंह- सेहतमंद रहने के लिए कोई नया व्यायाम शुरू कर सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर अनाश्वयक रुप से चीज़ों को करने से बचें। नवविवाहित जोड़ों के लिए दिन अच्छा रहेगा। एक यात्रा किसी करीबी से मिलने के लिए मददगार साबित होगी। किसी फ्लैट या प्लॉट का आवंटन मिल सकता है। अपने साथी के साथ समय का आनंद उठाएंगे। शुभ अंक – 2 शुभ रंग - लेमन कन्या- आर्थिक रुप से आप आरामदायक स्थिति में रहेंगे। कोई दोस्त व्यायाम के लिए आपको प्रेरित कर सकता है। परिवार का सहयोग मिलने से अपने क्षेत्र में बेहत करने को प्रेरित होंगे। किसी यात्रा पर जाने के लिए समय शुभ है। कोई प्रॉप्रर्टी की डील मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपसी सामांजस्य बिठाने से जीवन में खुशियां आएंगी। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – रॉयल ब्लू
Advertisment
तुला- धन संबंधित मामलों में पैसा खर्च करते समय बजट का ख्याल रखें। किसी बीमारी में घरेलू उपाय अपनाना लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। घर शिफ्ट करना थकानभरा हो सकता है। आपका साथी आपकी भावनाओं को समझेगा। शुभ अंक – 6 शुभ रंग - कॉफी
Advertisment
वृश्चिक- धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। सेहत को लेकर गंभीर हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। किसी खूबसूरत यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को बेचने से धनलाभ होगा। जीवनसाथी आज ज़्यादा डिमांडिंग हो सकता है। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – टील धनु- सोचसमझकर किया गया निवेश आपको आर्थिक रुप से सुरक्षित करेगा। खानपान में किया गया बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा। घर पर आरामदायक समय बिताना पसंद करेंगे। किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। रहने के लिए बजट में घर मिल जाएगा विवाह के लिए अभी और प्रयास करने की ज़रूरत है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग - लेवेंडर
Advertisment
मकर- दूसरों के दिखावे के चक्कर में ज़्यादा पैसा खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र सीनियर्स आपके प्रदर्शन से खुश होंगे। परिवार के सदस्यों के बीच अच्छे सामांजस्य से घर में शांति रहेगी। किसी यात्रा पर जाकर जाना रोमांचक रहेगा। रियल स्टेट से जुड़े लोग नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी को भावनात्मक सहयोग की ज़रूरत है। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – सफेद
Advertisment
कुंभ- अपनी वित्तीय जानकारी दूसरों के साथ साझा ना करें। सेहत के प्रति जागरुकता के कारण सेहत अच्छी रहेगी। किसी प्रतिष्ठित ऑर्गेनाइजेशन के लिए सेलेक्शन हो सकता है। यात्रा पर जाते समय अपने सामान का ध्यान रखें। शैक्षणिक मोर्च पर किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। अपने साथी के साथ समय बिताने के लिए समय निकाल लेंगे। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे मीन- अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पेशेवर मोर्चे पर खुद को प्रमोट करने के लिए नई स्ट्रेटजी अपनाएं। परिवार के किसी समारोह का निमंत्रण मिल सकता है। किसी करीबी से मिलने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। किसी प्राइम प्रॉप्रर्टी को खरीदकर गर्व महसूस होगा। आज अपने साथी की सुनना आपके लिए बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 1 शुभ रंग - नारंगी -
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment